Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ जनजातीय समाज के नेतृत्व और आत्मविश्वास का केंद्र बने केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय: राष्ट्रपति मुर्मु स्वस्थ भारत के माध्यम से ही विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है: जेपी नड्डा साक्ष्य आधारित शिक्षा सुधारों की ओर बढ़ा उत्तर प्रदेश, कक्षा-कक्ष के अनुभवों से तय होगी नई रणनीति पंजाब: सीएम मान ने संगरूर में ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का उद्घाटन किया, कहा-भविष्य में ओलंपियनों की नर्सरी बनेगा मानवता की मिसाल: काफिला रुकवाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को संभाला राज्यपाल घोष का आह्वान: पूर्व छात्र बढ़ाएं सहयोग, आर्थिक तंगी किसी मेधावी की पढ़ाई में न बने बाधा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एफ.पी.ओ. मिशन-2026 का किया शुभारंभ राम मंदिर ट्रस्ट पर सवाल उठाने पर अजय राय को हाउस अरेस्ट करना असंवैधानिक, विपक्ष की आवाज़ दबाने का प्रयास : राव नरेंद्र सिंह सीबीआई ने IDFC First Bank फंड गबन मामले में दो बैंक अधिकारियों को किया गिरफ्तार

फीचर

कृषि और खाद्य उत्पादों के निर्यात में तेजी, पहली तिमाही में 7% की बढ़ोतरी

20 जुलाई, 2025 08:44 AM

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2025) में कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों का 5.96 अरब डॉलर का निर्यात किया, जो पिछले साल की तुलना में 7% से अधिक की बढ़त है। यह वृद्धि मुख्य रूप से चावल, मांस और फलों-सब्जियों के बढ़ते निर्यात के कारण हुई है। चावल के निर्यात में बासमती और गैर-बासमती दोनों शामिल हैं। इस तिमाही में 3.5% बढ़कर 2.9 अरब डॉलर हो गया। पूरे वित्त वर्ष 2025 में भारत ने रिकॉर्ड 12.47 अरब डॉलर का चावल निर्यात किया था, जो वित्त वर्ष 2024 के मुकाबले 20% अधिक था। विशेषज्ञों के मुताबिक, म्यांमार और पाकिस्तान जैसे अन्य देशों में कम स्टॉक के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय चावल की मांग बढ़ी है। इसके चलते आगामी तिमाहियों में निर्यात और बढ़ने की उम्मीद है।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा कि ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात, ईएफटीए देशों (जैसे स्विट्जरलैंड, नॉर्वे) और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) के कारण भारत के कृषि क्षेत्र को नए बाजार और बेहतर अवसर मिले हैं। इन समझौतों से टैरिफ बाधाएं घटी हैं और सरकार की नीतियों व प्रोत्साहनों से निर्यात को बढ़ावा मिला है।

गोयल ने यह भी बताया कि सरकार ने किसानों को 25 करोड़ सॉइल हेल्थ कार्ड बांटे हैं ताकि वे संतुलित उर्वरकों का इस्तेमाल कर सकें। इसके अलावा किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए किसानों को फसल के लिए ऋण आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भले ही वैश्विक स्तर पर व्यापार में अनिश्चितता और निर्यात में दबाव रहा हो, फिर भी भारत के कृषि क्षेत्र ने मजबूती दिखाई है। किसानों की मेहनत के कारण कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन के संयुक्त निर्यात का आंकड़ा 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो एक बड़ी उपलब्धि है

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी