Monday, October 26, 2026
BREAKING
• आदिकवि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, साहित्य और आध्यात्मिक चेतना के महान प्रतीक : सुधीर जैन • दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 'नमो यमुना क्रूज सफारी' के ट्रायल रन की शुरुआत की, छठ पूजा से पहले सेवा होगी शुरू • राजनाथ सिंह का खड़गे को जवाब, प्रधानमंत्री मोदी को ऐसी टिप्पणियों से विचलित नहीं किया जा सकता • लगातार गिरावट के बाद सोने-चांदी में लौटी तेजी, MCX पर सोना ₹1.42 लाख और चांदी ₹1.96 लाख के पार • एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग • भारतीय शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 609 अंक टूटा; निफ्टी 22,400 के करीब • रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा • न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट • तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश • हूती ने रियाद हवाई अड्डे पर 'सटीक' हमले का दावा किया

खेल

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में नहीं खेलेंगे ईशान किशन, BCCI ने दिया अपडेट

26 अक्टूबर, 2026 05:02 PM

नई दिल्ली : न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार (27 अक्टूबर) को होने वाले तीसरे टी20 मुकाबले से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। इंजरी के चलते दूसरा टी20 मिस करने के बाद ईशान किशन तीसरे टी20 में भी नहीं खेल पाएंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ईशान किशन के तीसरे टी20 से बाहर होने की जानकारी दी है। बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “ईशान किशन अपनी दाहिनी जांघ की हल्की चोट (लो-ग्रेड एडक्टर स्ट्रेन) से अच्छी तरह उबर रहे हैं। उन्हें यह चोट न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टी20 इंटरनेशनल मैच के दौरान लगी थी। वह अभी तक मैच खेलने के लिए पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं, इसलिए 27 अक्टूबर 2026 को वेलिंगटन में होने वाले तीसरे टी20 मैच से वह बाहर रहेंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम ईशान की रिकवरी पर नजर रख रही है। कुमार कुशाग्र तीसरे टी20 मैच के लिए भी टीम के साथ बने रहेंगे।”

गौरतलब है कि ईशान किशन की जगह दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था। वैभव को नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए उतारा गया था, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। वैभव 8 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। हालांकि, ईशान की गैरमौजूदगी में 15 वर्षीय वैभव को ही तीसरे टी20 में भी प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

दूसरे टी20 में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था। न्यूजीलैंड से मिले 181 रनों के लक्ष्य को टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर एक गेंद शेष रहते हुए हासिल कर लिया था। भारत की ओर से तिलक वर्मा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 51 रनों की आतिशी पारी खेली थी और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, नमन धीर ने 17 गेंदों में 31 और नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाते हुए टीम को जीत दिलाई थी। पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-1 से हराया, एमबाप्पे ने पूरे किए 100 गोल: ला लीगा

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

तीसरे टी20 में अजेय बढ़त के लक्ष्य के साथ उतरेगी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड को पहली जीत की तलाश

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

मैं टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी कर सकती हूं, सब माइंडसेट की बात है : तेजल हसबनीस

मैं टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी कर सकती हूं, सब माइंडसेट की बात है : तेजल हसबनीस

दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्रांति की जगह वैष्णवी को मौका

दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्रांति की जगह वैष्णवी को मौका

जायसवाल, राहुल, सुदर्शन, जुरेल फ्लॉप, न्यूजीलैंड ए के सामने इंडिया ए 113 पर सिमटी