Saturday, October 31, 2026
BREAKING
• सेंसेक्स और निफ्टी इस हफ्ते करीब 2 प्रतिशत बढ़े, एफआईआई की खरीदारी और कमजोर बॉन्ड यील्ड से मिला सहारा • धनतेरस पर सोना या चांदी? छोटे निवेशकों के लिए क्या है बेहतर विकल्प, जानिए फायदे और जोखिम • कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड • जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी • कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे • हांगकांग सिक्सेस: लगातार दूसरा मैच हारी भारतीय टीम, यूएई ने 6 विकेट से हराया • श्रेयस अय्यर को गेंदबाजों को मैनेज करना सीखना होगा: मोहम्मद कैफ • 'जीत या हार, कोई ड्रॉ नहीं होगा', रयान रिकल्टन को केपटाउन टेस्ट में परिणाम की उम्मीद • पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत • पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: आम आदमी पार्टी ने घोषित किए 40 उम्मीदवार, मुख्यमंत्री भगवंत मान को धूरी से टिकट

मनोरंजन

वरुण धवन ने शेयर की सिद्धार्थ और कियारा के साथ फोटो, कैप्शन में लिखा-बहस जरूर हुई पर...

31 अक्टूबर, 2026 01:29 PM

मुंबई : अभिनेता वरुण धवन ने सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ अपनी मुलाकात की एक झलक साझा की है। इससे दोनों अभिनेताओं के बीच किसी भी तरह की प्रतिद्वंद्विता की अटकलों पर विराम लग गया है। वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे खुद, सिद्धार्थ और कियारा नजर आ रहे हैं। तस्वीर के बैकग्राउंड में कियारा एक मजेदार पोज देती हुई दिख रही हैं। सिद्धार्थ अपनी पत्नी कियारा के बेबी बंप को छिपाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ वरुण ने लिखा, "बहस जरूर हुई है, लेकिन मेरे भाई के साथ कभी कोई प्रतिद्वंद्विता नहीं रही। मेहमाननवाजी के लिए धन्यवाद, भाभी जी।"
वरुण और सिद्धार्थ ने करण जौहर की 2012 की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' से बॉलीवुड में एक साथ कदम रखा था। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म से आलिया भट्ट ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में, इन तीनों अभिनेताओं ने फिल्म इंडस्ट्री में अपना सफल करियर बनाया।


'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद वरुण और सिद्धार्थ ने फिर कभी एक साथ काम नहीं किया, लेकिन कई मौकों पर उन्होंने अपने आपसी संबंधों के बारे में बात की है।
साल 2023 में, दोनों फिल्म निर्माता करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में एक साथ नजर आए थे। वहां उन्होंने अपनी दोस्ती के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे वे इतने सालों तक एक-दूसरे के संपर्क में रहे हैं।
वरुण के कियारा के साथ भी अच्छे संबंध हैं। दोनों ने 2022 की फैमिली एंटरटेनर फिल्म 'जुग जुग जियो' में एक साथ काम किया था।


निजी जीवन की बात करें तो, सिद्धार्थ और कियारा जुलाई 2025 में अपनी पहली संतान, एक बेटी के माता-पिता बने थे।
इस जोड़े ने 7 अक्टूबर, 2026 को आधिकारिक तौर पर अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा की। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर की, जिसमें उनकी बेटी साराया छोटे बच्चों के मोज़े पकड़े हुए नजर आ रही थी।
कैप्शन में उन्होंने लिखा, "हमें एक बार फिर सबसे बेहतरीन तोहफा मिला है। हमारा दिल प्यार और कृतज्ञता से भरा हुआ है।" वहीं, वरुण और उनकी पत्नी नताशा दलाल जून 2024 में अपनी बेटी लारा के माता-पिता बने थे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड

कभी मॉडलिंग से भी घबराती थीं इलियाना डिक्रूज, पहली फिल्म से ही जीत लिया फिल्मफेयर अवॉर्ड

जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी

जीवा की 'थगप्पन' का पहला गाना 'थंगापुल्ला' रिलीज, पिता-बेटे के रिश्ते की दिखी इमोशनल कहानी

कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

कभी लगाते थे मिसल पाव का ठेला, 1,600 रुपए थी पहली कमाई, आज डांस की दुनिया का बड़ा नाम हैं धर्मेश येलांडे

'पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ,' आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ, अभिजीत दिपके ने दी प्रतिक्रिया

'पंजाबियों को लड़ना मत सिखाओ,' आलोचकों पर बरसे दिलजीत दोसांझ, अभिजीत दिपके ने दी प्रतिक्रिया

'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

'अब हमारा परिवार पूरा है'. शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने तीसरे बच्चे की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं'

रवि दुबे ने पत्नी सरगुन की जमकर की तारीफ, बोले- 'उनमें ऐसी खूबियां हैं, जो मुझमें नहीं'

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी'

केदारनाथ दर्शन विवाद पर सारा अली खान के समर्थन में सोनिया बंसल, बोलीं- 'मंदिर में सिर झुकाने से किसी को क्या परेशानी'

'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर

'देखते हैं क्या टूटता है, मेरा भरोसा या घमंड', श्रद्धा कपूर के दमदार डायलॉग्स से सजा 'ईठा' का ट्रेलर

'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं'

'मटरगश्ती' में चारू का किरदार मिलने पर बोलीं सौम्या उनियाल, 'डायरी में पहले ही लिख लिया था कैसा रोल और सीरीज चाहती हूं'