Monday, October 26, 2026
BREAKING
• 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया • बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी • ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह • वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत • Operation Trident के तहत NCB की 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की • भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण दस्ता तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा पर श्रीलंका पहुंचा • पीएम मोदी ने 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया हिस्सा, विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत • लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस पत्नी के साथ पहुंचे गुजरात • पीएम मोदी ने ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर ‘डियर फ्रेंड’ लूला को दी बधाई • ब्रिक्स संसदीय मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाद और कूटनीति पर दिया जोर

राष्ट्रीय

भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण दस्ता तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा पर श्रीलंका पहुंचा

26 अक्टूबर, 2026 02:35 PM

नई दिल्ली : भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण दस्ता दो युद्धपोतों और तटरक्षक बल के एक पोत के साथ सोमवार को तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा पर श्रीलंका पहुंचा। भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ावा देना है। यह यात्रा लंबी दूरी के प्रशिक्षण अभियान का हिस्सा है। इसके तहत श्रीलंका के बाद सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया और मालदीव की राजधानी माले भी जाएंगे। इसके बाद यह कोच्चि स्थित अपने आधार बंदरगाह पर लौटेगा।

यह प्रशिक्षण दस्ता भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और मित्र देशों की नौसेनाओं के प्रशिक्षु अधिकारियों को समुद्र में प्रारंभिक प्रशिक्षण प्रदान करता है।

इस दस्ते की कमान प्रथम प्रशिक्षण दस्ते के वरिष्ठ अधिकारी और आईएनएस तीर के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन तिजो के. जोसेफ के हाथों में है।

भारतीय मिशन ने बताया कि श्रीलंका नौसेना के पांच प्रशिक्षु अधिकारी भी इस लंबी दूरी के प्रशिक्षण अभियान में हिस्सा ले रहे हैं। श्रीलंका नौसेना के प्रशिक्षण महानिदेशक रियर एडमिरल रोहन जोसेफ के कोलंबो बंदरगाह पहुंचने पर इन पोतों का दौरा करने और उन पर तैनात कमांडिंग अधिकारियों, प्रशिक्षण अधिकारियों तथा प्रशिक्षुओं से बातचीत करने की योजना है।

प्रथम प्रशिक्षण दस्ते के वरिष्ठ अधिकारी और यात्रा पर आए जलपोतों के कमांडिंग अधिकारी श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त संतोष झा तथा श्रीलंका नौसेना के पश्चिमी नौसैनिक क्षेत्र के कमांडर रियर एडमिरल हर्षा डी सिल्वा से भी मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान प्रशिक्षु अधिकारी श्रीलंका नौसेना के साथ पेशेवर, प्रशिक्षण संबंधी और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे।

इसके अलावा, भारतीय प्रशिक्षु अधिकारियों के त्रिंकोमाली स्थित नौसेना एवं समुद्री अकादमी (एनएमए) का दौरा करने और श्रीलंका के नौसैनिक प्रशिक्षुओं के भारतीय पोतों का दौरा करने की भी योजना है। त्रिंकोमाली द्वीपीय देश श्रीलंका के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित एक बंदरगाह शहर है।

प्रथम प्रशिक्षण दस्ते के तहत आईएनएस तरंगिणी इस साल मार्च में भी श्रीलंका गया था। उस दौरान उसने त्रिंकोमाली स्थित नौसेना एवं समुद्री अकादमी के श्रीलंकाई प्रशिक्षु अधिकारियों को समुद्र में नौकायन का प्रशिक्षण और व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया था।

भारतीय उच्चायोग ने कहा कि भारतीय नौसेना और तटरक्षक बल के पोतों की श्रीलंका यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के समुद्री सुरक्षा बलों के बीच संबंधों को और मजबूत करना है। यह भारत की ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति और ‘क्षेत्रों में सुरक्षा एवं विकास के लिए पारस्परिक तथा समग्र उन्नति’ (महासागर) की परिकल्पना के अनुरूप है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Operation Trident के तहत NCB की 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

Operation Trident के तहत NCB की 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की

पीएम मोदी ने 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया हिस्सा, विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत

पीएम मोदी ने 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया हिस्सा, विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत

लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस पत्नी के साथ पहुंचे गुजरात

लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस पत्नी के साथ पहुंचे गुजरात

पीएम मोदी ने ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर ‘डियर फ्रेंड’ लूला को दी बधाई

पीएम मोदी ने ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर ‘डियर फ्रेंड’ लूला को दी बधाई

ब्रिक्स संसदीय मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाद और कूटनीति पर दिया जोर

ब्रिक्स संसदीय मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाद और कूटनीति पर दिया जोर

हम राज्य की राजधानियों से शहरों को नहीं चला सकते: नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा

हम राज्य की राजधानियों से शहरों को नहीं चला सकते: नीति आयोग के सदस्य राजीव गौबा

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी बिठूर-बिल्हौर को देंगे 411 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी बिठूर-बिल्हौर को देंगे 411 करोड़ रुपये की 48 विकास परियोजनाओं की सौगात

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं, कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व

महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर पीएम मोदी ने दीं शुभकामनाएं, कहा- ‘उनके सद्विचार भारतीय संस्कृति और विरासत के मूल तत्व

नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी