Monday, October 26, 2026
BREAKING
• 'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया • बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी • ट्राई सीरीज : पीसीबी ने सैम अयूब को किया स्क्वॉड से रिलीज, साहिबजादा फरहान को मिली जगह • वेलिंगटन में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड? कोहली की कप्तानी में सुपर ओवर में मिली थी जीत • Operation Trident के तहत NCB की 38 टीमों ने असम, मिजोरम और मणिपुर में एक साथ 38 जगहों पर छापेमारी की • भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण दस्ता तीन दिवसीय सद्भावना यात्रा पर श्रीलंका पहुंचा • पीएम मोदी ने 12वें ब्रिक्स संसदीय फोरम में लिया हिस्सा, विदेशी प्रतिनिधियों से की बातचीत • लिकटेंस्टीन के प्रिंस एलोइस पत्नी के साथ पहुंचे गुजरात • पीएम मोदी ने ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर ‘डियर फ्रेंड’ लूला को दी बधाई • ब्रिक्स संसदीय मंच पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संवाद और कूटनीति पर दिया जोर

मनोरंजन

'पहले डर लगा कि क्या हम इस लायक हैं?', सीता-राम की भूमिका पर साई पल्लवी और रणबीर कपूर की प्रतिक्रिया

26 अक्टूबर, 2026 02:48 PM

मुंबई : अभिनेता रणबीर कपूर और साई पल्लवी इन दिनों फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। रणबीर फिल्म में जहां भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं, वहीं साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं। दोनों फिल्म के प्रोमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल एपिसोड में शामिल हुए। इस दौरान अपने किरदार को लेकर दोनों कलाकारों ने बताया कि यह उनके लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।

शो के दौरान रणबीर ने भगवान राम का किरदार मिलने के बाद अपने मन में चल रहे विचारों और इस भूमिका की तैयारी के सफर के बारे में बात की। उन्होंने अमिताभ बच्चन को बताया, ''जब मुझे यह रोल ऑफर हुआ, तो मैं जानता था कि यह सिर्फ एक रोल नहीं है, बल्कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मेरा पहला रिएक्शन डर था। मुझे लगा कि क्या मैं इस किरदार के लायक हूँ, क्या मैं इसे निभा पाऊँगा? भगवान श्रीराम से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।''

रणबीर ने कहा, ''धीरे-धीरे मेरा यह डर आभार में बदल गया। मुझे महसूस हुआ कि जिंदगी के इस पड़ाव पर मुझे ऐसा किरदार निभाने का मौका मिल रहा है, जो मुझे एक बेहतर कलाकार बनने के साथ-साथ एक बेहतर इंसान बनने में भी मदद कर सकता है।''

उन्होंने आगे कहा, ''इसी दौरान, मैं पहली बार पिता बना और मेरी बेटी राहा का जन्म हुआ। इसलिए मैं इसे भगवान का दिया हुआ तोहफा मानता हूं कि मुझे एक बेहतर इंसान बनने का मौका मिला। मुझे गहराई से रामायण को समझने और इतने अच्छे लोगों के साथ काम करने का अवसर मिला।''

अपनी बात खत्म करते हुए रणबीर ने कहा, ''सर, हमारे लिए भगवान श्रीराम जैसा बनना संभव नहीं है, लेकिन उनके आदर्शों से कुछ सीखना हम सभी के लिए बहुत बड़ी बात है।''

वहीं साई पल्लवी ने बताया कि मां सीता का किरदार निभाते समय वह अपने दिमाग से ज्यादा सोचने के बजाय खुद को इस अनुभव के लिए खुला रखना चाहती थीं।

उन्होंने कहा, ''इस बार मैं ज्यादा दिमाग नहीं लगाना चाहती थी। आमतौर पर जब भी मैं कोई किरदार निभाती हूं, तो सोचती हूं कि मैं उस किरदार के लिए क्या कर सकती हूं। लेकिन पहली बार माँ सीता का किरदार निभाते हुए मेरे मन में यह सवाल आया कि मुझे इस किरदार से क्या मिलेगा? मुझे क्या ज्ञान मिलेगा और मैं इससे क्या सीख पाऊंगी?''

साई पल्लवी ने आगे कहा, ''मैं मां सीता के बारे में जितना भी जानती हूं, मैं चाहती थी कि मैं अपने मन को उतना ही खुला और पारदर्शी रखूं। मैं पहले से अपने मन में कुछ तय नहीं करना चाहती थी। मैंने बस प्रार्थना की और कहा, 'मां, आप यह किरदार निभाने में मेरे ऊपर कृपा करें।' बस, मैंने खुद को इसी भावना के साथ इस भूमिका के लिए समर्पित कर दिया।''

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

बर्थडे स्पेशल : रवीना टंडन ने 21 साल की उम्र में उठाई दो बच्चियों की जिम्मेदारी

'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल में आएंगे 'रामायण' के सितारे, अमिताभ बच्चन ने सुनाया पटाखों से जुड़ा मजेदार किस्सा

'कौन बनेगा करोड़पति' के दीपावली स्पेशल में आएंगे 'रामायण' के सितारे, अमिताभ बच्चन ने सुनाया पटाखों से जुड़ा मजेदार किस्सा

'बच्चों को देर से समझ आती है माता-पिता की अहमियत', जब पिता को याद कर भावुक हुए थे अजय देवगन

'बच्चों को देर से समझ आती है माता-पिता की अहमियत', जब पिता को याद कर भावुक हुए थे अजय देवगन

'हाइकू' की शूटिंग के बाद भी किरदार से बाहर नहीं आ पाईं श्रीदेवी अपल्ला, बोलीं- 'भावनाएं अब भी साथ हैं'

'हाइकू' की शूटिंग के बाद भी किरदार से बाहर नहीं आ पाईं श्रीदेवी अपल्ला, बोलीं- 'भावनाएं अब भी साथ हैं'

'रामायण' के गाने 'मंगल रंग' में अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल की आवाज का जादू, एआर रहमान के संगीत ने जीता दिल

'रामायण' के गाने 'मंगल रंग' में अरिजीत सिंह-श्रेया घोषाल की आवाज का जादू, एआर रहमान के संगीत ने जीता दिल

'जॉन डो' में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में बनेंगी दर्शना

'जॉन डो' में सृष्टि के किरदार से उठा पर्दा, अर्जुन दास की फिल्म में बनेंगी दर्शना

दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर सीएम धामी ने पूछा हालचाल, बोले- पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें

दलेर मेहंदी से फोन पर बात कर सीएम धामी ने पूछा हालचाल, बोले- पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें

जेब में थे सिर्फ 26 रुपए, घर छोड़ मुंबई पहुंचे थे जीवन, ऐसे बने हिंदी फिल्मों के मशहूर विलेन

जेब में थे सिर्फ 26 रुपए, घर छोड़ मुंबई पहुंचे थे जीवन, ऐसे बने हिंदी फिल्मों के मशहूर विलेन

रीमा लांबा से मल्लिका शेरावत बनने की कहानी, पिता बोले-नाम खराब करेगी तो उनका छोड़ मां के सरनेम अपनाकर बनाई पहचान

रीमा लांबा से मल्लिका शेरावत बनने की कहानी, पिता बोले-नाम खराब करेगी तो उनका छोड़ मां के सरनेम अपनाकर बनाई पहचान

दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे जिमी शेरगिल, बोले- किसी की बीमारी का मजाक उड़ाना सही नहीं

दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे जिमी शेरगिल, बोले- किसी की बीमारी का मजाक उड़ाना सही नहीं