Friday, October 30, 2026
BREAKING
• 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज • क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका • 'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी • रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं' • सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश • केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी' • 'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर • 'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं' • प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए • कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

मनोरंजन

'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर

30 अक्टूबर, 2026 07:30 PM

मुंबई : अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'ईठा' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह महाराष्ट्र की मशहूर लावणी कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर का किरदार निभा रही हैं। मेकर्स ने शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया, जिसमें महाराष्ट्र की लोककला की रंगीन दुनिया के साथ एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी कला, पहचान और सम्मान के लिए हर मुश्किल का सामना करती है। श्रद्धा का अभिनय और उनके दमदार डायलॉग्स कहानी को और प्रभावशाली बनाते हैं।

ट्रेलर करीब तीन मिनट का है। इसमें महाराष्ट्र की पारंपरिक लावणी कला की दुनिया को करीब से दिखाया गया है। इस चमक-दमक के पीछे छिपा संघर्ष भी कहानी का अहम हिस्सा है। ट्रेलर में दिखाया गया है कि विठाबाई किस तरह अपनी प्रतिभा के दम पर पहचान बनाती हैं और इस सफर में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

श्रद्धा कपूर पारंपरिक नौवारी साड़ी, भारी गहनों और हाथों में घुंघरू के साथ लावणी कलाकार के रूप में नजर आती हैं। उनके चेहरे का एक्सप्रेशन, आत्मविश्वास और स्टेज पर नृत्य करने का अंदाज किरदार को मजबूत बनाता है। एक जगह वह कहती हैं, 'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या मेरा घमंड। मेरा भरोसा ही मेरा घमंड था रे। जब वो टूट गया ना, सब टूट गया।'

ट्रेलर में मोहम्मद जीशान अय्यूब का अंदाज भी काफी दिलचस्प है। उनके किरदार के डायलॉग कहानी में एक अलग जान लेकर आते हैं। वह श्रद्धा के किरदार ईठा से कहते हैं, 'तुझसे तो नाच के मुकाबले में तकदीर भी नहीं जीत सकती, ईठा। बिना नाचे जाएगी क्या? देख, आसमान का मंडप है, चांद की लाइट है, हवाओं के स्पीकर हैं। कोई हो न हो, तेरा रिवाज तो है। तू ही कहती थी न कि पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी।' इस पर श्रद्धा जवाब देती हैं, 'पर नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी।'

ट्रेलर में श्रद्धा का एक और डायलॉग खास है। नौवारी साड़ी को लेकर वह कहती हैं, 'ये सिर्फ कपड़ा नहीं, अभिमान है। जिसे पहनने मिले, वो भाग्यवान है।' इस सीन को पारंपरिक पहनावे को महिला के सम्मान, पहचान और अपनी जड़ों से जुड़े रहने के प्रतीक के तौर पर दिखाया गया है।

फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और नाना पाटेकर भी अहम भूमिकाओं में हैं। रणदीप हुड्डा फिल्म में अन्ना सावंत मर्चेंट का किरदार निभा रहे हैं, जो विठाबाई के जीवन से जुड़ा अहम किरदार है। हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपना फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया था। इसमें वह बड़ी मूंछों और भारी शरीर के साथ बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दिए। इनके अलावा अनंत जोशी, सिद्धार्थ जाधव, अक्षरा सिंह और उल्का गुप्ता भी फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का म्यूजिक अजय-अतुल ने तैयार किया है। वहीं, वैभवी मर्चेंट ने फिल्म के डांस सीक्वेंस की कोरियोग्राफी की है।

बता दें कि 'ईठा' एक बायोग्राफिकल म्यूजिकल ड्रामा फिल्म है, जो विठाबाई नारायणगांवकर के जीवन और उनके संघर्षों पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया है, जबकि इसका निर्माण दिनेश विजान, लक्ष्मण उतेकर और करिश्मा शर्मा ने किया है। मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

विठाबाई नारायणगांवकर महाराष्ट्र की दिग्गज लावणी कलाकार थीं। उनका जन्म महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में एक कलाकार परिवार में हुआ था। उनके पिता और चाचा का अपना कला-दल था। बचपन से ही उनका परिचय लावणी, गवलन और भेदिक जैसे लोकगीतों से हो गया था। उन्होंने बहुत कम उम्र में मंच पर प्रस्तुति देना शुरू कर दिया था। अपनी अदाकारी, गायन और नृत्य के दम पर उन्होंने लोककला की दुनिया में अलग पहचान बनाई। उन्हें लावणी सम्राज्ञी के नाम से भी जाना जाता है। 2002 में उनका निधन हो गया था, लेकिन महाराष्ट्र की लोककला में उनके योगदान को आज भी याद किया जाता है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं'

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं'

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी'

केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी'

'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं'

'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं'

बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें