Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

फीचर

PLI योजनाओं से ₹1.76 लाख करोड़ रुपये का निवेश और 12 लाख से अधिक नौकरियां सृजित: जितिन प्रसाद

22 जुलाई, 2025 04:31 PM

संसद में मंगलवार को दी गई जानकारी के अनुसार, उत्पादन-लिंक्ड प्रोत्साहन (पीएलआई) योजनाओं के तहत मार्च 2025 तक 14 सेक्टर में 1.76 लाख करोड़ रुपए का वास्तविक निवेश प्राप्त हुआ है, जिसके परिणामस्वरूप 16.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का उत्पादन/बिक्री में वृद्धि हुई है और 12 लाख से अधिक (प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष) रोजगार के अवसर पैदा हुए।

14 सेक्टर में पीएलआई योजनाओं के तहत अब तक 806 आवेदनों को मंजूरी दी गई है

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने लोकसभा में एक लिखित जवाब में कहा कि 14 सेक्टर में पीएलआई योजनाओं के तहत अब तक 806 आवेदनों को मंजूरी दी गई है। इन योजनाओं ने घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित किया है, जिससे उत्पादन में वृद्धि, रोजगार सृजन और निर्यात को बढ़ावा मिला है।

घरेलू विनिर्माण क्षमता और महत्वपूर्ण दवाओं की मांग के बीच के अंतर में भी जबरदस्त कमी आई है

फार्मास्यूटिकल्स सेक्टर ने स्कीम के पहले तीन वर्षों में 2.66 लाख करोड़ रुपए की संचयी बिक्री हासिल किया है, जिसमें 1.70 लाख करोड़ रुपए का निर्यात शामिल है। इस योजना ने भारत को थोक दवाओं का शुद्ध आयातक (-1,930 करोड़ रुपए) से शुद्ध निर्यातक (2,280 करोड़ रुपए) बनने में योगदान दिया है। इसके परिणामस्वरूप घरेलू विनिर्माण क्षमता और महत्वपूर्ण दवाओं की मांग के बीच के अंतर में भी जबरदस्त कमी आई है।

मेडिकल डिवाइस के लिए पीएलआई योजना के तहत, 21 प्रोजेक्ट्स ने 54 यूनिक मेडिकल डिवाइस का निर्माण शुरू कर दिया है

राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, “मेडिकल डिवाइस के लिए पीएलआई योजना के तहत, 21 प्रोजेक्ट्स ने 54 यूनिक मेडिकल डिवाइस का निर्माण शुरू कर दिया है, जिनमें लीनियर एक्सेलरेटर, एमआरआई, सीटी-स्कैन, स्टेंट, डायलाइजर मशीन, सी-आर्म, कैथ लैब, मैमोग्राफ, एमआरआई कॉइल आदि जैसे हाई-एंड डिवाइस शामिल हैं।”

उद्योग संघ व DGCI&S के अनुसार, मोबाइल उत्पादन मूल्य 2020-21 के ₹2.14 लाख करोड़ से बढ़कर 2024-25 में ₹5.25 लाख करोड़ हुआ, 146% की वृद्धि

उद्योग संघ और डीजीसीआईएस के अनुसार, मूल्य के संदर्भ में मोबाइल का उत्पादन 2020-21 में 2,13,773 करोड़ रुपए से लगभग 146 प्रतिशत बढ़कर 2024-25 में 5,25,000 करोड़ रुपए हो गया है। उन्होंने आगे कहा कि इसी अवधि के दौरान, मूल्य के संदर्भ में मोबाइल फोन का निर्यात 2020-21 में 22,870 करोड़ रुपए से लगभग 775 प्रतिशत बढ़कर 2024-25 में 2,00,000 करोड़ रुपए हो गया है।

PLI योजना के तहत 12 सेक्टर्स को अब तक ₹21,534 करोड़ की प्रोत्साहन राशि वितरित की गई है

राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने बताया कि पीएलआई योजना के तहत 24 जून 2025 तक 12 सेक्टर के लिए  21,534 करोड़ रुपए की संचयी प्रोत्साहन राशि वितरित की गई है। इन सेक्टर में लार्ज स्केल इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग (एलएसईएम), आईटी हार्डवेयर, थोक दवाएं, मेडिकल डिवाइस, फार्मास्यूटिकल्स, टेलीकॉम और नेटवर्किंग प्रोडक्ट, खाद्य प्रसंस्करण, व्हाइट गुड्,, ड्रोन और ड्रोन कंपोनेंट्स, स्पेशियलिटी स्टील, कपड़ा उत्पाद और ऑटोमोबाइल एंड ऑटो कंपोनेंट्स शामिल हैं

 

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी