Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
नए चेयरमैन की नियुक्ति के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट, सीईओ की नियुक्ति प्रक्रिया अभी बाकी अदाणी के विझिंजम पोर्ट में 49 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए एमएससी ग्रुप करेगा करीब 1.4 अरब डॉलर का निवेश जनरल धीरज सेठ बने भारतीय सेना के नए सेना प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस पर ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं, संसद को बताया लोकतंत्र की सर्वोच्च अभिव्यक्ति जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

हरियाणा

पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" का आयोजन किया

22 जुलाई, 2025 02:24 PM

सिरसा, 21 जुलाई(सतीश बंसल) सीएमके नेशनल स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सिरसा की एनएसएस इकाइयों एवं एनसीसी द्वारा पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व सम्मान को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम "एक पेड़ माँ के नाम" का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज प्रांगण में 200 पौधों का रोपण किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, कैडेट्स और शिक्षकों ने अपनी माँ के सम्मान में पौधे लगाए। कॉलेज प्राचार्या डॉ. रंजना ग्रोवर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि सम्पूर्ण सृष्टि की भावना और शक्ति का प्रतीक हैं। 'एक पेड़ माँ के नाम' जैसा अभियान यह संदेश देता है कि हम अपनी जीवनदायिनी माँ और प्रकृति — दोनों के प्रति अपने दायित्वों को समझें और निभाएं। उन्होंने यह भी कहा कि आज लगाए गए ये पौधे न केवल पर्यावरण के लिए उपयोगी होंगे, बल्कि एक स्थायी स्मृति बनेंगे जो हमें माँ के प्रेम और प्रकृति की महत्ता की याद दिलाते रहेंगे। नोडल अधिकारी डॉ दीपिका शर्मा ने बताया कि यह कार्यक्रम पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के साथ-साथ मातृशक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भावपूर्ण प्रयास रहा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक, नैतिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी की भावना को विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रति तिवारी, डॉ सरबन कम्बोज व एनसीसी सीटीओ डॉ रचना कम्बोज ने विद्यार्थियों से यह संकल्प भी दिलवाया कि वे इन पौधों की नियमित देखभाल करेंगे ताकि वे पूर्ण रूप से विकसित होकर आने वाली पीढ़ियों के लिए वरदान बन सकें। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और इसे एक भावनात्मक, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक चेतना से भरपूर आयोजन बना दिया।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह...

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता

मोदी सरकार ने ओबीसी वर्ग के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए हैं : डा. अर्चना गुप्ता