Friday, October 30, 2026
BREAKING
• 'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज • क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका • 'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी • रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं' • सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश • केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी' • 'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर • 'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं' • प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए • कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

राष्ट्रीय

कुछ लोगों का प्लान देश में अफरातफरी फैलाना था ताकि मोदी को बदनाम कर सकें: पीएम मोदी

30 अक्टूबर, 2026 06:54 PM

नई दिल्ली : गुजरात के बनासकांठा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कृषि, पशुपालन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं तथा विपक्ष पर भी निशाना साधा।

खेती में विज्ञान और तकनीक का समावेश
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि खेती हमारे देश की परंपरा भी है और संस्कृति भी है। पिछले 12 वर्षों में हमारी सरकार ने इसमें विज्ञान और तकनीक का व्यापक समावेश किया है। सॉइल हेल्थ कार्ड इसका बड़ा उदाहरण है। आज 26 करोड़ से अधिक सॉइल हेल्थ कार्ड किसानों के पास हैं, जिससे खेती के तौर-तरीकों में आधुनिकता आई है। उन्होंने बताया कि मौसम बदलाव की चुनौती से निपटने के लिए बीते वर्षों में करीब 3 हजार नई जलवायु-अनुकूल बीज किस्में किसानों को उपलब्ध कराई गई हैं।

पशुपालन को वैज्ञानिक बनाने के प्रयास
पीएम मोदी ने कहा कि पशुपालन हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण अंग है और इसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत देशी नस्लों के वैज्ञानिक प्रजनन और संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है। बनासकांठा का रिसर्च सेंटर इस मिशन को और मजबूती देगा। आईवीएफ जैसी आधुनिक तकनीक भी इसमें मदद कर रही है। पशुओं के मुफ्त टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 150 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। इससे 8 करोड़ से अधिक किसानों के पशुओं को मुफ्त टीके लगे है और इससे उनका खर्च का बोझ भी कम हुआ है।

दुग्ध उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि
वर्ष 2013-14 में एक गाय या भैंस से औसतन एक दिन में 5 लीटर से भी कम दूध मिलता था। आज यह औसत करीब 8 लीटर हो गया है। भारत में दुग्ध उत्पादकता दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ रही है और देश नंबर वन है। इससे किसान परिवारों की कमाई बढ़ी है। प्रधानमंत्री ने बताया कि आज दो बायो-सीएनजी प्लांट का भी शिलान्यास हुआ है। लक्ष्य साफ है – पशु स्वस्थ हों, दूध उत्पादन बढ़े और गोबर का पूरा उपयोग हो।

मछली पालन और मधु क्रांति
उन्होंने कहा, मछली पालन क्षेत्र में भी विस्तार हुआ है। भारत का सी-फूड निर्यात दो गुना से अधिक हो गया है। मछली पालन क्षेत्र में सहकारिता को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। मधुमक्खी पालन से किसानों को अतिरिक्त आय मिल रही है। बीते 12 वर्षों में शहद का उत्पादन दोगुना हुआ है। भारत प्राकृतिक शहद का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक बन गया है और इस ‘स्वीट क्रांति’ में महिलाओं की भूमिका बढ़ती जा रही है।

बनासकांठा का आलू और क्लस्टर प्रोग्राम
प्रधानमंत्री ने कहा कि बनासकांठा का आलू आज विश्व प्रसिद्ध है। फल-सब्जी किसानों के लिए क्लस्टर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत आज 12 क्लस्टर स्वीकृत किए गए हैं। ये टमाटर, हरी मिर्च, अंगूर, केला, प्याज, संतरा, अनार और कोको जैसी फसलों से जुड़े हैं। पूरे प्रोजेक्ट पर सब्सिडी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गुजरात को दो नई रेल सेवाएं भी मिली हैं – अहमदाबाद-साबरमती-वाराणसी एक्सप्रेस और मेहसाणा-बेचराजी-साबरमती मेमू ट्रेन।

विपक्ष पर निशाना
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज देश का हर किसान और नौजवान विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, लेकिन कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लग रहा। ये देश को मुश्किल में देखना चाहते हैं। इनका प्लान देश में अफरातफरी फैलाने का था ताकि ‘मोदी’ को बदनाम कर सकें। ईरान और खाड़ी देशों के आसपास तनाव के समय जब भारत एकजुट होकर इसका सामना कर रहा था, तब ये लोग अफवाहें फैला रहे थे। किसानों को खाद की कमी का डर दिखाया गया। लेकिन सरकार ने खाद की कमी नहीं होने दी। उन्होंने बताया कि दुनिया में यूरिया की बोरी 3,000 रुपये में मिलती है, वही भारत के किसानों को 300 रुपये से कम में उपलब्ध है। डीएपी की कीमत दुनिया में 5,000 रुपये से ऊपर है, लेकिन भारत में सिर्फ 1,350 रुपये में मिल रही है।

भारत का तेज विकास पूरी दुनिया के लिए नई उम्मीद
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अनिश्चितता से भरी दुनिया में भारत का तेज विकास पूरी दुनिया के लिए नई उम्मीद है। उन्होंने कहा, “मैं दो ही बातें जानता था – जनसेवा से राष्ट्रसेवा और गुजरात के विकास से देश का विकास। मैं देश के लिए जो कुछ भी कर पाया, इसका यश सभी देशवासियों को है। इसके लिए मैं आपका जीवन भर ऋणी रहूंगा और अंतिम क्षण तक आपकी सेवा में जुटा रहूंगा।” अंत में उन्होंने युवाओं से ‘रन फॉर यूनिटी’ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

'बनासकांठा के किसान खुद आलू को सोना बना रहे हैं', पीएम मोदी का राहुल गांधी पर तंज

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

प्रधानमंत्री मोदी ने जारी की पीएम-किसान की 24वीं किस्त, 9.34 करोड़ किसान परिवारों को मिले 18,680 करोड़ रुपए

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

जीवन के अंतिम क्षण तक जनता की सेवा में जुटा रहूंगा: प्रधानमंत्री मोदी

भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

भारत के 500 गीगावाट स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्य के लिए 2.5 ट्रिलियन डॉलर निवेश की जरूरत: एसोचैम

भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

भारत और श्रीलंका की नौसेना का शक्ति प्रदर्शन, युद्धपोतों ने किया संयुक्त अभ्यास

भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

भारत-बेल्जियम-लक्जमबर्ग के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर जोर, 19वां संयुक्त आयोग सत्र आयोजित

हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

हमारे किसान विकसित भारत के सबसे मजबूत स्तंभों में से एक: पीएम मोदी

अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटन, 2027 चुनाव पर फोकस

अमित शाह ने लखनऊ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का किया उद्घाटन, 2027 चुनाव पर फोकस

अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

अटलांटा पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, अमेरिका ने समुद्री मार्गों, ऊर्जा और सप्लाई चेन पर दिया जोर

1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस

1 नवंबर से दिल्ली में वाहनों पर सख्त पाबंदी, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की संशोधित GRAP गाइडलाइंस