Sunday, November 01, 2026
BREAKING
• भारत-यूएस के बाद अब ब्राजील में छाई डिजिटल फौज, 'लूला आर्मी' ने कैसे किया ये कमाल! • भारत-यूएस के बाद अब ब्राजील में छाई डिजिटल फौज, 'लूला आर्मी' ने कैसे किया ये कमाल! • हूती विद्रोहियों की हिरासत में रहे यूएन कर्मी की मौत, गुटेरेस नाराज • ईरान समझौता करना चाहता है, बातचीत सही दिशा में; सैन्य कार्रवाई का विकल्प भी खुला: ट्रंप • नवंबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 10 रुपए महंगा, एटीएफ 1.37 रुपए बढ़ी • सोना इस हफ्ते एक हजार रुपए और चांदी 13 हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई • केंद्र ने कपास के आयात पर सीमा शुल्क में छूट को 31 दिसंबर तक बढ़ाया • ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर • कॉकटेल की 'मीरा' ने लिया था 4 साल का ब्रेक, फिर हर रोल में दिखा डायना पेंटी का नया रंग • टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वां आरोपी अमर हरियाणा से गिरफ्तार, 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में

मनोरंजन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वां आरोपी अमर हरियाणा से गिरफ्तार, 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में

01 नवंबर, 2026 12:57 PM

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है। अब इस मामले में 12वें आरोपी अमर सुरेश मुण्डेडिया को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसे मुंबई की सेशंस कोर्ट में पेश किया, जहां अदालत ने उसे 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

जांच में सामने आया है कि अमर ने ऑनलाइन पैसों का लेन-देन किया था। पुलिस को शक है कि इसी पैसे का इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने के लिए मोटरसाइकिल खरीदने और होटल के कमरे बुक करने में किया गया था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अमर ने किसके कहने पर पैसे ट्रांसफर किए और फायरिंग की साजिश में उसकी क्या भूमिका थी।

अमर की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 12 हो गई है। उसे हरियाणा के सोनीपत जिले के रोहणा गांव से मुंबई पुलिस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। जांच एजेंसियों के मुताबिक, अमर पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी कुणाल के संपर्क में था। दोनों एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच पैसों का लेन-देन भी हुआ था। पुलिस इसी कड़ी को जोड़कर यह पता लगाने में जुटी है कि फायरिंग की घटना के लिए पैसों का इंतजाम किस तरह किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस को अमर के बैंक खाते में संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली थी। कुणाल ने अमर के खाते में 40 हजार रुपए ट्रांसफर किए थे। इसके बाद अमर ने मामले की एक अन्य आरोपी राधा के खाते में 12 हजार रुपए भेजे थे। पुलिस इन ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है। जांच में यह भी सामने आया है कि वारदात से जुड़ी जरूरतों के लिए ऑनलाइन पैसों का इस्तेमाल किया गया था। इनमें बाइक खरीदने और होटल के कमरे बुक करने जैसी व्यवस्थाएं शामिल थीं। पुलिस अब इन पैसों के स्रोत और उनके इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।

अमर को 6 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेजे जाने के बाद जांच एजेंसी उससे विस्तार से पूछताछ करेगी। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए 11 आरोपी भी 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में हैं।

18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग हुई थी। अभिनेता एक फुटबॉल क्लब से निकल रहे थे, तभी बाइक सवार दो हमलावरों ने उनकी कार पर कई राउंड गोलियां चलाई थीं। इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति को चोटें आई थीं। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अलग-अलग राज्यों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

ईशान खट्टर: बाल कलाकार से लीड हीरो तक, जानें शिक्षा से लेकर फिल्मी करियर तक का सफर

कॉकटेल की 'मीरा' ने लिया था 4 साल का ब्रेक, फिर हर रोल में दिखा डायना पेंटी का नया रंग

कॉकटेल की 'मीरा' ने लिया था 4 साल का ब्रेक, फिर हर रोल में दिखा डायना पेंटी का नया रंग

आशा भोसले की सिफारिश से मिली थी पहली फिल्म, कभी कोरस में गाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐसे बनाई पहचान

आशा भोसले की सिफारिश से मिली थी पहली फिल्म, कभी कोरस में गाने वाली पद्मिनी कोल्हापुरे ने ऐसे बनाई पहचान

कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड

कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड

जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी

जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी

कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

'पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ,' आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ, अभिजीत दिपके ने दी प्रतिक्रिया

'पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ,' आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ, अभिजीत दिपके ने दी प्रतिक्रिया

वरुण धवन ने शेयर की सिद्धार्थ और कियारा के साथ फोटो, कैप्शन में लिखा-बहस जरूर हुई पर...

वरुण धवन ने शेयर की सिद्धार्थ और कियारा के साथ फोटो, कैप्शन में लिखा-बहस जरूर हुई पर...

'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं'

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं'