Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

राजनीति

माेदी ने की मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने, लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील

16 फ़रवरी, 2023 04:42 PM

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिपुरा के मतदाताओं, खास कर युवा मतदाताओं से मतदान संख्या का रिकॉर्ड बनाने और लोकतंत्र का मजबूत करने की अपील की है।
श्री मोदी ने ट्विटर पर अपील करते हुए कहा, “मैं त्रिपुरा के लोगों को रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करने की अपील करता हूँ। विशेष कर मैं युवा मतदाताओं से अपील करता हूँ कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें।”
त्रिपुरा में 60 सदस्यीय विधान सभा के लिए आज मतदान हो रहा है। इसमें सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला मुख्यरूप से वामपंथी दलों, कांग्रेस और कुछ अन्य क्षेत्रीय दलों से माना जा रहा है। मतदान को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह दिख रहा है।
राज्य में विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर आज सुबह शांति पूर्ण मतदान शुरू हो गया और लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सुबह से ही मतदान केन्द्रों के बाहर कतार में देखा गया।
दक्षिण त्रिपुरा में बेलोनिया साशिमा हाई स्कूल के एक मतदान केन्द्र पर केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान एक 85 वर्षीय वृद्ध महिला मतदाता की सहायता करते हुए दिखाई दिए। सीआरपीएफ के जवान ने वयोवद्ध महिला को मतदान केन्द्र के कक्ष तक पहुंचाने में मदद की।
इसके अलावा पश्चिम त्रिपुरा जिले के बदरघाट विधानसभा क्षेत्र के चरीपारा इलाके में महिला मतदाताओं की लंबी कतार देखी गई।
राज्य में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गयी थीं। राज्य के लगभग 28.23 लाख मतदाता आज अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। ये मतदाता 259 उम्मीदवारों का भविष्य को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद करेंगे। मतदान शाम चार बजे चलेगा।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक