Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार Traffic Alert: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात ठप्प, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

सेहत

भारत और EU की नई साझेदारी, समुद्री कचरे से होगी ग्रीन हाइड्रोजन की खोज

16 मई, 2025 04:42 PM

भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) ने दो प्रमुख रिसर्च और इनोवेशन की शुरुआत की है, जो समुद्री प्लास्टिक कूड़े (एमपीएल) और कचरे से ग्रीन-हाइड्रोजन समाधान से जुड़ी हैं। ये पहल इंडिया-ईयू ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल (टीटीसी) के तहत शुरू की गईं हैं। टीटीसी की स्थापना 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने ट्रेड और टेक्नोलॉजी पर द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने के लिए की थी।

ईयू के रिसर्च एंड इनोवेशन फ्रेमवर्क प्रोग्राम ‘होराइजन यूरोप’ और भारत सरकार द्वारा सह-वित्तपोषित किया गया है

391 करोड़ रुपए के संयुक्त निवेश के साथ ये पहल समुद्री प्लास्टिक कूड़े (मरीन प्लास्टिक लिटर) और कचरे से ग्रीन हाइड्रोजन (डब्ल्यू2जीएच) के क्षेत्रों में दो कोर्डिनेटेड कॉल पर केंद्रित है। इसे ईयू के रिसर्च एंड इनोवेशन फ्रेमवर्क प्रोग्राम ‘होराइजन यूरोप’ और भारत सरकार द्वारा सह-वित्तपोषित किया गया है।

ईयू-इंडिया ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल के तहत ये रिसर्च पहले यूरोपीय संघ और भारत साझेदारी की गतिशीलता को प्रदर्शित करती हैं

सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय कुमार सूद ने कहा, “सहयोगी रिसर्च ‘इनोवेशन’ की आधारशिला है। ये पहल भारतीय और यूरोपीय शोधकर्ताओं की शक्तियों का इस्तेमाल कर ऐसे समाधान विकसित करेगी, जो हमारी साझा पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान करें।” भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत हर्वे डेल्फिन ने कहा, “ईयू-इंडिया ट्रेड एंड टेक्नोलॉजी काउंसिल के तहत ये रिसर्च पहले यूरोपीय संघ और भारत साझेदारी की गतिशीलता को प्रदर्शित करती हैं, जिसे फरवरी में दिल्ली में हमारे लीडर्स ने रिन्यू किया था।”

इन क्षेत्रों में कटिंग एज टेक्नोलॉजी का विकास आर्थिक और पर्यावरणीय दोनों ही दृष्टि से समझदारी भरा है

डेल्फिन ने बताया, “समुद्री प्रदूषण (मरीन पॉल्यूशन) और सस्टेनेबल एनर्जी जैसे ठोस मुद्दों से एक साथ निपटकर, हम इनोवेशन, सर्कुलर इकोनॉमी और ऊर्जा दक्षता को आगे बढ़ा रहे हैं। इन क्षेत्रों में कटिंग एज टेक्नोलॉजी का विकास आर्थिक और पर्यावरणीय दोनों ही दृष्टि से समझदारी भरा है। हम एक क्लीनर, सस्टेनेबल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं जो यूरोपीय संघ और भारत दोनों को फायदा पहुंचाएगा।”

वैश्विक प्रयासों के बावजूद, समुद्री प्रदूषण जैव विविधता को खतरे में डाल रहा है

वैश्विक प्रयासों के बावजूद, समुद्री प्रदूषण जैव विविधता को खतरे में डाल रहा है, इकोसिस्टम को बाधित कर रहा है और मानव स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ. एम. रविचंद्रन ने कहा, “समुद्री प्रदूषण एक वैश्विक चिंता का विषय है, जिसके लिए सामूहिक कार्रवाई की जरूरत है। यह संयुक्त आह्वान हमें अपने समुद्री इकोसिस्टम की रक्षा के लिए एडवांस टूल्स और रणनीति विकसित करने में सक्षम बनाएगा।”

वेस्ट से हाइड्रोजन टेक्नोलॉजीज को आगे बढ़ाना हमारे एनर्जी ट्रांजिशन लक्ष्यों के लिए महत्वपूर्ण है

दूसरा कोर्डिनेटेड कॉल वेस्ट-टू-ग्रीन हाइड्रोजन टेक्नोलॉजी के विकास के जरिए सस्टेनेबल एनर्जी सॉल्यूशन की तत्काल जरूरत को संबोधित करता है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के सचिव संतोष कुमार सारंगी ने कहा, “वेस्ट से हाइड्रोजन टेक्नोलॉजीज को आगे बढ़ाना हमारे एनर्जी ट्रांजिशन लक्ष्यों के लिए महत्वपूर्ण है। यह सहयोग सस्टेनेबल हाइड्रोजन उत्पादन विधियों के विकास को गति देगा।” 

 

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर