Thursday, October 29, 2026
BREAKING
• प्रधानमंत्री 2 नवंबर को भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन और एक्सपो का करेंगे उद्घाटन, 130 से अधिक देशों की भागीदारी की उम्मीद • स्पेन में भीषण ट्रेन हादसा, यूएन प्रमुख गुटेरेस ने जताया गहरा दुख • जुलाई-सितंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था 7.35% बढ़ने का अनुमान: वित्त मंत्रालय • भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 905 अंक उछला; निफ्टी 22,937 पर बंद • GeM ने ट्रांजैक्शन शुल्क घटाकर 0.30% किया, एमएसएमई को मिलेगी राहत • हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर • ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी • ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार • इंडिया ब्लॉक की प्रस्‍तावित रैली पर कांग्रेस अध्‍यक्ष खड़गे बोले-जनता को जगाने के लिए है हमारा संघर्ष • अमेठी में मेले का खस्ता खाने से 102 लोग बीमार, 17 मेडिकल कॉलेज में भर्ती

खेल

ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी

29 अक्टूबर, 2026 05:00 PM

नई दिल्ली : ऑस्ट्रेलिया को स्टीव स्मिथ की वापसी के लिए दिसंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज तक इंतजार करना होगा। स्कैन से पता चला है कि उन्हें 'सर्वाइकल फैसेट जॉइंट' (गर्दन के जोड़) में चोट लगी है। इस चोट के कारण अनुभवी बल्लेबाज को केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रहे निर्णायक टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा।

पिछले हफ्ते गेबेरहा में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन स्टीव स्मिथ को गर्दन में दर्द महसूस हुआ। यह समस्या बनी रही और गर्दन की सीमित हलचल के कारण उन्हें तीसरे टेस्ट मैच से बाहर होना पड़ा, जो मंगलवार से शुरू हुआ है। इसके बाद में हुई मेडिकल जांच से चोट की प्रकृति साफ हो गई है और उनके ठीक होने के समय के बारे में भी स्पष्ट जानकारी मिल गई है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पुष्टि की है कि 37 वर्षीय खिलाड़ी आगामी घरेलू सीरीज तक चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इस दौरान उनका इलाज और रिहैबिलिटेशन (पुनर्वास) जारी रहेगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, "पिछले हफ्ते गेबेरहा में दूसरे टेस्ट के चौथे दिन स्टीव स्मिथ को गर्दन में दर्द हुआ। बाद में एमआरआई स्कैन से 'सर्वाइकल फैसेट जॉइंट' में चोट की पुष्टि हुई। इस चोट और गर्दन की सीमित हलचल के कारण, वह मौजूदा टेस्ट मैच में खेलने के लिए फिट नहीं थे। स्टीव का इलाज और रिहैबिलिटेशन जारी रहेगा। उम्मीद है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए पूरी तरह फिट होकर वापसी करेंगे।"

स्मिथ के बाहर होने से जोश इंग्लिस के लिए टेस्ट टीम में वापसी का रास्ता खुल गया। बुधवार को मिले इस मौके का उन्होंने पूरा फायदा उठाया। ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट जल्दी गिर जाने के बाद दबाव में बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिस 85 रन बनाकर नाबाद रहे। उनकी पारी की मदद से मेहमान टीम ने 330/4 का स्कोर बना लिया है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहली पारी में एक रन की मामूली बढ़त हासिल कर ली है।

पिछले साल एशेज सीरीज के अंतिम मुकाबले के बाद यह इंग्लिस का पहला टेस्ट है। जल्दी सेट होने और दबाव का सामना करने की उनकी क्षमता की उनके साथी खिलाड़ी मैथ्यू रेनशॉ ने तारीफ की। रेनशॉ ने कहा कि इस दाएं हाथ के बल्लेबाज ने ठीक वही किया, जिसकी उस समय ऑस्ट्रेलिया को जरूरत थी।

रेनशॉ ने कहा, "वह बहुत प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, हमने उन्हें कई व्हाइट-बॉल फॉर्मेट (वनडे और टी20) में ऐसा करते देखा है। आज जब हम मैदान पर उतरे, तो हम पर थोड़ा दबाव था क्योंकि हमने जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, जिस तरह से उन्होंने बल्लेबाजी की, वह बहुत सकारात्मक था। यह एकदम उनके अंदाज वाली पारी थी।"

 

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

हाइलो ओपन: पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन दूसरे दौर में पहुंचे, एचएस प्रणॉय बाहर

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

ऑकलैंड में 'अजेय' रही है टीम इंडिया, ईडन पार्क के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 रिकॉर्ड रहा है दमदार

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

राशिद खान इतिहास रचने के करीब, अंतरराष्ट्रीय टी20 में कोई गेंदबाज हासिल नहीं कर सका है ये उपलब्धि

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

न्यूजीलैंड-भारत चौथा टी20: अर्शदीप सिंह और मिशेल सेंटनर के पास होगा इतिहास रचने का मौका

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन को मिला बैलन डी’ओर, 25 साल बाद इंग्लिश खिलाड़ी ने जीता अवॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

वैभव सूर्यवंशी पर क्लूजनर का बड़ा बयान, बोले- भारत को मिल गया अगला सुपरस्टार

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

कॉमनवेल्थ कबड्डी में भारत का दबदबा, पुरुष और महिला टीम ने नाइजीरिया को हराया

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश