Tuesday, June 30, 2026
BREAKING
जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू फीफा वर्ल्ड कप-2026 : चार बार की चैम्पियन जर्मनी बाहर, पैराग्वे ने पेनल्टी शूटआउट में जीत दर्ज कर अंतिम-16 में जगह बनाई वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार 14 साल पूरे होने पर भावुक हुए अनुराग सिंह, बोले- 'जट्ट एंड जूलियट को इतना प्यार मिलेगा, कभी सोचा नहीं था' हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा

राष्ट्रीय

वडोदरा में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के समापन सत्र को संबोधित करेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

30 जून, 2026 09:28 AM

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को गुजरात के वडोदरा में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (वीजीआरसी) के समापन (वैलेडिक्टरी) सत्र को संबोधित करेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वह सम्मेलन के समापन सत्र में शामिल होने और उपस्थित उद्योग जगत के प्रतिनिधियों को संबोधित करने के लिए उत्साहित हैं। राजनाथ सिंह ने अपने संदेश में लिखा, "30 जून को वह गुजरात के वडोदरा में रहेंगे और वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस के वैलेडिक्टरी सत्र को संबोधित करेंगे।" उनके इस दौरे को राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इससे पहले सोमवार को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडोदरा में मध्य गुजरात क्षेत्र के लिए आयोजित वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस (वीजीआरसी) के चौथे संस्करण का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन मध्य गुजरात को वैश्विक विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) और नवाचार (इनोवेशन) का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों, निवेशकों और उद्यमियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और विकासोन्मुखी सोच के कारण भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री की नीतियों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के चलते दुनिया के कई देशों ने भारत के साथ भरोसेमंद साझेदारी विकसित की है और यह विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

भूपेंद्र पटेल ने कहा था कि राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री के संतुलित विकास के विजन को आगे बढ़ाते हुए वाइब्रेंट गुजरात पहल को केवल वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन तक सीमित नहीं रखा है। इसके तहत अब विभिन्न क्षेत्रों में क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि जिलों की औद्योगिक क्षमताओं और निवेश की संभावनाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जा सके।

उन्होंने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस केवल निवेश आकर्षित करने का मंच नहीं है, बल्कि यह स्थानीय उद्योगों को वैश्विक अवसरों से जोड़ने वाला मजबूत सेतु भी है।
मुख्यमंत्री ने उद्योग जगत से आह्वान किया कि वे चर्चाओं को ठोस निर्णयों में, विचारों को परियोजनाओं में और परियोजनाओं को समृद्धि में बदलने की दिशा में आगे बढ़ें।
उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के सम्मेलन गुजरात को औद्योगिक विकास के नए आयाम प्रदान करेंगे और राज्य की अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूती देंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

जब हमारे संकल्प, विचार और मन की भावनाएं एक होती हैं, तब हर कार्य सफल होता है: प्रधानमंत्री मोदी

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

गाजियाबाद : ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, 2 किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें; कई दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारत ने अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमलों की कड़ी निंदा की

भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

भारी बारिश और बाढ़ के बीच भारतीय सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन, सुरक्षित निकाले गए 27 ग्रामीण

श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार

श्रीगंगानगर : 13 वर्षीय बालिका से कथित यौन उत्पीड़न मामले में बड़ी कार्रवाई, होटल मैनेजर सहित 12 गिरफ्तार

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

राजस्व मामलों के निस्तारण में देरी पर बोले सीएम योगी, समयसीमा के भीतर दिलाएं न्याय

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

अयोध्या के महंतों की मांग, 'स्थानीय संतों और आध्यात्मिक गुरुओं को सौंपा जाए राम मंदिर ट्रस्ट'

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 2027 में सपा का होगा सफाया

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

उत्तर प्रदेश में 1 जुलाई से 'स्कूल चलो अभियान' का दूसरा चरण, लोगों से सीएम योगी की अपील- 'इसे जनआंदोलन बनाएं'

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली