Friday, October 30, 2026
BREAKING
• 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज • क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका • 'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी • रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं' • सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश • केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी' • 'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर • 'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं' • प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए • कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

30 अक्टूबर, 2026 07:06 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा जिले के भिलडी से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 24वीं किस्त जारी करते हुए देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसान परिवारों के खातों में 18,680 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे हस्तांतरित की। यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किसानों को भेजी गई।

पीएम मोदी के नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के पीएम किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम के तहत यह किस्त जारी की गई। इसका उद्देश्य किसानों को जारी वित्तीय सहायता को मजबूती देना और कृषि क्षेत्र में आय समर्थन प्रदान करना है। इस किस्त का सबसे बड़ा लाभ गुजरात के किसानों को भी मिला। राज्य के 52.33 लाख से अधिक किसान परिवारों के खातों में 1,051 करोड़ रुपए से अधिक की सहायता राशि हस्तांतरित की गई। गुजरात के कृषि मंत्री जीतू वघाणी ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के बाद मीडिया को इसकी जानकारी दी थी।

वघाणी के अनुसार, योजना की पहली 23 किस्तों के माध्यम से देशभर के 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को कुल 4.47 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता प्रदान की जा चुकी है। वहीं गुजरात में अब तक 69.26 लाख लाभार्थी किसानों को 24,137 करोड़ रुपए से अधिक की राशि भेजी जा चुकी है।

24वीं किस्त जारी करने के अवसर पर देशभर में कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया गया। गुजरात में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 34 जिला स्तरीय कार्यक्रमों और 2,100 से अधिक क्लस्टर स्तरीय आयोजनों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, कृषि वैज्ञानिकों और वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी किसानों को कृषि एवं बागवानी विभागों की विभिन्न योजनाओं से जुड़े स्वीकृति पत्र भी प्रदान किए गए। पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को नियमित अंतराल पर आय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनकी कृषि गतिविधियों और घरेलू जरूरतों को सहयोग मिलता है।

भीलडी में आयोजित कार्यक्रम को बनासकांठा जिले की कई कृषि और पशुपालन परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास से भी जोड़ा गया। इनमें 328.77 करोड़ रुपए की लागत वाले भारत बोवाइन ब्रीडिंग एंड रिसर्च सेंटर, बनास डेयरी की थराद और राधनपुर में प्रस्तावित दो कंप्रेस्ड बायोगैस संयंत्र, आलू प्रसंस्करण इकाई के विस्तार तथा अल्ट्रा हाई टेम्परेचर उत्पादों के लिए स्वचालित भंडारण एवं पुनर्प्राप्ति प्रणाली का उद्घाटन शामिल है।

प्रधानमंत्री का दौरा एकता नगर तक भी विस्तारित है। शुक्रवार शाम वह स्टैच्यू ऑफ यूनिटी परिसर में स्थित भारत पर्व मंडप का दौरा करेंगे और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा प्रस्तुत नाटक ‘आनंदमठ’ का अवलोकन करेंगे।

वहीं, 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे तथा एकता नगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा, वह ‘आरंभ 2026’ कार्यक्रम में भाग लेंगे, प्रशिक्षु सिविल सेवकों से संवाद करेंगे और राष्ट्रीय एकता दिवस के मुख्य समारोह में परेड का निरीक्षण कर सलामी लेंगे। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी भी प्रधानमंत्री के साथ मौजूद रहेंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटन, 2027 चुनाव पर फोकस

अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटन, 2027 चुनाव पर फोकस

अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस

1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस