Saturday, June 27, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

राजनीति

सियासी सीजफायर के बाद पायलट खेमे की मांगों पर ब्रेक:नोटिस वाले तीन गहलोत समर्थक नेताओं के खिलाफ कार्रवाई टलने के आसार

02 दिसंबर, 2022 05:38 PM

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आने से पहले CM अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी CM सचिन पायलट खेमों के बीच सियासी सुलह के बाद फिर समीकरण बदल गए हैं। इसके साथ ही अब सचिन पायलट खेमे की मांगों पर भी ब्रेक लग गया है। पायलट समर्थक लगातार मुखर थे, लेकिन अब शांत हैं। अब पूरा मामला आगे के लिए टल गया है।

25 सितंबर को विधायक दल की बैठक का बहिष्कार करने के मामले में नोटिस वाले तीन नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई टलने के आसार हैं। विधायक दल की बैठक के बहिष्कार मामले में UDH मंत्री शांति धारीवाल, जलदाय मंत्री महेश जोशी और RTDC अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ को नोटिस का जवाब दिए दो महीने का वक्त बीत चुका है। कांग्रेस अनुशासन कमेटी के मेंबर तारिक अनवर ने पूरे मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं करने के संकेत दिए हैं। मौजूदा राजनीतिक हालात में कार्रवाई टलने के ही आसार बन रहे हैं।

गहलोत भी दे चुके संकेत
केसी वेणुगापेाल की बैठक वाले दिन CM अशोक गहलोत ने कहा था कि जब राहुल गांधी ने कह दिया कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट एसेट हैं तो हैं। इसके मायने हैं कि दोनों नेताओं के फॉलोअर्स भी एसेट हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बयान के पीछे नोटिस वाले तीनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई टालने का संकेत है। जब फॉलोअर्स एसेट हैं तो नोटिस वाले तीनों नेताओं को भी इसी कैटेगरी में मानने की बात की जा रही है। एसेट माने हुए नेताओं के खिलाफ कार्रवाई होना मुश्किल है।

तीनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई पायलट खेमे की पहली मांग
नोटिस वाले तीनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर पायलट खेमा शुरू से मुखर है। खुद सचिन पायलट ने भी कहा था कि जब नोटिस दिए हैं तो अब कार्रवाई होनी चाहिए। पायलट खेमे के मंत्री और विधायक भी इसे लेकर खूब बयानबाजी कर चुके हैं। अब इस मामले के ठंडे बस्ते में जाने के आसार बन गए हैं।

यात्रा के बाद नया प्रभारी आने की संभावना
अजय माकन 8 नवंबर को कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा भेज चुके हैं। माकन ने सियासी बवाल के जिम्मेदार तीनों नेताओं के खिलाफ एक्शन में देरी का मुद्दा उठाते हुए इस्तीफा दिया था। 25 सितंबर को विधायक दल की बैठक के बहिष्कार से हुए विवाद के बाद 26 सितंबर को अजय माकन ने सोनिया गांधी से मिलकर रिपोर्ट दी थी, उसके बाद से माकन राजस्थान नहीं आए।

जिस मुद्दे पर इतने दिनों तक विवाद चल रहा था, उस पर एक्शन नहीं होने से माकन ने राजस्थान से दूरी बना ली। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा तक अब केसी वेणुगोपाल ही प्रभारी का काम देख रहे हैं। राहुल की यात्रा के बाद राजस्थान कांग्रेस में नए प्रभारी की नियुक्ति होना तय माना जा रहा है।

राहुल की यात्रा के बाद फिर दोनों मुद्दे उठने के आसार
अशोक गहलोत और सचिन पायलट के खमों के बीच केसी वेणुगापेाल ने सुलह तो करवा दी है, लेकिन सियासी जानकार इसे अस्थायी मान रहे हैं। केसी वेणुगोपाल ने बयानबाजी करने वाले नेताओं को पदों से हटाने की चेतावनी देकर मामला शांत भले किया हो, लेकिन यात्रा के बाद नए साल में फिर से मुद्दा गर्माने के आसार हैं।

पायलट खेमे की कई मांगें अभी भी पूरी नहीं हुई है, इसलिए यह खेमा यात्रा के बाद फिर से मुखर हो सकता है। पायलट को गद्दार कहने के बाद से कुछ नेता अंदरूनी तौर पर नाराज हैं।

मौजूदा शांति में गहलोत खेमा फायदे में
राहुल गांधी की यात्रा को देखते हुए गद्दार विवाद को शांत करवाया गया, लेकिन पायलट समर्थक अंदरूनी तौर पर खुश नहीं हैं। पायलट समर्थकों को लगता है कि इस मामले में गहलोत कैंप ही हावी रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस विवाद को जिस तरह शांत किया गया है, उसमें CM अशोक गहलोत खेमा फायदे में रहा है। पायलट पर सियासी हमले करके भी गहलोत खेमे के खिलाफ कुछ नहीं हआ, दूसरी तरफ तीनों नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई टल गई।

अब बड़े सियासी फैसले की संभावना कम
राहुल गांधी की यात्रा के बाद जनवरी में विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो जाएगा। बजट सत्र मार्च तक चलेगा। बजट सत्र चलने तक कोई बड़ा राजनीतिक बदलाव नहीं हो सकता। बजट सत्र के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों का समय आ जाएगा। सचिन पायलट खेमा इसीलिए जल्द बदलाव करने और नियुक्तियां करने की मांग उठाता रहा है। विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने से पहले पायलट खेमा मांगें पूरी करने का मुद्दा फिर से उठाएगा।

4 दिसंबर को स्टीयरिंग कमेटी की बैठक में राजस्थान पर चर्चा के आसार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में 4 दिसंबर को कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कांग्रेस संगठन की पेंडिंग नियुक्तियों से लेकर पार्टी के मौजूदा मुद्दों पर चर्चा होगी। इस बैठक में खाली पड़े पदों को भरने को लेकर चर्चा होने के आसार हैं। बैठक में राजस्थान के मुद्दे पर भी चर्चा हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब