Monday, June 29, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

बाज़ार

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के तहत 10 वर्षों में 1.6 करोड़ से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण

22 जुलाई, 2025 04:36 PM

केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में जानकारी दी कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत 1.6 करोड़ से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से 1.29 करोड़ उम्मीदवारों को प्रमाणपत्र भी जारी किए गए हैं। कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा संचालित अन्य कार्यक्रमों के तहत भी 1.74 करोड़ उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया गया है।

जयंत चौधरी ने बताया कि एनएसडीसी ने 2.32 लाख से अधिक प्रशिक्षकों को सर्टिफिकेट वितरित किया है। वित्त वर्ष 2024-25 में PMKVY के तहत कुल 1,538.29 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। PMKVY 4.0 के तहत, प्रशिक्षण कार्य मान्यता प्राप्त और संबद्ध प्रशिक्षण केंद्रों (TCs) में हो रहा है, जिनकी निगरानी फिजिकल और वर्चुअल माध्यमों से की जा रही है। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि अनियमित प्रशिक्षण केंद्रों के खिलाफ FIR, ब्लैकलिस्टिंग, निलंबन और वित्तीय वसूली जैसे कानूनी कदम भी उठाए जाते हैं।

सरकार ने बताया कि यह योजना देश के सभी वर्गों, विशेष रूप से वंचित समुदायों के लिए लागू है। समावेशिता को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लक्षित प्रचार अभियान, उद्योग-उन्मुख पाठ्यक्रम और डिजिटल अंतर को पाटने वाले भविष्य उन्मुख कोर्स शुरू किए गए हैं।

कौशल विकास को समावेशी और व्यापक बनाने के लिए विशेष परियोजनाओं के तहत और जिलों तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में प्रशिक्षण केंद्रों की स्थापना पर भी जोर दिया गया है। PMKVY के तहत युवाओं को रोजगार योग्य बनाने के लिए सरकार ने कई रणनीतिक पहलें की हैं। देश, राज्य और जिला स्तर पर नियमित स्किल गैप अध्ययन के माध्यम से नौकरी की मांग का आकलन किया जाता है और जिला कौशल विकास योजना (DSDPs) तैयार की जाती है। सभी पाठ्यक्रमों को राष्ट्रीय कौशल योग्यता ढांचा (NSQF) के अनुरूप बनाया गया है ताकि वे बदलती बाजार की आवश्यकताओं और भविष्य की रोजगार संभावनाओं के साथ तालमेल बनाए रखें।

PMKVY 4.0 के तहत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रिक व्हीकल, रोबोटिक्स, 5G और डेटा एनालिटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों में भी प्रशिक्षण शुरू किया गया है, जिससे युवाओं को भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। -

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए