Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

बाज़ार

बालासोर छात्रा आत्मदाह मामले पर UGC ने गठित की चार सदस्यीय जांच समिति

16 जुलाई, 2025 04:54 PM

ओडिशा के बालासोर स्थित फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज की एक छात्रा के आत्मदाह करने की दुखद घटना ने सभी को झकझोर दिया है। आरोप है कि शिक्षक के उत्पीड़न के बाद छात्रा ने ऐसा कदम उठाया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय तथ्य-खोज समिति गठित की है।

यूजीसी ने मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर इस घटना का स्वत: संज्ञान लिया है।

समिति का नेतृत्व गुरू गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर और यूजीसी सदस्य प्रोफेसर राज कुमार मित्तल करेंगे। समिति के अन्य सदस्यों में पूर्व यूजीसी सदस्य प्रोफेसर सुषमा यादव, गुजरात विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. नीरजा गुप्ता और यूजीसी की संयुक्त सचिव डॉ. सुषमा मंगल शामिल हैं, जो समन्वय अधिकारी की भूमिका निभाएंगी।

समिति को सात दिनों के भीतर अपनी जांच पूरी कर विस्तृत रिपोर्ट और सिफारिशें सौंपने का निर्देश दिया गया है। समिति कॉलेज की नीतियों, शिकायत निवारण तंत्र और यूजीसी के यौन उत्पीड़न विरोधी दिशानिर्देशों के पालन की जांच करेगी। इसके अलावा, यह भी देखा जाएगा कि छात्रों, खासकर संकट में फंसे छात्रों के लिए उपलब्ध सहायता प्रणाली कितनी प्रभावी है।

समिति छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों से सुझाव लेकर सुरक्षित शैक्षणिक माहौल बनाने की दिशा में कदम उठाएगी। यूजीसी का यह कदम न केवल इस मामले की गहराई से जांच करने की दिशा में है, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस उपाय सुझाने का भी प्रयास है।

गौरतलब हो, ओडिशा के बालासोर जिले में स्थित फकीर मोहन स्वायत्त कॉलेज में एक 20 वर्षीय बी.एड. छात्रा की आत्मदाह के बाद मौत ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया था। छात्रा ने कॉलेज के शिक्षा विभाग के प्रमुख (एचओडी) समीर कुमार साहू पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था और कॉलेज प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई न करने के विरोध में ये आत्मघाती कदम उठा लिया था 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

गूगल और एप्पल ने आरसीएस मैसेजिंग के लिए शुरू किया एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

हॉर्मुज स्ट्रेट के खुलने के बाद भी 100 डॉलर की रेंज में रह सकता है कच्चा तेल : रिपोर्ट

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

केंद्र ने ऑफशोर और डीपवाटर तेल एवं गैस ब्लॉक पर घटाई रॉयल्टी

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

सोने की चमक बढ़ी, चांदी 2.80 लाख रुपए के पार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

वैश्विक अस्थिरता से सोने और चांदी में सीमित दायरे में कारोबार

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24000 के नीचे

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

11 May Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी, यहां चेक करें प्रमुख शहरों का भाव

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारतीय शेयर बाजार की शीर्ष 10 में से चार कंपनियों का मार्केट कैप एक लाख करोड़ रुपए से अधिक घटा

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

भारत का निजी पूंजीगत खर्च 67 प्रतिशत बढ़कर 7.7 लाख करोड़ रुपए हुआ: सीआईआई

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान

मार्केट आउटलुक: तिमाही नतीजे, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चा तेल निर्धारित करेगा शेयर बाजार का रुझान