Friday, October 30, 2026
BREAKING
• 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज • क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका • 'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी • रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं' • सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश • केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी' • 'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर • 'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं' • प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए • कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

मनोरंजन

केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी'

30 अक्टूबर, 2026 07:32 PM

मुंबई : 'बिग बॉस 17' फेम एक्ट्रेस सोनिया बंसल ने केदारनाथ मंदिर में दर्शन करने को लेकर विवादों में आईं सारा अली खान का समर्थन किया है। सोनिया का कहना है कि किसी भी इंसान की धार्मिक आस्था उसका निजी मामला है और उसे अपनी मर्जी से किसी भी धार्मिक स्थल पर जाकर प्रार्थना करने और आशीर्वाद लेने की आजादी होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर किसी को जज करने के बजाय लोगों को प्यार, इंसानियत और एक-दूसरे के प्रति सम्मान को अहमियत देनी चाहिए।

समाचार एजेंसी से बातचीत में सोनिया ने कहा, ''सारा अली खान बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और हमेशा अपने दिल की सुनती हैं। वह कई बार केदारनाथ जा चुकी हैं। हमें यह भी याद रखना चाहिए कि वह फिल्म 'केदारनाथ' का हिस्सा रही हैं, जिसमें इस मंदिर की पृष्ठभूमि में आस्था, प्यार और इंसानियत की कहानी दिखाई गई थी। मुझे समझ नहीं आता कि आशीर्वाद लेने जैसी निजी बात को विवाद क्यों बनाया जा रहा है। आखिरकार वह भी एक इंसान हैं, जो दूसरों की तरह प्रार्थना करना और मन की शांति पाना चाहती हैं।''

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ''कभी-कभी यह देखकर दुख होता है कि हम कितनी जल्दी हर चीज को धर्म से जोड़ देते हैं। बतौर समाज हम किस दिशा में जा रहे हैं? हम अपने बच्चों को क्या सिखा रहे हैं? क्या हम उन्हें लोगों से प्यार करना, उन्हें अपनाना और उनका सम्मान करना सिखा रहे हैं या फिर सबसे पहले उनके बीच का फर्क देखना सिखा रहे हैं? दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन हम अब भी हिंदू और मुस्लिम पहचान को लेकर बहस में उलझे हुए हैं। मुझे लगता है कि हमें इस सोच से आगे बढ़ने की जरूरत है।''

सोनिया ने कहा, ''मंदिर, मस्जिद और चर्च जैसे धार्मिक स्थल शांति, भक्ति और अपनापन महसूस करने की जगह हैं। अगर कोई मंदिर में सिर झुकाना चाहता है, मस्जिद में इबादत करना चाहता है या चर्च में जाकर सुकून पाना चाहता है, तो इससे किसी को क्या परेशानी होनी चाहिए? हर धार्मिक स्थल का सम्मान होना चाहिए और हर इंसान को अपनी आस्था के मुताबिक प्रार्थना करने की आजादी मिलनी चाहिए। किसी भी पहचान से पहले हम सभी इंसान हैं।''

एक्ट्रेस ने कहा, ''अगर हम एक-दूसरे की आस्था का सम्मान नहीं कर सकते, तो अगली पीढ़ी के लिए कैसा समाज बना रहे हैं? किसी की नीयत पर धर्म के नाम पर सवाल उठते देखना दुखद है। आस्था बहुत निजी चीज है। जब कोई भगवान के सामने खड़े होकर आशीर्वाद मांगता है, तो उसके दिल में क्या चल रहा है, यह कोई दूसरा नहीं जान सकता। सारा एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपने काम से दर्शकों का मनोरंजन किया है और लोगों के दिलों में जगह बनाई है। उन्हें उनके टैलेंट और व्यक्तित्व के लिए सराहना मिलनी चाहिए, न कि किसी धार्मिक स्थल पर जाने को लेकर विवाद में घसीटा जाना चाहिए। मैं उम्मीद करती हूं कि हम नफरत कम और प्यार ज्यादा फैलाना सीखेंगे।''

बता दें कि सारा अली खान 25 अक्टूबर को केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उनकी दर्शन के लिए कतार में खड़े होने की तस्वीरें सामने आई थीं। बाद में मंदिर के बाहर भी उन्हें हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए देखा गया। उनकी इस यात्रा के बाद विवाद शुरू हो गया। खबरों के मुताबिक, एक इस्लामिक धर्मगुरु ने मंदिर जाने को लेकर उनके खिलाफ फतवा भी जारी किया है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं'

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं'

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर

'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर

'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं'

'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं'

बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

बॉलीवुड के 'मदन चोपड़ा' : 'अंकुर' से किया था डेब्यू, छह साल रहे बेरोजगार, फिर पिता के रोल से चमकी किस्मत

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

अमेरिका में करवा चौथ मना रहीं प्रीति जिंटा, बोलीं- क्या चांद गायब हो गया है?

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

दिग्गज कलाकारों की ट्रोलिंग पर ईशा देओल ने तोड़ी चुप्पी, कहा-व्यूज के लिए किया जा रहा गाइड

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

अहान शेट्टी की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘सनकी’ की शूटिंग 30 अक्टूबर से शुरू होगी

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' बयान पर पुनीत इस्सर का पलटवार, सरकार पसंद नहीं तो चुनाव लड़ें