Friday, October 02, 2026
BREAKING
• 3-4 अक्टूबर को हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अटल सुरंग के दौरे से पहले नैना देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी • हरियाणा के जीएसटी राजस्व में सितंबर माह में 14 प्रतिशत की वृद्धि • अमित शाह जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं; पंजाब से खत्म होगा नशा : सतीश पुनिया • पिहोवा शहर की आंतरिक सड़क के सुधार को सरकार ने दी मंजूरी, लोगों को मिलेगी सुगम आवागमन की सुविधा : रणबीर गंगवा • श्रीमद् भागवत कथा आत्मा के परम कल्याण और जीवन को सही दिशा देने की पवित्र यात्रा : नायब सिंह सैनी • प्रधानमंत्री मोदी 3 अक्टूबर को दिल्ली में हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी और भाजपा विधायकों से करेंगे मुलाकात • 9 हजार रुपये रिश्वत लेते डायल-112 पर तैनात दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार • डेराबस्सी में खनन विभाग और प्रशासन की अवैध खनन के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई तेज • ए आई एम एस मोहाली द्वारा सनेटा स्थित ग्रामीण स्वास्थ्य प्रशिक्षण केंद्र में ‘पोषण मेला-2026’ का आयोजन

फीचर

“सिक्किम का स्नेह मेरी स्मृतियों में सदैव रहेगा”: राज्य स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का भावुक संदेश

16 मई, 2026 06:54 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सिक्किम के स्थापना दिवस के अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सिक्किम की आत्मीयता और वहां के लोगों का स्नेह उनकी यादों का अभिन्न हिस्सा बन गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे सभी बहनों और भाइयों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत के विकास में सिक्किम के योगदान का विशेष महत्व है। मैं राज्य के सभी लोगों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना करता हूं।”

उन्होंने कहा कि यह अवसर और भी विशेष है, क्योंकि सिक्किम इस वर्ष अपना 50वां राज्य स्थापना दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री ने हाल ही में सिक्किम यात्रा को याद करते हुए कहा कि उन्हें इन ऐतिहासिक समारोहों में शामिल होने और राज्य के लोगों के बीच समय बिताने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पीएम मोदी ने लिखा, “सिक्किम में मुझे जो अपनापन और स्नेह मिला, वह हमेशा मेरी स्मृतियों में जीवंत रहेगा।” प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि केंद्र सरकार आने वाले समय में भी सिक्किम के विकास, प्रगति और समृद्धि की यात्रा में हरसंभव सहयोग देती रहेगी।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पोस्ट पर लिखा कि सिक्किम राज्य स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं। कंचनजंगा की प्राकृतिक छटा, जैव विविधता से परिपूर्ण वातावरण और पूर्ण जैविक खेती वाले राज्य के रूप में सिक्किम ने देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। स्वच्छता, पर्यटन और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए प्रसिद्ध सिक्किम देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। प्रदेश के निरंतर विकास, समृद्धि और सभी नागरिकों के सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना करता हूं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा कि सिक्किम के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सभी सिक्किमवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आपसी भाईचारे का प्रतीक सिक्किम देश की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहा है। मैं राज्य की निरंतर उन्नति, समृद्धि तथा सभी नागरिकों के सुखद भविष्य की कामना करती हूं।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखा कि अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य से सुशोभित, विभिन्न लोक-संस्कृति व परंपराओं से समृद्ध सिक्किम राज्य के स्थापना दिवस की सभी सिक्किम वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने लिखा कि अनुपम प्राकृतिक सौंदर्य एवं अनूठी लोक संस्कृति से परिपूर्ण, सिक्किम के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। प्रदेश विकास व प्रगति के नए कीर्तिमान गढ़े, हर नागरिक के जीवन में खुशहाली, समृद्धि और आनंद हो, यही कामना है।

Have something to say? Post your comment

और फीचर खबरें

 भारत में ‘एप्पल पे’ लॉन्च, आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच यूजर्स को मिला नया डिजिटल पेमेंट विकल्प

भारत में ‘एप्पल पे’ लॉन्च, आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच यूजर्स को मिला नया डिजिटल पेमेंट विकल्प

'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य

'कुछ दर्द दिखाई नहीं देते', जानिए मानसिक पीड़ा से जुड़े 5 बड़े मिथक और उनके तथ्य

बेहतर जिंदगी के लिए इन 10 चीजों में इन्वेस्ट करना रहेगा बेस्ट!

बेहतर जिंदगी के लिए इन 10 चीजों में इन्वेस्ट करना रहेगा बेस्ट!

पहली बार मां बनी हैं तो ये 5 चीजें ना करें, घर के काम हो जाएंगे कम

पहली बार मां बनी हैं तो ये 5 चीजें ना करें, घर के काम हो जाएंगे कम

बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह सिर्फ बच्चे नहीं, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह सिर्फ बच्चे नहीं, नई स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

काम की बात: सिर्फ एसी-फ्रिज नहीं, आपकी ये 7 आदतें भी बढ़ा रही हैं बिजली का बिल

काम की बात: सिर्फ एसी-फ्रिज नहीं, आपकी ये 7 आदतें भी बढ़ा रही हैं बिजली का बिल

भारत ने पहली तिमाही में लगभग 10 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्मार्टफोन का किया निर्यात

भारत ने पहली तिमाही में लगभग 10 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्मार्टफोन का किया निर्यात

इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण

इको-फ्रेंडली प्लास्टिक पैकेजिंग से बढ़ेगी खाने की शेल्फ लाइफ, घटेगा प्रदूषण

‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’: अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

‘नशामुक्त युवा, विकसित भारत’: अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

आत्मनिर्भर भारत को नई मजबूती, स्वदेशी युद्धपोतों से सशक्त हो रहा भारतीय नौसेना बेड़ा

आत्मनिर्भर भारत को नई मजबूती, स्वदेशी युद्धपोतों से सशक्त हो रहा भारतीय नौसेना बेड़ा