Wednesday, July 01, 2026
BREAKING
शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार हिमाचल में 7 HPAS-2 HPSS अधिकारियों के तबादले, CM ऑफिस के अधिकारी से वापस लिया CEO का अतिरिक्त प्रभार Traffic Alert: भूस्खलन से शिमला-मटौर NH-205 पर यातायात ठप्प, प्रशासन ने जारी किया नया रूट प्लान Weather Update: हिमाचल में मानसून की एंट्री के साथ बिगड़े हालात, अगले 72 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

सेहत

Diabetes: सुबह उठते ही शरीर दे रहा ये 5 इशारे, कहीं बढ़ तो नहीं गया आपका शुगर लेवल? जानें कैसे रखें कंट्रोल

07 जुलाई, 2025 07:27 PM

 आप भी सुबह उठते ही प्यास से परेशान होते हैं या आंखों में धुंधलापन महसूस करते हैं? क्या बार-बार टॉयलेट जाना या बिना वजह चिड़चिड़ापन आपको दिनभर थका हुआ महसूस कराता है? अगर हां, तो ये संकेत आपके शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल (High Blood Sugar Level) के हो सकते हैं। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो धीरे-धीरे शरीर के भीतर कई अंगों को नुकसान पहुंचाती है और अगर समय रहते इसे पहचाना न जाए तो यह किडनी, दिल, आंखों और नर्वस सिस्टम को भी प्रभावित कर सकती है। इसलिए जरूरी है कि इसके शुरुआती संकेतों को समय रहते पहचाना जाए। डॉ. के अनुसार, सुबह-सुबह दिखाई देने वाले कुछ लक्षण आपके शरीर में शुगर लेवल के बढ़ने की ओर इशारा करते हैं। अगर इन संकेतों को नजरअंदाज किया गया तो आगे चलकर यह गंभीर रूप ले सकता है।

1. सुबह उठते ही मुंह सूखना और ज्यादा प्यास लगना

अगर आप रोज सुबह उठते ही मुंह सूखा महसूस करते हैं या बार-बार पानी पीने की जरूरत महसूस होती है तो यह हाई ब्लड शुगर का संकेत हो सकता है। जब शरीर में शुगर की मात्रा अधिक हो जाती है तो किडनी उसे फिल्टर करने के लिए अधिक मेहनत करती है। इसी प्रक्रिया में शरीर ज्यादा पेशाब बनाता है जिससे डिहाइड्रेशन होता है और ज्यादा प्यास लगती है।

2. आंखों में धुंधलापन या भारीपन

सुबह आंख खोलते ही अगर सब कुछ धुंधला दिखता है या आंखों में भारीपन महसूस होता है तो ये भी एक गंभीर संकेत हो सकता है। ब्लड शुगर के बढ़ने से आंखों की रेटिना पर असर पड़ता है जिससे विजन प्रभावित होता है। इसे नजरअंदाज करना आपकी आंखों की रोशनी पर असर डाल सकता है।

3. सुबह से ही थकान और कमजोरी महसूस होना

यदि आप पर्याप्त नींद लेने के बावजूद सुबह उठते ही थका हुआ महसूस करते हैं या पूरे शरीर में कमजोरी बनी रहती है तो यह इस ओर संकेत करता है कि आपका शरीर शुगर को एनर्जी में बदलने में सक्षम नहीं हो पा रहा। यह डायबिटीज का प्रारंभिक लक्षण हो सकता है और आपको तुरंत ब्लड शुगर टेस्ट करवाने की सलाह दी जाती है।

 

4. बार-बार पेशाब आना

सुबह उठने से पहले ही अगर टॉयलेट जाने की जल्दी होती है या सुबह उठते ही कई बार पेशाब आता है तो यह भी बढ़े हुए शुगर का संकेत हो सकता है। हाई ब्लड शुगर की स्थिति में शरीर अतिरिक्त शुगर को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है जिससे बार-बार यूरिन आना आम हो जाता है।

5. मूड स्विंग्स और चिड़चिड़ापन

सुबह उठते ही अगर आपको अचानक गुस्सा आता है, उदासी महसूस होती है या बिना किसी कारण चिड़चिड़े हो जाते हैं तो यह आपके दिमाग पर बढ़े हुए शुगर लेवल के असर का परिणाम हो सकता है। हाई ब्लड शुगर ब्रेन के न्यूरोट्रांसमीटर को प्रभावित करता है जिससे मूड में उतार-चढ़ाव होता है।

कैसे रखें ब्लड शुगर को कंट्रोल में?

1. खानपान में बदलाव करें:
प्राकृतिक, कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले खाद्य पदार्थ जैसे ओट्स, ब्राउन राइस, हरी सब्जियां और फल का सेवन करें। चीनी और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं।

2. नियमित व्यायाम करें:
हर दिन कम से कम 30 मिनट पैदल चलना, योग या हल्का व्यायाम करें। इससे ब्लड में ग्लूकोज की मात्रा संतुलित रहती है।

3. तनाव से बचें:
तनाव ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। मेडिटेशन, ध्यान और गहरी सांस लेने की तकनीक से मानसिक संतुलन बनाएं रखें।

4. समय पर ब्लड शुगर की जांच कराएं:
अगर आपको ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टर से मिलें और ब्लड शुगर की जांच करवाएं।

5. नींद पूरी करें:
हर दिन 7-8 घंटे की नींद लेना जरूरी है क्योंकि नींद की कमी से इंसुलिन पर असर पड़ता है और शुगर लेवल बिगड़ सकता है।

 

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

मीठा खाने का भी होता है सही समय, वरना बढ़ सकती है ब्लड शुगर और वजन की परेशानी

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

टमाटर-खीरा फल हैं या सब्जी? क्या आप जानते हैं सही जवाब, जानें साइंस क्या मानता है

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

बेहतर स्वास्थ्य के लिए सिर्फ पौष्टिक भोजन नहीं, उसे सही तरीके से पकाना भी है जरूरी

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सफेद बालों को 10 सेकेंड में नेचुरल ब्राउन कर देगा ये आइडिया, घर में बनाकर रखें रूट टचअप पाउडर

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

सिर्फ फल नहीं, जामुन के बीज भी हैं सेहत का खजाना, जानिए शरीर को कैसे पहुंचाते हैं फायदा

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

गर्मियों में पसीना बन रहा बाल झड़ने और डैंड्रफ की बड़ी वजह, जानें स्कैल्प को ठंडा रखने के आसान तरीके

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

टमाटर देसी है या हाइब्रिड? पहचानने के साथ जानें कौन है हेल्थ के लिए बेस्ट

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर

पूरे 6 महीना बिना फ्रिज में रखे बना रहेगा स्वाद और महक, ऐसे करें करी पत्ते को स्टोर