Thursday, October 29, 2026
BREAKING
• स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख • जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय • भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद • GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत • हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर • ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी • ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार • इंडिया ब्लॉक की प्रस्‍तावित रैली पर कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे बोले-जनता को जगाने के लिए है हमारा संघर्ष • अमेठी में मेले का खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 मेडिकल कॉलेज में भर्ती • उत्तर प्रदेश सरकार का त्योहारों पर तोहफा, दीपावली और छठ के दौरान 24 घंटे मिलेगी बिजली

मनोरंजन

बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

29 अक्टूबर, 2026 04:52 PM

मुंबई : हिंदी सिनेमा में कई ऐसे एक्टर हैं, जिन्होंने अपनी उम्र से कहीं बड़े किरदार निभाकर दर्शकों को हैरान किया है और इसी क्रम में अभिनेता दलीप ताहिल का नाम शुमार है। दलीप ताहिल उन चुनिंदा कलाकारों में से हैं, जिन्होंने काफी कम उम्र में ही पिता का किरदार निभाया था। 80 और 90 के दशक में जब वो खुद यंग थे, तब उन्होंने कई बड़े सितारों के पिता का रोल किया था। 'कयामत से कयामत तक' में आमिर खान के पिता बने दलीप ताहिल ने कई फिल्मों में पिता बनकर ये साबित किया कि एक्टिंग में उम्र नहीं, टैलेंट मायने रखता है। 30 अक्टूबर 1952 को आगरा में जन्मे दलीप ताहिल का मूल नाम 'दलीप घनश्याम ताहिलरामानी' है। नैनीताल के मशहूर शेरवुड कॉलेज में दाखिले के समय उनके नाम को छोटा करके 'दलीप ताहिल' कर दिया गया।


कॉलेज के बाद वे 1968 में मुंबई आए और बॉम्बे थिएटर ग्रुप में शामिल हो गए। वहां उन्होंने दिग्गज निर्देशक एलिक और पर्ल पदमसी के मार्गदर्शन में अभिनय की बारीकियां सीखीं। निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म 'अंकुर' (1974) से उन्हें बड़े पर्दे पर पहला ब्रेक मिला। लेकिन फिल्म में उनका रोल बहुत छोटा कर दिया गया, जिससे उन्हें बड़ी पहचान नहीं मिल पाई।
'अंकुर' के बाद दलीप ताहिल को लगभग छह साल तक फिल्मों में कोई काम नहीं मिला। इस दौरान उन्होंने पेट पालने के लिए मॉडलिंग की और विज्ञापनों के लिए जिंगल्स भी गाए। इसके बाद उन्होंने 'शान' (1980) सहित कई फिल्मों में छोटे-बड़े किरदार निभाए, लेकिन मुख्य धारा में पहचान बनाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। इस दौर में वे टेलीविजन शो जैसे 'बुनियाद' और 'द स्वॉर्ड ऑफ टीपू सुल्तान' में भी नजर आए।


शो 'बुनियाद' में उनकी बेहतरीन अदाकारी को देखकर ही मशहूर फिल्म निर्माता-निर्देशक नासिर हुसैन बेहद प्रभावित हुए थे, जिसके बाद उन्होंने अभिनेता को अपने ऑफिस बुलाया और उन्हें अपनी आने वाली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' में आमिर खान के पिता (जसवंत सिंह) का बेहद दमदार और भावुक रोल ऑफर किया। दिलचस्प बात यह है कि जब दलीप ताहिल ने इस फिल्म में आमिर खान के पिता का रोल स्वीकार किया, तब उनकी उम्र केवल 31 वर्ष थी, जबकि आमिर खान खुद करीब 23 वर्ष के थे। अभिनेता दलीप ताहिल का कहना है कि भले ही यह किरदार उनकी उम्र से बड़ा था, लेकिन उन्हें यह इतना दिलचस्प लगा कि उन्होंने तुरंत हां कर दी थी।


शुरुआत में अभिनेता हीरो बनना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्हें कैरेक्टर रोल और निगेटिव (खलनायक) भूमिकाओं में सफलता मिली। साल 1993 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' में 'मदन चोपड़ा' के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रवि किशन की नई फिल्म 'मेरा यार बजरंगी' का ऐलान, अगले साल दीपावली पर सिनेमाघरों में देगी दस्तक

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

तिरुमला के श्रीवारी मंदिर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, परिवार के साथ किए भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

'सीआईडी' और 'आहट' के निर्माता-निर्देशक बी.पी. सिंह का निधन, अशोक पंडित ने जताया दुख

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

मिहिर आहूजा के लिए क्यों खास है 'दिलवाली दिवाली'? एक्टर बोले-'खुद का नया पहलू खोजने का मिला मौका'

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी

'पता नहीं कहां भीख मांगेंगे', दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी