Monday, November 02, 2026
BREAKING
• राजनीतिक आयोजन खत्म हो जाते हैं, लेकिन व्यापारिक नुकसान लंबे समय तक रहता है: इंडिया ब्लॉक रैली पर दिल्ली व्यापार महासंघ • दिवाली से पहले बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स में 900 अंकों की बढ़त, निफ्टी में 1 प्रतिशत की तेजी • इंडिया गठबंधन की रैली से दिल्ली के व्यापार को 11,000 करोड़ रुपए का नुकसान, 80 प्रतिशत दुकानें रहीं बंद: सीटीआई • कोल इंडिया ने 51वें स्थापना दिवस पर बनाया रिकॉर्ड, अक्टूबर में 70.3 मिलियन टन कोयला आपूर्ति दर्ज • ब्रिटनी स्पीयर्स को पसंद आई 'प्रैक्टिकल मैजिक', सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन को बताया गर्ल क्रश • 'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत' के लिए अनिल कपूर ने 50 दिनों तक की कड़ी तैयारी • अनौपचारिक टेस्ट: मैथ्यू बॉयल का शतक, मुकेश ने खोला 'पंजा', पहली पारी में 424 रन बनाकर ऑलआउट हुई न्यूजीलैंड ए टीम • एक और ऐतिहासिक उपलब्धि की दहलीज पर विराट कोहली, ऐसा करने वाले बनेंगे दुनिया के पहले बल्लेबाज • वनडे में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रही है कांटे की टक्कर, जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड • न्यूजीलैंड को लगा दोहरा झटका, वनडे सीरीज से बाहर हुए रचिन रविंद्र और मार्क चैपमैन

मनोरंजन

'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत' के लिए अनिल कपूर ने 50 दिनों तक की कड़ी तैयारी

02 नवंबर, 2026 11:29 AM

मुंबई : अभिनेता अनिल कपूर ने 'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत' के लिए अपने 50 दिनों के सफर के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि इस अनुभव ने उन्हें अपनी सीमाओं को परखने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित किया।

'मिस्टर इंडिया' फेम अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर साझा किया कि इन 50 दिनों के दौरान उन्होंने हर फ्रेम को बहुत बारीकी से देखा और किसी भी टेक से तब तक संतुष्ट नहीं हुए, जब तक कि वह एकदम बेहतरीन न हो जाए।

उन्होंने कहा कि मनोरंजन उद्योग में दशकों बिताने के बाद भी, इतने बड़े स्तर के प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए पूरी लगन और समर्पण की जरूरत होती है।

उन्होंने लिखा, "अपनी सीमाओं को परखने, हर फ्रेम का बारीकी से विश्लेषण करने और किसी भी टेक से तब तक समझौता न करने के 50 दिन। दशकों तक काम करने के बाद भी, इतने बड़े स्तर के मंच पर कदम रखने के लिए आपकी पूरी ऊर्जा और समर्पण की जरूरत होती है, और मुझे यही पसंद है।"

अनिल ने इस पूरे सफर में अपनी ऊर्जा के साथ कदम मिलाने के लिए अपनी टीम का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया के हर पल का उन्होंने आनंद लिया। पूरी टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने हर कदम पर मेरी इस भरपूर ऊर्जा का साथ दिया। इस कड़ी मेहनत के हर पल को मैंने खूब एन्जॉय किया।

अभिनेता ने सेट से एक 'बिहाइंड-द-सीन्स' वीडियो भी साझा किया, जिसमें अंतिम दिन से पहले के 50 दिनों की उनकी रिहर्सल की झलक देखने को मिलती है। वीडियो में उन्हें अलग-अलग दिनों पर अपनी लाइनों की प्रैक्टिस करते हुए दिखाया गया है, जिसमें '40 दिन बाकी', '35 दिन बाकी', '30 दिन बाकी', '25 दिन बाकी', '21 दिन बाकी' और '6 दिन बाकी' जैसे कैप्शन हैं। अंत में, उस खास दिन की झलक भी दिखाई गई है, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था।

शो के बारे में बात करते हुए अनिल ने पहले कहा था कि इसकी चुनौतियां प्रतिभागियों की अवलोकन क्षमता, तार्किक सोच, सूझबूझ और दबाव में शांत रहने की क्षमता की परीक्षा लेती हैं।

यह क्विज शो इस जॉनर में एक अलग दृष्टिकोण लेकर आता है। इसमें इस बात पर ज्यादा जोर दिया जाता है कि प्रतिभागी किस तरह सोचते हैं, न कि इस बात पर कि उन्हें कितनी जानकारी है।

'इंडिया के टॉप 1 प्रतिशत: द अनिल कपूर शो' स्टार प्लस पर प्रसारित होता है और जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होता है।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

ब्रिटनी स्पीयर्स को पसंद आई 'प्रैक्टिकल मैजिक', सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन को बताया गर्ल क्रश

ब्रिटनी स्पीयर्स को पसंद आई 'प्रैक्टिकल मैजिक', सैंड्रा बुलॉक और निकोल किडमैन को बताया गर्ल क्रश

जब एक रोल के लिए शाहरुख खान को कटवाने पड़े थे लंबे बाल, दुखी मन से मानी थी शर्त

जब एक रोल के लिए शाहरुख खान को कटवाने पड़े थे लंबे बाल, दुखी मन से मानी थी शर्त

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

कॉकटेल की 'मीरा' ने लिया था 4 साल का ब्रेक, फिर हर रोल में दिखा डायना पेंटी का नया रंग

कॉकटेल की 'मीरा' ने लिया था 4 साल का ब्रेक, फिर हर रोल में दिखा डायना पेंटी का नया रंग

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वां आरोपी अमर हरियाणा से गिरफ्तार, 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वां आरोपी अमर हरियाणा से गिरफ्तार, 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में

आशा भोसले की सिफारिश से मिली थी पहली फिल्म, कभी कोरस में गाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐसे बनाई पहचान

आशा भोसले की सिफारिश से मिली थी पहली फिल्म, कभी कोरस में गाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐसे बनाई पहचान

कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड

कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड

जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी

जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी

कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

'पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ,' आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ, अभिजीत दिपके ने दी प्रतिक्रिया

'पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ,' आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ, अभिजीत दिपके ने दी प्रतिक्रिया