Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
UPI ने एक बार लगाई छलांग, जून में 23 प्रतिशत की वृद्धि, वैल्यू करीब 29 लाख करोड़ रुपए रही ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स कमर्शियल LPG सिलेंडर 183.50 रुपए सस्ता हुआ, घरेलू एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने सीए को बधाई दी शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 76,660 और निफ्टी 23,926 पर मेक्सिको ने इक्वाडोर को 2-0 से हराकर बनाई अंतिम-16 में जगह, 40 साल बाद जीता नॉकआउट मैच फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से हराया, एमबाप्पे के डबल से राउंड ऑफ 16 में एंट्री मोरक्को ने नीदरलैंड को पेनल्टी शूटआउट में हराकर अंतिम-16 में बनाई जगह ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर 8वीं बार विमेंस टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जगह बनाई अमित शाह ने लॉन्च किए FCRA 2.0 पोर्टल और e-OCI कार्ड, 50 लाख OCI कार्डधारकों को मिलेगा लाभ

फीचर

अरुणाचल प्रदेश में शुरू हुई ड्रोन डिलीवरी, अब पहाड़ों तक पहुंचेंगी दवाएं

17 जुलाई, 2025 05:01 PM

एक समय था जब उत्तर-पूर्वी राज्य केवल विकास के सपने ही देखा करते थे, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में ये राज्य निरंतर प्रगति के नए आयाम गढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में सुदूर अरुणाचल प्रदेश ने आपातकालीन और चिकित्सा सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐसी पहल शुरू की है, जो न केवल राज्य के लिए बल्कि पूरे देश के लिए एक क्रांतिकारी बदलाव का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।

आसमान से दवाएं डिलीवरी करने का सपना अब होगा पूरा

अरुणाचल प्रदेश देश का पहला राज्य बनने जा रहा है जहां पर ‘आसमान से दवाएं’ डिलीवरी करने का सपना पूरा होने जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश के नाहरलागुन नामक शहर में स्थित अस्पताल में ये शुभारंभ हो रहा है।

अब ड्रोन के माध्यम से आवश्यक दवाएं लोगों तक तेजी से पहुंचाई जाएंगी

टोमो रिबा इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड मेडिकल साइंसेज (TRIHMS) में एक अत्याधुनिक ड्रोन पोर्ट का उद्घाटन किया गया है। यह ड्रोन पोर्ट अस्पताल की छत पर स्थापित किया गया है, जहां से ड्रोन के माध्यम से लोगों तक आवश्यक दवाएं तेजी से पहुंचाई जाएंगी।

अरुणाचल प्रदेश का लगभग 80% क्षेत्र पहाड़ी हैं

राज्य के दुर्गम स्थानों तक द्रुत गति से दवा पहुंचाने के लिए अस्पताल ने ये नया रास्ता अपनाया है। अरुणाचल प्रदेश का लगभग 80% क्षेत्र पहाड़ी हैं, जिसके कारण सड़क निर्माण चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यहां एक महत्वपूर्ण सड़क नेटवर्क भी है।

राज्य में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में बहुत बड़ा बदलाव आने की उम्मीद

पहाड़ी इलाकों में मरीजों तक समय पर चिकित्सा सुविधा पहुंचाना एक बड़ी चुनौती है। ऐसे में ज़रूरी दवाएं लोगों तक पहुंचाने के लिए यह अनोखी पहल की गई है। खास बात यह है कि केवल दवाएं ही नहीं, बल्कि आपात स्थिति में किसी ऑपरेशन के लिए मानव अंग भी ड्रोन के माध्यम से भेजे जा सकते हैं। अरुणाचल प्रदेश अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एपीएसएसी) द्वारा विकसित इस सुविधा से राज्य में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं में बहुत बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है।

ड्रोन के रखरखाव के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध

इसका उद्घाटन अस्पताल के निदेशक डॉ मोजी जिनी ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ डी रैना, अरुणाचल प्रदेश अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (एपीएसएसी) के निदेशक डॉ एच दत्ता, संयुक्त निदेशक डॉ लियागी ताजो, उप निदेशक नेयलाम ताथ, उप निदेशक चाऊ केन मंलोंग और अन्य की उपस्थिति में किया। चाहे ड्रोन वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग (वीटीओएल) हो या शॉर्ट टेक-ऑफ और लैंडिंग (एसटीओएल) हो, साथ ही ड्रोन के रखरखाव सुविधाओं जैसी आवश्यक बुनियादी संरचना भी यहां उपलब्ध है।

राज्य के विभिन्न हिस्सों में आपातकालीन स्थिति में दवा के साथ मानव अंगों की समय पर डिलीवरी की सुविधा मिलेगी

इस अवसर पर बोलते हुए, डॉ. जिनी ने ड्रोन पोर्ट की स्थापना के लिए एपीएसएसी टीम की सराहना की, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों में आपातकालीन स्थिति में दवाओं, एंटी-वेनम दवाओं और मानव अंगों की समय पर डिलीवरी की सुविधा मिलेगी।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

Kitchen Hack: चीनी के डिब्बे के पास भी नहीं आएंगी चींटियां, बस डाल दें ये 1 चीज

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

क्या 18 डिग्री सेल्सियस पर ही सबसे ज्यादा ठंडक देता है एसी? स्टैंडबाय मोड भी 'चुराता' है बिजली

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

एसी नहीं है... कमरा कैसे रहेगा कूल? नौतपा में भी ठंडा रहेगा घर, अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

अपने बच्चे को ऑनलाइन वर्ल्ड से सुरक्षित कैसे रखें? 5 आसान और प्रभावी तरीके

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

विश्व एथलेटिक्स दिवस: मानव सामर्थ्य, अनुशासन और वैश्विक एकता का उत्सव

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

World Malaria Day: जागरूकता, विज्ञान और जनसंकल्प के समन्वय से ‘मलेरिया मुक्त भारत’ की ओर अग्रसर

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

विश्व धरोहर दिवस : विरासत, सांस्कृतिक चेतना और मानवता की अनंत यात्रा

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी

Intex ने लांच किए 65 और 75 इंच QLED 4K स्मार्ट टीवी