Sunday, March 29, 2026
BREAKING
पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद मंडियों में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं : दुष्यंत चौटाला खेल जगत : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिले स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना एक्साइज ड्यूटी में कटौती: जनता को राहत या सरकार का भ्रमजाल? : राव नरेंद्र सिंह सिरसा और आसपास के जिलों में बढ़ते कैंसर मामलों पर कुमारी सैलजा ने संसद में जताई गंभीर चिंता अग्रवाल वैश्य समाज : पूर्व चेयरमैन नरेश केडिया बने भिवानी जिलाध्यक्ष, दीपक बंसल व प्रवीण गोयल को मिली बड़ी जिम्मेदारी हरियाणा में 4,032 सरकारी पेट्रोल पंप सक्रिय : सीएम नायब सैनी

पंजाब

सिख लड़की को धार्मिक प्रतीकों के कारण परीक्षा देने से रोका, Sukhbir Badal ने Tweet कर की यह मांग

27 जुलाई, 2025 04:25 PM

जयपुर (राजस्थान) : तारणतारन जिले की सिख छात्रा गुरप्रीत कौर को राजस्थान के जयपुर स्थित पूर्णिमा विश्वविद्यालय में न्यायिक सेवा परीक्षा में प्रवेश से रोका गया। कारण था कि वह अपने धार्मिक ककार—कड़ा और किरपान—पहने हुए थीं। यह मामला सिख धर्म के धार्मिक प्रतीकों के खिलाफ भेदभाव का प्रतीक बनकर सामने आया है।

इस घटना पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कड़ा विरोध जताया और ट्वीट कर इस पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने लिखा, "यह अत्यंत परेशान करने वाली बात है कि एक अमृतधारी सिख लड़की, गुरप्रीत कौर को राजस्थान न्यायिक सेवा परीक्षा में प्रवेश से वंचित किया गया, क्योंकि उसने अपने धार्मिक ककार—'कड़ा' और 'किरपान' पहने हुए थे।"

सुखबीर बादल ने कहा कि ये केवल "लोहा बने सामान" नहीं हैं, बल्कि सिखों की पहचान और आध्यात्मिकता के महत्वपूर्ण प्रतीक हैं, जिन्हें भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 के तहत धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार प्राप्त है। उन्होंने इस घटना को संविधान के उल्लंघन और सिख धार्मिक आस्थाओं के प्रति संवेदनहीनता करार दिया।

It is deeply disturbing to learn that a baptised Sikh girl, Gurpreet Kaur from TarnTaran Sahib district, was today denied entry to the Rajasthan Judicial Services examination at Poornima University, Jaipur, for wearing her sacred articles of faith — “Kara” and “Kirpan”.

▪️These… pic.twitter.com/SY0HBEIUwZ

— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) July 27, 2025
मुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

सुखबीर बादल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से अपील की कि वह इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "मैं राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp से अनुरोध करता हूँ कि वे तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करें और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।"

गुरप्रीत को मिले विशेष अवसर की अपील

सुखबीर बादल ने राजस्थान उच्च न्यायालय से भी अपील की है कि वह गुरप्रीत कौर को RJS परीक्षा में बैठने का विशेष अवसर प्रदान करें, ताकि उसके धार्मिक अधिकारों का सम्मान किया जा सके।

सिख धर्म के प्रति संवेदनशीलता की आवश्यकता

उन्होंने यह भी कहा, "किसी भी सिख को अपने धार्मिक कर्तव्यों का पालन करने के कारण अपमान या बहिष्करण का सामना नहीं करना चाहिए। हमें संविधान में निहित समानता और न्याय के मूल्यों का सम्मान करना चाहिए।" यह पहली बार नहीं, सिख छात्रों के साथ भेदभाव की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जो धार्मिक स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

पंजाब में निवेश की रफ्तार जारी: अमृतसर के लिए 400 करोड़ रुपये के ट्राइडेंट होटल प्रोजेक्ट की घोषणा : संजीव अरोड़ा

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

राज्य को अपराध मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए मान सरकार की यह मुहिम गैंगस्टरवाद के पूरी तरह खत्म होने तक जारी रहेगी: पन्नू

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, अमृतसर में 10 विदेशी पिस्तौल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

ज़ीरकपुर के रामगढ़ भुड़ा और सनौली में आम आदमी क्लिनिकों की शुरुआत — गांवों तक पहुंच रही मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को भरपूर समर्थन; मेगा पीटीएम में 18 लाख से अधिक अभिभावकों की भागीदारी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

फरीदकोट नशा विरोधी अभियान में पंजाब के शीर्ष जिलों में शामिल; अपराध में 37% गिरावट, लूटपाट के मामलों में 97% रिकवरी

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

हर घर भगवंत मान सरकार द्वारा लाए गए बदलाव को महसूस कर रहा है, यह वह शासन है जिस पर लोग विश्वास कर सकते हैं: बरिंदर गोयल

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

विद्यार्थी वर्ग को समय के अनुरूप बनाने के लिए भगवंत सिंह मान सरकार द्वारा लगातार ठोस प्रयास किए जा रहे हैं: कुलवंत सिंह

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन

पंजाब शिक्षा क्रांति के तहत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा 9 स्कूलों में इंटरैक्टिव फ्लैट पैनलों का उद्घाटन