Saturday, June 27, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

राजनीति

राहुल बोले- यूपीए राज में हमारे नेताओं में अहंकार था:कांग्रेस की तारीफ कर रहे नेता को टोका, बोले- क्या बोल रहे हो

27 दिसंबर, 2022 12:36 PM

राजस्थान के कोटा संभाग में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने भारत यात्रियों के साथ चर्चा में माना कि यूपीए राज के दौरान कांग्रेस के नेता और मंत्रियों में भी अहंकार आ गया था। राहुल गांधी ने राजस्थान सहित कई राज्यों के भारत यात्रियों के साथ चर्चा की थी। कांग्रेस ने हाल ही में इसका वीडियो जारी किया है।

राहुल गांधी ने चर्चा के दौरान पावर को लेकर सवाल पूछा तो हरियाणा के एक यात्री ने तर्क दिया कि बीजेपी पावर का गलत इस्तेमाल करती है, जबकि कांग्रेस सही से कर रही थी। इस पर राहुल ने कहा- क्या बोल रहे हो, हमारे लोगों में अहंकार नहीं आ गया था? देखो, रियलिटी देखनी पड़ेगी।

यूपीए के 10 साल खत्म होने से पहले हमारे नेताओं में भी अहंकार आ गया था। उसे आप स्वीकार करो या न करो, लेकिन यह रियलिटी है। यह यात्रा में ब्रेक के दौरान शूट हुए इस वीडियो में राहुल गांधी राजस्थान , हरियाणा, उत्तराखंड, मणिपुर, केरल के भारत यात्रियों से चर्चा करते देखे जा सकते हैं।

राहुल की दाढ़ी और जूतों की सबसे ज्यादा चर्चा
उत्तराखंड के भारत यात्री अंकित शाह ने राहुल से कहा- यात्रा में दो चीजों की बहुत चर्चा है। एक तो आपके जूतों की। दूसरी आपकी दाढ़ी की।

एसिक्स के जूते तो यात्रा में लगभग सभी ने खरीदे। एसिक्स की तो सेल बढ़ गई। राहुल ने शाह की उम्र पूछते हुए कहा- अभी दाढ़ी बिल्कुल ब्लैक है।

आपकी दाढ़ी कार्ल मार्क्स जैसी

अंकित ने राहुल से कहा- आपकी दाढ़ी कार्ल मार्क्स जैसी दिख रही है। इस पर राहुल ने कहा- किसी ने मुझे फिदेल कास्त्रो की फोटो भेज दी। किसी ने कार्ल मार्क्स की फोटो भेज दी।

राहुल ने पूछा पावर जिसके पीछे सब दौड़ते हैं, वह क्या है?
चर्चा के दौरान राहुल ने भारत यात्री कांग्रेस नेताओं से पूछा- पावर के पीछे सब दौड़ते रहते हैं, यह है क्या? इस पर नेताओं के अलग अलग जवाब सामने आए।

एक नेता ने कहा- सच सबसे बड़ी पावर है। जयपुर की भारत यात्री रूबी खान ने कहा- दूसरों के लिए काम करने के लिए हमें पावर चाहिए। अगर मैं कहूं कि मुझे पावर नहीं चाहिए तो मैं झूठ बोल रही हूं, पावर सबको चाहिए।

नेता ने कहा- कांग्रेस पावर में थी तो अच्छे रूप में चला रही थी, राहुल ने टोका

हरियाणा के कांग्रेस नेता प्रदीप राड़ा ने कहा- पावर एक शक्ति है। एक नशा है। बीजेपी को ही ले लीजिए, उसके पास पावर आ गई तो उसे इसका नशा हो गया। सारे उलटे काम कर रही है। कांग्रेस के पास जब पावर थी तो वह इसे बिल्कुल अच्छे रूप में चला रही थी।

इस पर बीच में टोकते हुए राहुल गांधी ने कहा- क्या बोल रहे हो, हमारे लोगों में अहंकार नहीं आ गया था? देखो, सच्चाई देखनी पड़ेगी। यूपीए के 10 साल अंत होने के पहले हमारे नेताओं में भी अहंकार आ गया था। उसे आप स्वीकार करो या न करो, लेकिन यह रियलिटी है।

हम न्याय योजना लाएं तो गलत, केंद्र किसानों को 2000 रुपए दे तो वह सही ?

राहुल गांधी ने कहा- मीडिया सबसे ज्यादा कांग्रेस पर ही अटैक करता है। वह बीजेपी, आम आदमी पार्टी और रीजनल पार्टियों पर अटैक नहीं करेगा।

यह कांग्रेस के प्रति इतना निगेटिव क्यों है, आपको क्या लगता है? इस पर नेताओं ने अलग अलग जवाब दिए। राहुल ने कहा लॉजिक यूज करें, दिल्ली-राजस्थान में भी हमारे पास पावर था तो भी निगेटिव था।

नॉन स्टॉप मनमोहन सिंह का मजाक उड़ाते थे। यह बायस क्यों है? हिमाचल के नेता ने कहा- हमने गरीबों को पावर दिया है। राहुल ने इस पर कहा- हमने गरीब लोगों को पावर दिया है। हम न्याय स्कीम का आइडिया लेकर आए तो वह गलत था, अब किसानों को केंद्र 2000 रुपए दे रहा है तो वह सही है।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब