Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

दुनिया

ग्रीस में UPI की शुरुआत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं कस्टमर्स

01 जुलाई, 2026 11:14 AM

भारत का यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) आधिकारिक तौर पर ग्रीस में लॉन्च हो गया है। केंद्रीय वाणिज्य पीयूष गोयल ने मंगलवार को एथेंस में यूरोबैंक के मुख्यालय में यूरोबैंक और एनआईपीएल की साझेदारी के तहत यूपीआई सेवाओं के लाइव प्रदर्शन को देखा। इस मौके पर उनके साथ यूरोबैंक के सीईओ फोकियन कारावियास और फेयरफैक्स डिजिटल सर्विसेज के सीईओ संजय तुगनायत भी मौजूद थे।

केंद्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि यह लॉन्च भारत के डिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम के वैश्विक विस्तार में एक और अहम पड़ाव है। उन्होंने कहा कि ग्रीस में यूपीआई के शुरू होने से, योग्य ग्राहक तुरंत, सुरक्षित और आसानी से पैसे हस्तांतरित कर सकते हैं। साथ ही, पैसे हस्तांतरित करने के पारंपरिक तरीकों की तुलना में लेनदेन की लागत भी बहुत कम हो गई है।

उन्होंने आगे कहा कि यूपीआई को दुनिया भर में मिल रही स्वीकार्यता और अपनाए जाने की प्रक्रिया, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस विजन में भरोसे को दिखाती है, जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी-आधारित समाधान बनाना है। ये समाधान सीमाओं से परे वैल्यू बनाते हैं और साझा विकास व समृद्धि के लिए भागीदारी को मजबूत करते हैं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाने और व्यावसायिक भागीदारी को मजबूत बनाने के लिए ग्रीस की यात्रा पर पहुंचे वरिष्ठ बिजनेस लीडर्स और अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

गोयल की यात्रा के दौरान कई उच्च स्तरीय बैठकें हुईं, जिनमें भारत और ग्रीस के बीच आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने की साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एथेंस के होटल ग्रांडे ब्रेटेन में यूरोबैंक की लीडरशिप टीम के साथ एक बैठक से हुई। बातचीत में मुख्य रूप से वित्तीय सहयोग बढ़ाने और निवेश व विकास के मौकों का पता लगाने पर जोर दिया गया।

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

अमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर हमला, खिड़कियों के टूटे शीशे

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

सिडनी में तेज रफ्तार कार की टक्‍कर से नौ घायल, दो की हालत गंभीर

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

पीयूष गोयल ने प्रवासी भारतीयों को अमेरिका-भारत का 'जीवंत सेतु' बताया

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूएई के शीर्ष अधिकारी ने 'खतरनाक आतंकवादी हमले' के दौरान भारतीय पायलट की हिम्मत को सराहा

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पीएम मोदी के पास अच्छे सुझाव हैं : राष्ट्रपति पुतिन

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

फ्लाईदुबई घटना भले ही हमारे देश में नहीं हुई लेकिन करेंगे गहन जांच: यूएई

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

तेजी से पिघल रहे स्विट्जरलैंड के ग्लेशियर, 5 वर्षों में ही लगभग 20 फीसदी बर्फ खत्म: रिपोर्ट

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत

अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत