Monday, November 02, 2026
BREAKING
• राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ • दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई • कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज • ब्रिटनी स्पीयर्स को पसंद आई 'प्रैक्टिकल मैजिक', सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन को बताया गर्ल क्रश • 'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत' के लिए अनिल कपूर ने 50 दिनों तक की कड़ी तैयारी • अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम • एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज • वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड • न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

बाज़ार

इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई

02 नवंबर, 2026 11:34 AM

नई दिल्ली : रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर व्यापारिक संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने दावा किया है कि इसके कारण दिल्ली के कारोबार को भारी नुकसान उठाना पड़ा। सीटीआई के चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि रैली से पहले बड़े पैमाने पर प्रचार किया गया था कि करीब 10 लाख लोग इसमें शामिल होंगे। अनुमान था कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों को लाने के लिए लगभग 15,000 से 20,000 वाहन आएंगे। नतीजतन, पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में भय और अनिश्चितता का माहौल बना हुआ था। इसी वजह से राजधानी में कई दिनों से डर, अनिश्चितता और ट्रैफिक प्रतिबंधों का माहौल बना हुआ था, जिसका सीधा असर बाजारों और व्यापारिक गतिविधियों पर पड़ा।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में गोयल ने कहा कि सामान्य दिनों में दिल्ली के बाजारों में खरीदारी और कारोबार के लिए रोजाना 3 से 4 लाख लोग बाहर से आते हैं, लेकिन रैली वाले दिन उनकी संख्या बेहद कम रही।

उन्होंने कहा, "रामलीला मैदान के आसपास के 22 से 25 प्रमुख बाजारों में करीब 3 लाख दुकानें हैं। विभिन्न बाजार संघों से मिली जानकारी के आधार पर सीटीआई का अनुमान है कि शाम तक लगभग 2.5 लाख दुकानें, यानी करीब 80 प्रतिशत प्रतिष्ठान, बंद रहे। जो दुकानें खुली भी थीं, वहां कारोबार लगभग न के बराबर रहा।"

इससे पहले बृजेश गोयल ने कहा था कि सीटीआई ने रैली से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चार बार पत्र लिखकर कार्यक्रम स्थगित करने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा कि करीब 100 प्रमुख बाजार संगठनों ने भी यही मांग उठाई थी, लेकिन इसका कोई राजनीतिक मकसद नहीं था।

उन्होंने कहा, "हम व्यापारी हैं, किसी राजनीतिक दल के एजेंट नहीं। हमारा काम व्यापार है, राजनीति नहीं। हम केवल दिवाली सीजन में अपनी आजीविका बचाने की अपील कर रहे थे।"

उन्होंने राहुल गांधी की उस अपील का भी स्वागत किया, जिसमें उन्होंने रैली में शामिल लोगों से दिल्ली के बाजारों में खरीदारी कर व्यापारियों का समर्थन करने को कहा था। हालांकि गोयल का कहना है कि जमीनी हालात अलग थे। उनके मुताबिक जब बड़ी संख्या में दुकानें बंद रहीं, तो रैली में पहुंचे लोग खरीदारी कैसे कर सकते थे।

सीटीआई का दावा है कि रैली के कारण केवल बाजारों में ग्राहकों की संख्या ही प्रभावित नहीं हुई, बल्कि माल ढुलाई और आपूर्ति शृंखला पर भी बड़ा असर पड़ा। गोयल ने कहा कि रामलीला मैदान के 10 किलोमीटर के दायरे में ट्रांसपोर्ट गतिविधियां बुरी तरह प्रभावित हुईं। माल की लोडिंग और अनलोडिंग का काम लगभग ठप हो गया।

उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर नरेला, बवाना, ओखला, मयापुरी, मुंडका और उद्योग नगर सहित दिल्ली के 56 औद्योगिक क्षेत्रों से प्रतिदिन करीब 5,000 ट्रक और टेंपो माल लेकर बाजारों में पहुंचते हैं। लेकिन रैली के दिन सप्लाई चेन बाधित होने से धनतेरस और दिवाली के लिए तैयार सामान गोदामों में ही अटका रहा और दुकानों तक नहीं पहुंच सका।

व्यापारियों का कहना है कि धनतेरस और दिवाली से पहले का समय साल का सबसे महत्वपूर्ण कारोबारी सीजन होता है, ऐसे में किसी भी तरह की रुकावट का असर पूरे वर्ष की आय पर पड़ता है।

 

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ

राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ

दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी

दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी

कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज

कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज

नवंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए महंगा, एटीएफ 1.37 रुपए बढ़ी

नवंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए महंगा, एटीएफ 1.37 रुपए बढ़ी

सोना इस हफ्ते एक हजार रुपए और चांदी 13 हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

सोना इस हफ्ते एक हजार रुपए और चांदी 13 हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

केंद्र ने कपास के आयात पर सीमा शुल्क में छूट को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

केंद्र ने कपास के आयात पर सीमा शुल्क में छूट को 31 दिसंबर तक बढ़ाया

सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा

सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा

धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम

धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम

लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 308 अंक चढ़ा

लगातार दूसरे दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 308 अंक चढ़ा

त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, चांदी ₹1.86 लाख के करीब

त्योहारी सीजन में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट जारी, चांदी ₹1.86 लाख के करीब