Sunday, November 22, 2026
BREAKING
• श्रद्धा आर्या के साथ काम कर गौरव खन्ना खुश, कहा- 'उनके साथ एनर्जी बचती है और सीन नेचुरल बनता है' • रणवीर सिंह को सचिन तेंदुलकर ने दिया खास ऑफर, बोले- 'मेरे लिए गेंदबाजी करो' • शरद कपूर की मदद की अपील पर त्रिधा चौधरी बोलीं-'मुश्किल वक्त में मदद मांगने से डरना नहीं चाहिए' • जन्मदिन पर कार्तिक आर्यन को मिला खास तोहफा, नई फिल्म 'कालिया' का ऐलान • केबीसी के सवाल पर पंजाब में विवाद, अमिताभ बच्चन और सोनी टीवी को कानूनी नोटिस • आकांक्षा पुरी ने बताया इंडस्ट्री में टिके रहने का मंत्र, बोलीं- 'वक्त के साथ नहीं बदले तो कोई और आपकी जगह ले लेगा' • उत्पाद पर गलत जानकारी अंकित करने से उद्यमी बचें : FSSAI • बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय • पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके • पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादला, 144 पीपीएस अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों के सीओ बदले

सेहत

पसीने वाले मोजे और गीले पैर बन सकते हैं फंगल इन्फेक्शन की वजह, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

22 नवंबर, 2026 04:13 PM

आजकल फिटनेस को लेकर लोग काफी जागरूक हो गए हैं। कोई घंटों जिम में पसीना बहाता है तो कोई रोजाना वॉक और रनिंग करना पसंद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दौरान आपके पैरों से जुड़ी एक छोटी-सी लापरवाही फंगल इन्फेक्शन की वजह बन सकती है? विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर बताया कि लंबे समय तक पसीने वाले मोजे पहनना या पैरों को गीला रखना आपको एथलीट फुट नाम के फंगल इन्फेक्शन का शिकार बना सकता है। एथलीट फुट एक आम फंगल इन्फेक्शन है, जो मुख्य रूप से पैरों की त्वचा को प्रभावित करता है। यह फंगस गर्म और नमी वाली जगहों पर तेजी से पनपता है। यही वजह है कि जिन लोगों के पैरों में अधिक पसीना आता है या जो लंबे समय तक गीले और पसीने वाले मोजे पहनते हैं, उनमें इसका खतरा बढ़ सकता है। जिम, स्विमिंग पूल, सार्वजनिक बाथरूम और साझा शॉवर जैसी जगहों पर भी इस संक्रमण के संपर्क में आने की आशंका रहती है। यह संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में या संक्रमित सतहों के संपर्क से फैल सकता है।


एथलीट फुट होने पर सबसे पहले पैरों की उंगलियों के बीच की त्वचा प्रभावित हो सकती है। वहां लालिमा, खुजली और त्वचा फटने जैसी समस्याएं दिखाई दे सकती हैं। कई बार त्वचा रूखी होने लगती है और उसमें पपड़ी भी जम सकती है। खुजली इतनी बढ़ सकती है कि बार-बार पैर खुजलाने का मन करे। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर इन्हें मामूली समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर ध्यान न देने पर संक्रमण बढ़ सकता है और पैरों के दूसरे हिस्सों में भी फैल सकता है।


डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, एथलीट फुट से बचने के लिए पैरों को साफ और सूखा रखना बहुत जरूरी है। नहाने या पैर धोने के बाद खासतौर पर उंगलियों के बीच की जगह को अच्छी तरह सुखाएं। अगर जिम या वॉक के दौरान मोजे पसीने से भीग जाएं, तो उन्हें जल्द से जल्द बदल लें। रोजाना साफ मोजे पहनें और ऐसे जूते इस्तेमाल करें जिनमें हवा का आवागमन बना रहे। सार्वजनिक शॉवर और साझा बाथरूम में नंगे पैर चलने के बजाय चप्पल पहनें। इसके अलावा अपने तौलिये, मोजे और जूते दूसरों के साथ साझा करने से बचें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

बच्चे को दस्त होने पर न रोकें स्तनपान, डिहाइड्रेशन से बचाने के लिए करें ये उपाय

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

पादहस्तासन: रोज सिर्फ 5 मिनट करें ये योगासन, कमर दर्द, तनाव और पाचन की समस्या होगी दूर

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

सर्दी-जुकाम और फ्लू में एंटीबायोटिक न लेना ही समझदारी,WHO ने दी चेतावनी

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

हर समय बाहरी दुनिया में उलझा रहता है मन, योग का यह अभ्यास दिलाएगा सुकून

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

'स्वस्थ बचपन की शुरुआत स्वस्थ आदतों से', आयुष मंत्रालय ने बताया बच्चों की देखभाल का पारंपरिक फॉर्मूला

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

रसगुल्ला, गुलाब जामुन या काजू कतली? जानिए कौन सी मिठाई कितनी खाना है सेफ

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

लगातार खांसी को न करें नजरअंदाज, दिल की बीमारी की भी हो सकती है चेतावनी

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान