Friday, October 02, 2026
BREAKING
• 3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी • हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि • अमित शाह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं; पंजाब से खत्म होगा नशा : सतीश पुनिया • पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा : रणबीर गंगवा • श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : नायब सिंह सैनी • प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा विधायकों से करेंगे मुलाकात • 9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार • डेराबस्सी में खनन विभाग और प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज • ए आई एम एस मोहाली द्वारा सनेटा स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में ‘पोषण मेला-2026’ का आयोजन

फीचर

70% लोग ट्रैवल के दौरान करते हैं ये 6 गलतियां, हो जाते हैं हादसे का शिकार, जानें क्या ना करें

21 जून, 2026 12:03 PM

Travel Safety Mistakes: कैब, बस, ट्रेन या फिर फ्लाइट, ट्रैवल किसी भी साधन से कर रहे हो ये 6 तरह की गलतियां अक्सर लोगों को करते देखा जाता है। जिसकी वजह से काफी सारे लोग बुरे एक्सीडेंट का शिकार हो जाते हैं। जानें कौन सी गलतियां ना करें….

सफर तो हमेशा यादगार होता है। लेकिन ये बुरी यादों का सफर ना बन जाए इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। हर रोज करोड़ों लोग ट्रेन से ट्रैवल करते हैं। हजारों दुर्घटना का शिकार होते हैं। कई बार कुछ एक्सीडेंट लोगों की लापरवाही की वजह से होते हैं और चोर, उचक्कों और गलते नीयत वालों को उनकी लापरवाही से मौका मिल जाता है। जैसे ट्रेन, बस, कैब, फ्लाइट किसी से भी सफर के दौरान ये 6 गलतियां भूलकर भी नहीं करना चाहिए। नहीं तो हादसे का शिकार होंगे और लाइफटाइम पछताना पड़ेगा।

रुकी हुई ट्रेन में बाथरूम यूज करना
ट्रेन में यात्रा के दौरान अगर आपको बाथरूम यूज करना है तो कभी भी ट्रेन के रुकने का इंतजार ना करें। खासतौर पर ट्रेन जब स्टेशन के आसपास रुकी हो तो बाथरूम बिल्कुल ना जाएं। क्योंकि यहीं वो मौका रहता है जब चोर-उचक्के ट्रेन में घुसकर आपके पर्स और सामान को चोरी कर तेजी से ट्रेन से बाहर निकल जाएंगे और आपको पता भी नहीं चलेगा।

अनजान शख्स से बैग ना लें
ट्रैवल का ये नियम हर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ लागू होता है। आप किसी भी अनजान शख्स से ट्रेन, बस, एयरपोर्ट पर बैग ना लें। अगर किसी शख्स ने कहा है कि प्लीज उसके बैग को देखते रहिए वो वाशरूम से होकर आ रहा तो बिल्कुल भी ये काम ना करें। क्योंकि नहीं पता कि उस बैग में गैरकानूनी सामान हो सकता है और पुलिस सबसे पहले आपके हाथों में बैग देखकर पकड़ेगी।

कैब में बैठते समय सावधानी
कैब में बैठकर रात के वक्त सफर करना पड़ रहा है तो हमेशा कैब ड्राईवर के ठीक पीछे ना बैठें। बल्कि उसके दूसरी साइड बैठें। जिससे आप देख सकें वो मैप को पूरी तरह से फॉलो कर रहा या नहीं। साथ ही वो किसी से कोड वर्ड में बातें तो नहीं कर रहा। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि ड्राइवर ने आपकी विंडो का शीशा तो लॉक नहीं किया है।

ट्रेन के गेट पर ना खड़े हों
ट्रेन प्लेटफार्म पर पहुंचने वाली है तो आउटर सिग्नल के पास से ही गेट पर सामान लेकर ना खड़े हो जाएं। नहीं तो चोर-उचक्के तेजी से सामान हाथ और फोन हाथ से छीनकर भाग जाएंगे और आप चलती ट्रेन में होने की वजह से उसका पीछा भी नहीं कर पाएंगे।

सामान की रिकॉर्डिंग करें
बस से ट्रैवल कर रहे तो अपने सामान को डिक्की में रखवाते समय रिकॉर्डिंग जरूर कर लें। नहीं तो बिना टैग लगे आपका बैग कोई और पैसेंजर ले जाएगा और आप कुछ नहीं कर पाओगे।

एक बैग में ना रखें डॉक्यूमेंट्स
सफर के दौरान कभी भी एक ही बैग में सारे डॉक्यूमेंट्स ना रखें। अगर वो बैग चोरी हो गया तो आपके सारे जरूरी कागज, आईडी एक बार में ही चले जाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

 भारत में ‘एप्पल पे’ लॉन्च, आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच यूजर्स को मिला नया डिजिटल पेमेंट विकल्प

भारत में ‘एप्पल पे’ लॉन्च, आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच यूजर्स को मिला नया डिजिटल पेमेंट विकल्प

'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य

'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य

बेहतर जिंदगी के लिए इन 10 चीजों में इन्वेस्ट करना रहेगा बेस्ट!

बेहतर जिंदगी के लिए इन 10 चीजों में इन्वेस्ट करना रहेगा बेस्ट!

पहली बार मां बनी हैं तो ये 5 चीजें ना करें, घर के काम हो जाएंगे कम

पहली बार मां बनी हैं तो ये 5 चीजें ना करें, घर के काम हो जाएंगे कम

बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह सिर्फ बच्चे नहीं, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह सिर्फ बच्चे नहीं, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

काम की बात: सिर्फ एसी-फ्रिज नहीं, आपकी ये 7 आदतें भी बढ़ा रही हैं बिजली का बिल

काम की बात: सिर्फ एसी-फ्रिज नहीं, आपकी ये 7 आदतें भी बढ़ा रही हैं बिजली का बिल

भारत ने पहली तिमाही में लगभग 10 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्मार्टफोन का किया निर्यात

भारत ने पहली तिमाही में लगभग 10 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्मार्टफोन का किया निर्यात

इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण

इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण

‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’: अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’: अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

आत्मनिर्भर भारत को नई मजबूती, स्वदेशी युद्धपोतों से सशक्त हो रहा भारतीय नौसेना बेड़ा

आत्मनिर्भर भारत को नई मजबूती, स्वदेशी युद्धपोतों से सशक्त हो रहा भारतीय नौसेना बेड़ा