Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार 14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- 'जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था' हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा

समाज की सेवा व दूसरों का भला हो जीवन का उद्देश्य: साध्वी संतोष भारती

22 जुलाई, 2025 02:25 PM

सिरसा।(सतीश बंसल) दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से सोमवार को दूसरी संध्या फेरी का आयोजन किया गया। यह संध्या फेरी श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर हुड्डा सेक्टर-20 से आरंभ होकर अलग-अलग गलियों में कीर्तन करते हुए दिव्या ज्योति जाग्रति संस्थान के आश्रम हुड्डा सेक्टर-20 हाउस नंबर 1544 पर समापन हुई। संध्या फेरी का आरंभ प्रभु के पूजन से और नारियल फोड़ कर किया गया। इस संध्या फेरी में विशेष रूप से पहुंचेए श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर की कमेटी मेंबर ऋषि शर्मा एडवोकेट, मेजर शर्मा, दीपक गुप्ता द्वारा शुभारंभ कराया गया। रास्ते में फूलों की वर्षा से जगदीश बंसल, विपन बंसल, सुरेश बंसल, मनोज जायसवाल, अनिल कुमार जैन, रवि मुंजाल ट्रांसपोर्ट वाले, लालचंद जैया ने परिवार सहित मिलकर सभी संगत का स्वागत किया। संध्या फेरी के दौरान सभी हुड्डा वासियों ने भक्तों का फूलों के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर साध्वी संतोष भारती ने बताया कि जैसे एक बार वंदे मातरम के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी की भेंट ठाकुर श्री रामकृष्ण परमहंस जी से हुई। ठाकुर ने उनसे पूछा आपके अनुसार जीवन का उद्देश्य क्या है, तब बंकिम चंद्र जी बोले समाज की सेवा करना, दूसरों का भला करना, सबके लिए अच्छा सोचना, अच्छा करना, यही जीवन का उद्देश्य है। जैसे ही ठाकुर ने यह सुनी तो वह बोले, इतने महान जीवन का उद्देश्य भला इतना छोटा कैसे हो सकता है। यह सब जो आपने बताया यह तो मानव जीवन का कर्तव्य है। जीवन का लक्ष्य नहीं। हम में से अधिकतर लोग भी यही चूक कर जाते हैं, अगर कोई हमें अध्यात्म की ओर प्रेरित करता है तो अक्सर हम यही कहते हैं कि किसी का मन ना दुखाओ किसी का बुरा मत करो सब का अच्छा करो। यही काफी है, यही भक्ति भजन सब यही है, यही जीवन का लक्ष्य परंतु यह पूर्ण सत्य नहीं है। सबका अच्छा करना समाज सेवा करना यह सब साधन है, सत्य नहीं यह सब मार्ग है, मंजिल नहीं। यह सब कर्तव्य है लक्ष्य नहीं हमारे जीवन का मकसद कुछ और है। वह है उसे ईश्वर की प्राप्ति करना अपनी जीवात्मा को प्रभु से मिलना कुछ ऐसे ही पूर्ण तथ्यों से अवगत करवाने ऐसे ही रहस्य से पर्दा उठाने के लिए हमें हमारे जीवन का लक्ष्य बताने के लिए सिरसा शहर के अनाज मंडी सैड नंबर 1 में 5 सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक भागवत कथा का आयोजन होने जा रही है। यह कथा सर्वश्री आशुतोष महाराज की शिष्य साध्वी कालिंदी भारती द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर श्री लक्ष्मी नारायण संकीर्तन महिला मंडल हुडा सेक्टर-20 के प्रधान सुमन वर्मा, माया, आस्था, बिमला, सविता, राज और नीतू बहन ने सुमधुर भजनों से वातावरण को मंगलमय बना दिया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता