Monday, October 26, 2026
BREAKING
• 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया • बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी • ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह • वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत • Operation Trident के तहत NCB की 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की • भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण दस्ता तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा पर श्रीलंका पहुंचा • पीएम मोदी ने 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया हिस्सा, विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत • लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस पत्नी के साथ पहुंचे गुजरात • पीएम मोदी ने ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर ‘डियर फ्रेंड’ लूला को दी बधाई • ब्रिक्स संसदीय मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाद और कूटनीति पर दिया जोर

खेल

दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, क्रांति की जगह वैष्णवी को मौका

25 अक्टूबर, 2026 04:53 PM

वडोदरा : भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा वनडे मुकाबला वडोदरा के बीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है। टीम में तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ की जगह बाएं हाथ की स्पिनर वैष्णवी शर्मा को शामिल किया गया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है। पहले वनडे में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।

टॉस जीतने के बाद, भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने बताया कि क्रांति को आराम देने का फैसला इसलिए लिया गया ताकि वैष्णवी को खेलने का मौका मिल सके। वैष्णवी ने इस साल की शुरुआत में होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने कहा, "बल्लेबाजी के लिए यह पिच अच्छी लग रही है। हमने क्रांति को आराम देने और वैष्णवी को खेलने का मौका देने के बारे में सोचा। सच कहूं तो, हम बस क्रांति को आराम देना चाहते थे और वैष्णवी को कुछ समय मैदान पर खेलने का मौका देना चाहते थे। ऐसा नहीं है कि हमने जानबूझकर तेज गेंदबाज की जगह स्पिनर को लिया है। हालांकि,, पिछले मैच में वैष्णवी ने शानदार गेंदबाजी की थी, इसलिए एक और बाएं हाथ की स्पिनर को टीम में लाना निश्चित रूप से एक अच्छा विकल्प है।"

स्मृति ने यह भी बताया कि इस मैच में भी शेफाली वर्मा नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करेंगी। पहले मैच में उन्होंने नाबाद 64 रन बनाए थे। उन्होंने कहा, "टी20 सीरीज से ही शेफाली शानदार फॉर्म में हैं। वह जिस तरह की आक्रामक बल्लेबाजी करती हैं, उससे कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदल सकती हैं। इसके अलावा, वह गेंदबाजी में भी कुछ उपयोगी ओवर निकाल कर देती हैं। इसी कारण हम शेफाली को नंबर तीन पर ही खिलाएंगे और देखेंगे कि आगे क्या होता है।"

अपनी कप्तानी के उस पहलू के बारे में पूछे जाने पर जिसका उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा आनंद लिया है, स्मृति ने कहा, "मैं कहूंगी कि खिलाड़ियों के साथ बातचीत (कम्युनिकेशन) करना सबसे अच्छा रहा—यह समझना कि खिलाड़ी मानसिक रूप से कैसी स्थिति में हैं और उनके साथ संवाद बनाए रखना। हल्के-फुल्के अंदाज में कहूं तो, एक कप्तान के तौर पर 50 ओवरों को संभालना, सिर्फ फील्डिंग करने के मुकाबले कहीं ज्यादा जल्दी बीतता हुआ लगता है। हालांकि, कुल मिलाकर सबसे अच्छी बात टीम के साथ बातचीत करना रहा है। सभी खिलाड़ी शानदार रहे हैं।"

जिम्बाब्वे के लिए नियमित कप्तान जोसेफिन नकोमो कंधे की समस्या के कारण पहला मैच नहीं खेल पाई थीं, लेकिन अब उनकी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई है। उनका मानना है कि टीम को थोड़ा और सकारात्मक रवैया दिखाने की जरूरत है। वहीं, जिम्बाब्वे ने शार्ने मायर्स को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया है।

जिम्बाब्वे की कप्तान ने टॉस हारने के बाद कहा, "मुझे लगता है कि हमें अपनी बल्लेबाजी में सुधार करने, रन बनाने और थोड़ा और सकारात्मक रवैया दिखाने की जरूरत है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आखिरी पांच ओवरों तक हमारी पारी मजबूत स्थिति में हो। उम्मीद है कि हम परिस्थितियों का फायदा उठा पाएंगे और शुरुआत में ही कुछ विकेट चटका सकेंगे, क्योंकि यह पिच काफी संतुलित है।"

उन्होंने आगे कहा, "मुझे लगता है कि हमने परिस्थितियों को अच्छे से समझ लिया है और खुद को उसके अनुसार ढाल लिया है। मौसम की बात करें तो यह काफी हद तक मुंबई जैसा ही है, बस अभी थोड़ी ज्यादा गर्मी है। इसी कारण ऐसा नहीं है कि हम पहली बार ऐसी परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।"

भारत की प्लेइंग इलेवन: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, सायली सतघरे, एन श्री चरानी और जिंतिमानि कलिता।

जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: मोडेस्टर मुपाचिकवा (विकेटकीपर), लोरिन फिरी, चिपों मुगेरी-तिरिपानो, बिलव्ड बिजा, जोसेफिन नकोमो (कप्तान), न्याशा ग्वांज़ुरा, चिएद्जा धुरुरु, मिशेल मावुंगा, नोमवेलो सिबांडा, तेंडाई माकुशा और ओलिंडर चारे।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

27 अक्टूबर को होगा मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन की चोट का स्कैन, काइल जैमीसन खेलेंगे तीसरा टी20 मुकाबला

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

शाहीन अफरीदी के नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि, वनडे में सबसे तेज 150 विकेट लेने वाले बने पाकिस्तानी तेज गेंदबाज

मैं टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी कर सकती हूं, सब माइंडसेट की बात है : तेजल हसबनीस

मैं टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी कर सकती हूं, सब माइंडसेट की बात है : तेजल हसबनीस

जायसवाल, राहुल, सुदर्शन, जुरेल फ्लॉप, न्यूजीलैंड ए के सामने इंडिया ए 113 पर सिमटी

'एथलीट कम, पदक ज्यादा', एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन सुनहरे भविष्य का संकेत है

'एथलीट कम, पदक ज्यादा', एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन सुनहरे भविष्य का संकेत है

हरविंदर ने कैथल का नाम किया रोशन, स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में मना जश्न, पिता बोले- सफलता पर गर्व है

हरविंदर ने कैथल का नाम किया रोशन, स्वर्ण पदक जीतने पर गांव में मना जश्न, पिता बोले- सफलता पर गर्व है

जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

जादरान-रहमत की शानदार पारी, राशिद ने झटके 3 विकेट, अफगानिस्तान ने ट्राई सीरीज के फाइनल में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया