Sunday, October 04, 2026
BREAKING
• 2 साल से भर्तियों के इंतजार में ओवर एज हो रहे युवा, सीईटी तक नहीं करवा पाई सरकार: भूपेंद्र हुड्डा • हरियाणा CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, अरुण गुप्ता की रिटायरमेंट के बाद जानें किसे मिली जिम्मेदारी • हरियाणा STF का बड़ा एक्शन; 5 लाख के इनामी वांछित आरोपी को अवैध हथियारों सहित पकड़ा...हत्या के बाद था फरार • कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के साथ बनेगी नई सड़क; सरकार ने दी मंजूरी; ट्रैफिक के लिए मिलेगा वैकल्पिक रास्ता • चंडीगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में पनीर की खेप बरामद • पंजाब के लिए गेमचेंजर बनेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे! 667 KM कॉरिडोर से सफर होगा आसान • पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं-12वीं के विद्यार्थियों के लिए खास खबर, मिलेगी मुफ्त कोचिंग • Shimla: विधानसभा के मानसून सत्र के बाद दूसरी बार टली मंत्रिमंडल बैठक • ​Hamirpur: असंवैधानिक नीतियों, कानूनों और फैसलों का रिकॉर्ड बना रहे हैं सुक्खू : जयराम • हिमाचल में अगले 6 माह में होगी 4 हजार शिक्षकों की नियुक्ति, आऊटसोर्स कर्मचारियों के लिए बनेगी नीति : CM सुक्खू

सेहत

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ बॉडीबिल्डर्स नहीं, बल्कि सभी के लिए है जरूरी! नई स्टडी में खुलासा

29 जून, 2026 01:18 PM

आजकल फिट रहने के लिए लोग तरह-तरह की एक्सरसाइज करते हैं। कोई सुबह-सुबह वॉक पर निकल जाता है, कोई रनिंग करता है, तो कोई योग और मेडिटेशन को अपनाता है। वहीं, जब भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग की बात आती है, तो अक्सर लोग सोचते हैं कि यह सिर्फ बॉडीबिल्डर्स के लिए जरूरी होती है। हालांकि लेकिन ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में ऑनलाइन प्रकाशित एक नई स्टडी आपकी इस सोच को पूरी तरह बदल देगी। नई स्टडी के मुताबिक, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सिर्फ मसल्स बनाने या बॉडीबिल्डिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हर उम्र और हर व्यक्ति के लिए जरूरी है। यह न सिर्फ शरीर को मजबूत बनाती है, बल्कि लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य में भी अहम भूमिका निभा सकती है। यह अध्ययन ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित हुआ है, जिसमें करीब 1.47 लाख लोगों के स्वास्थ्य डेटा का विश्लेषण किया गया। इन लोगों को लगभग 30 साल तक फॉलो किया गया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने उनकी एक्सरसाइज की आदतों को समझा कि कौन लोग कार्डियो करते हैं, कौन स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं और कौन दोनों का संतुलन बनाए रखते हैं। स्टडी में सामने आया कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने वालों में कई गंभीर बीमारियों से होने वाले खतरे कम पाए गए। खासकर दिल की बीमारी, कैंसर और समय से पहले मौत के जोखिम में कमी देखी गई। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि इसके लिए घंटों जिम में समय बिताने की जरूरत नहीं है।


रिसर्च के अनुसार, हफ्ते में करीब 90 से 120 मिनट (यानी लगभग डेढ़ से दो घंटे) की स्ट्रेंथ ट्रेनिंग सबसे ज्यादा फायदेमंद मानी गई। ऐसे लोगों में मृत्यु का जोखिम काफी कम पाया गया। साथ ही यह बात भी सामने आई की कोई अगर इससे ज्यादा भी करता है, तो अतिरिक्त फायदा उतना ज्यादा नहीं बढ़ता।
स्टडी में यह भी पाया गया कि जो लोग बहुत कम मात्रा में भी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं, उन्हें भी कुछ हद तक फायदा मिलता है। लेकिन सबसे बड़ा असर तब देखने को मिला जब स्ट्रेंथ ट्रेनिंग को कार्डियो एक्सरसाइज के साथ मिलाया गया। जो लोग वॉकिंग, रनिंग, साइक्लिंग जैसी गतिविधियों के साथ हल्की वेट ट्रेनिंग भी करते थे, उनकी सेहत सबसे बेहतर पाई गई। ऐसे लोगों में मृत्यु का जोखिम 50 प्रतिशत तक कम देखा गया, उन लोगों के मुकाबले जो बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करते थे।


वैज्ञानिकों के अनुसार, कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग दोनों का शरीर पर अलग-अलग असर होता है। कार्डियो दिल और फेफड़ों को मजबूत बनाता है और ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है, जबकि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग मांसपेशियों, हड्डियों और शरीर की ताकत को बनाए रखती है। दोनों मिलकर शरीर को एक तरह की 'फुल प्रोटेक्शन' देते हैं, जिससे उम्र बढ़ने के साथ होने वाली कई समस्याओं का खतरा कम हो सकता है।
हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी साफ किया कि यह एक ऑब्जर्वेशनल स्टडी है। इसमें लोगों ने खुद अपनी एक्सरसाइज की जानकारी दी थी, इसलिए थोड़ी बहुत गलती की संभावना रहती है। यह सीधे तौर पर यह साबित नहीं करती कि स्ट्रेंथ ट्रेनिंग ही लंबी उम्र की वजह है, लेकिन दोनों के बीच मजबूत संबंध जरूर दिखाई देता है।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

शरीर को लचीला और मन को शांत करता है गोमुखासन, जानें इसके फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

करौंदा : कम देखभाल में पनपने वाला पौधा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी उपयोगी

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

विश्व हृदय दिवस: बदलती जीवनशैली के बीच ऐसे रखें अपने दिल का ख्याल

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

रसोई का खजाना है दालचीनी, स्वाद ही नहीं सेहत के लिए भी है फायदेमंद

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

कैसे पहचानें Vitamin D हो गया कम? धूप के अलावा इन 5 चीजों को खाने से पूरी होगी कमी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

फाइबर से भरपूर थाली रखेगी आपको फिट, जानिए रोजाना कितनी मात्रा है जरूरी

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

शरीर को नई ऊर्जा देता है अष्टावक्रासन, अभ्यास से मिलता है संतुलन और शक्ति

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

ऐसे समझें अपनी हीमोग्लोबिन रिपोर्ट- ये सिर्फ एक नंबर नहीं, सेहत का बड़ा संकेत है

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान

आयुर्वेद दिवस विशेष : रसोई में सेहत का खजाना, इनका सेवन स्वास्थ्य और शरीर के लिए वरदान