Friday, October 30, 2026
BREAKING
• 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज • क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका • 'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी • रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं' • सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश • केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी' • 'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर • 'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं' • प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए • कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

मनोरंजन

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं'

30 अक्टूबर, 2026 07:35 PM

मुंबई : एक्टर रवि दुबे अपनी पत्नी और एक्ट्रेस सरगुन मेहता की खूबियों के कायल हैं। हाल ही में क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में पहुंचे रवि ने सरगुन की तारीफ करते हुए कहा कि वह अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा सम्मान अपनी पत्नी का करते हैं। वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि सरगुन उनकी जिंदगी में जीवनसाथी के तौर पर आईं।

शो के दौरान रवि ने सरगुन के बारे में बात करते हुए कहा, ''मेरे ख्याल से मैं अपनी जिंदगी में सबसे ज्यादा इज्जत सरगुन की करता हूं। मैं उनका सम्मान इसलिए भी करता हूं, क्योंकि मैंने अपनी जिंदगी में उनके जैसा दूसरा इंसान नहीं देखा। वह एक कमाल की बेटी हैं, बेहतरीन बहन हैं और बहुत वफादार दोस्त हैं। वह एक शानदार पत्नी होने के साथ-साथ बेहतरीन बिजनेसवुमन भी हैं। उनके पास हमेशा कुछ अलग और नए आइडिया होते हैं। सबसे खास बात यह है कि उनके पास उन आइडिया को शुरुआत से लेकर आखिरी मुकाम तक पहुंचाने की क्षमता भी है।''

रवि ने आगे कहा, ''मुझे लगता है कि ये खूबियां शायद मेरे अंदर कभी नहीं आ सकतीं। मुझमें बहुत कमियां हैं। जब मैं सरगुन को देखता हूं और उनमें ये सारी खूबियां पाता हूं, तो उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाता। मैं खुद को बहुत खुशकिस्मत मानता हूं कि वह मेरी पत्नी हैं।''

रवि दुबे और सरगुन मेहता की पहली मुलाकात साल 2009 में टीवी शो '12/24 करोल बाग' के सेट पर हुई थी। इस शो में दोनों ने एक कपल का किरदार निभाया था। पर्दे पर साथ काम करते हुए दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। साल 2012 में डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 5' के दौरान रवि ने सरगुन को प्रपोज किया था। इसके बाद दोनों ने 7 दिसंबर 2013 को चंडीगढ़ में शादी कर ली।

रवि और सरगुन ने एक्टिंग के साथ-साथ प्रोडक्शन की दुनिया में भी अलग पहचान बनाई है। दोनों ने साल 2019 में अपना प्रोडक्शन हाउस 'ड्रीमियाटा एंटरटेनमेंट' शुरू किया था। इसके बैनर तले कई टीवी शोज और पंजाबी फिल्मों का निर्माण किया गया है। उनके चर्चित टीवी शोज में 'उड़ारियां', 'स्वर्ण घर' और 'जुनूनियत' शामिल हैं।

इसके अलावा, दोनों ने पंजाबी फिल्मों में भी बतौर प्रोड्यूसर काम किया है। इनमें 'काला शाह काला', 'सौंकन सौंकने' और 'सौंकन सौंकने 2' जैसी फिल्में शामिल हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी'

केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी'

'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर

'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर

'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं'

'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं'

बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें