Monday, November 02, 2026
BREAKING
• राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ • दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई • कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज • ब्रिटनी स्पीयर्स को पसंद आई 'प्रैक्टिकल मैजिक', सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन को बताया गर्ल क्रश • 'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत' के लिए अनिल कपूर ने 50 दिनों तक की कड़ी तैयारी • अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम • एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज • वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड • न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

सेहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

02 नवंबर, 2026 11:12 AM

सर्दियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा और बालों से जुड़ी कई परेशानियां शुरू हो जाती हैं। त्वचा रूखी और बेजान दिखने लगती है। वहीं, होंठ फटने लगते हैं और बालों में रूखापन बढ़ने के साथ उनके झड़ने की समस्या भी बढ़ जाती है। ऐसे में लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स और घरेलू नुस्खों का सहारा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव करके भी त्वचा और बालों की अच्छी देखभाल की जा सकती है? ठंड के मौसम में हवा में नमी कम हो जाती है, जिससे त्वचा की प्राकृतिक नमी प्रभावित होती है। इसके अलावा, बार-बार गर्म पानी से नहाना, कठोर साबुन का इस्तेमाल करना और मॉइस्चराइजर न लगाना भी रूखेपन की समस्या बढ़ा सकता है। इससे बचने के लिए नहाने के तुरंत बाद त्वचा पर मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। इससे त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद मिलती है। त्वचा की देखभाल के लिए नारियल तेल और मॉइस्चराइजर दोनों का इस्तेमाल किया जाता है। नारियल तेल त्वचा को मुलायम बनाने और नमी के नुकसान को कम करने में मदद कर सकता है। हालांकि, कुछ लोगों की त्वचा पर यह रोमछिद्र बंद कर सकता है। वहीं, मॉइस्चराइजर में मौजूद ग्लिसरीन, सेरामाइड और हायलुरोनिक एसिड जैसे तत्व त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार सही मॉइस्चराइजर चुनना भी जरूरी है।


सर्दियों में होंठों का फटना एक आम समस्या है। कई लोग बार-बार जीभ से होंठों को गीला करते हैं या दांतों से उनकी सूखी परत हटाने लगते हैं। इससे परेशानी और बढ़ सकती है। इसके अलावा, खुशबू वाले या जलन पैदा करने वाले लिप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी होंठों को परेशान कर सकता है। बेहतर होगा कि आप दिन में कई बार पेट्रोलियम जेली या बिना खुशबू वाला लिप बाम लगाएं।


ठंड के मौसम में स्कैल्प का रूखापन, गर्म पानी से बाल धोना और हीटिंग टूल्स का अधिक इस्तेमाल बालों को कमजोर बना सकता है। इसके अलावा, तनाव और पोषण की कमी भी बाल झड़ने की वजह हो सकती है। इसलिए हल्के शैम्पू का इस्तेमाल करें और बालों को बहुत गर्म पानी से धोने से बचें। गीले बालों को तौलिये से जोर-जोर से न रगड़ें। अपनी डाइट में प्रोटीन, विटामिन और अन्य जरूरी पोषक तत्व शामिल करें। अगर बाल लगातार या जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं, तो त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

जागरूकता के साथ योगाभ्यास : सिर्फ शारीरिक मुद्रा और सांस तकनीक तक सीमित नहीं है योग

पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान

क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका

क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका

स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

स्ट्रोक दिवस विशेष: समय पर पहचान और इलाज से बच सकती है जान, कम हो सकती है दिव्यांगता

सोआ में छिपे हैं सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व, शरीर को बीमारियों से लड़ने में करता है मदद

सोआ में छिपे हैं सेहत के लिए जरूरी पोषक तत्व, शरीर को बीमारियों से लड़ने में करता है मदद

हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

क्या आप भी अनजाने में लेड के संपर्क में आ रहे हैं? रोजमर्रा की इन चीजों में छिपा हो सकता है खतरा

क्या आप भी अनजाने में लेड के संपर्क में आ रहे हैं? रोजमर्रा की इन चीजों में छिपा हो सकता है खतरा

मणिपुर चक्र को जागृत करती है रुद्र मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

मणिपुर चक्र को जागृत करती है रुद्र मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन

घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन