Monday, June 29, 2026
BREAKING
हरियाणा में किसानों, एमएसएमई और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फ्लिपकार्ट नेतृत्व से की अहम बैठक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भारत में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों : दीपेन्द्र हुड्डा हरियाणा के 50 हजार युवाओं को जापान में मिलेगा रोजगार का अवसर, फुकुओका ने मांगा तकनीकी रूप से कुशल मानव संसाधन यमुना जल परियोजना को लेकर हरियाणा और राजस्थान के बीच हुआ एमओयू, तीन दशक पुरानी पेयजल समस्या के समाधान का रास्ता साफ भाजपा पहले अपने 11 वर्ष 8 महीने का हिसाब दे, कांग्रेस पर टिप्पणी करने का नैतिक अधिकार खो चुकी है: राव नरेंद्र सिंह मनरेगा को कमजोर कर नई योजना लाना ग्रामीण गरीबों के हितों के खिलाफ, सरकार पुनर्विचार करे : कुमारी सैलजा Good News : आर्थिक रूप से कमजोर ITI छात्रों को हर महीने 2000 रुपये...हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला Haryana में 1 जुलाई से बिना पॉल्यूशन सर्टिफिकेट के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए क्या है बड़ी वजह... 1 जुलाई से मनरेगा की जगह लेगी वीबीजीरामजी, अब मिलेगा 125 दिन का रोजगार Punjab में सरकारी बसों के सफर को लेकर राहत! पनबस ने लिया अहम फैसला

बाज़ार

50MP कैमरा के साथ Infinix Hot 60 5G+ भारत में लांच, कीमत 11 हजार से भी कम

14 जुलाई, 2025 01:48 PM

नई दिल्ली। Infinix ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Infinix Hot 60 5G+ लांच कर दिया है। नए फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 7020 चिपसेट दिया गया है। 6 जीबी रैम मिलती है, जिसे वर्चुअल रैम फीचर का इस्‍तेमाल करके और 6 जीबी तक एक्‍सटेंड किया जा सकता है। इसमें 6.7 इंच का एचडी प्‍लस डिस्‍प्‍ले है जो 120 हर्त्‍ज का रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है।

फोन की कीमत की बात करें तो Infinix Hot 60 5G+ के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपए है। यह स्मार्टफोन स्लीक ब्लैक, टुंड्रा ग्रीन और शेडो ब्लू कलर ऑप्शन में आता है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart, Infinix इंडिया ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर पर 17 जुलाई से उपलब्ध होगा।

फोन के फीचर्स की बात करें तो Infinix Hot 60 5G+ में 6.7 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 560 निट्स तक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले पांडा ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7020 6nm प्रोसेसर के साथ IMG BXM-8-256 GPU दिया गया है। इस फोन में 6GB LPDDR5x रैम और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड XOS 15 पर काम करता है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Hot 60 5G+ के रियर में 5MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन धूल और छींटों से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166 मिमी, चौड़ाई 76.8 मोटाई 7.8 मिमी और वजन 193 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, 3.5mm ऑडियो जैक, FM रेडियो और यूएसबी टाइप सी 2.0 पोर्ट शामिल है। इस फोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए