Sunday, October 25, 2026
BREAKING
• नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल • देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी • भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह • पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख • प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया • पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन • मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की • मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की • सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

सेहत

हवा में मौजूद पीएम 2.5 कणों से कैसे बचें? सही मास्क की पहचान और बच्चों के लिए मास्क खरीदने से पहले जान लें ये बातें

25 अक्टूबर, 2026 05:04 PM

नई दिल्ली : जैसे-जैसे सर्दियां दस्तक देती हैं, स्मॉग का स्तर बढ़ने लगता है और हवा प्रदूषित होने लगती है। इसके पीछे कई सारे कारण होते हैं, उनमें से प्रमुख कारण ईंधन वाली गाड़ियां और पराली जलाने की घटनाएं हैं। ऐसे में घर से बाहर कदम रखते ही आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। खुद को और अपने परिवार को बचाने के लिए हम तुरंत मास्क का विकल्प अपनाने लगते हैं।

मास्क चुनने से पहले हमें यह जानना होगा कि हम किससे लड़ रहे हैं। हवा में तैरते बारीक कणों को 'पार्टिकुलेट मैटर' (पीएम) कहा जाता है। इसके दो प्रकार होते हैं, जिनमें पीएम 10 और पीएम 2.5 शामिल हैं।

पीएम 10 वे कण हैं जिनका रेडियस 10 माइक्रोमीटर या उससे कम होता है। इनमें धूल, पराग कण और धुएं के मोटे कण शामिल होते हैं। ये हमारी नाक और गले तक पहुंचकर खराश और एलर्जी पैदा करते हैं।

पीएम 2.5 सबसे खतरनाक और जानलेवा कण होते हैं। इनका आकार 2.5 माइक्रोमीटर से भी कम होता है। ये इतने बारीक होते हैं कि हमारी नाक के बालों को पार करते हुए सीधे फेफड़ों तक और वहां से हमारे रक्त प्रवाह में प्रवेश कर जाते हैं। अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण यही कण हैं।

जब हवा में पीएम 2.5 का स्तर खतरनाक हो, तो सही मास्क का चुनाव ही आपकी ढाल बन सकता है। अस्पतालों में दिखने वाला यह नीले या हरे रंग का 3-प्लाई मास्क धूल के बड़े कणों (पीएम 10) और छींक/खांसी की बूंदों को रोकने में तो सक्षम होता है, लेकिन प्रदूषण के मामले में यह लगभग बेअसर है। यह किनारों से खुला रहता है और पीएम 2.5 जैसे बारीक कणों को फिल्टर नहीं कर पाता। भारी प्रदूषण में इसे पहनना न पहनने के बराबर है।

प्रदूषण से जंग में यह सबसे प्रमाणित और अनुशंसित होता है। यहां 'एन' का मतलब नॉन-ऑयल (यह तेल रहित वातावरण में काम करता है) और '95' का मतलब इसकी क्षमता से है। यह हवा में मौजूद 95 प्रतिशत बारीक कणों (पीएम 2.5 और उससे भी छोटे कणों) को फिल्टर कर सकता है। यह चेहरे पर पूरी तरह से फिट बैठता है जिससे प्रदूषित हवा किनारों से अंदर नहीं जा पाती। यह प्रदूषण के लिए सबसे बेहतरीन और व्यावहारिक विकल्प है।

एन99 और एन100 मास्क एन95 के अपग्रेडेड वर्जन हैं। इनकी फिल्टर क्षमता एन95 से ज्यादा होती है, एन99 मास्क 99 प्रतिशत और एन100 मास्क 99.9 प्रतिशत तक बारीक कणों को रोक सकते हैं। हालांकि इनकी फिल्टर क्षमता सबसे ज्यादा है लेकिन इनमें सांस लेना थोड़ा मुश्किल होता है और ब्रीदिंग रेजिस्टेंस ज्यादा होता है। यदि आप इसे पहनकर चलते हैं या कोई मेहनत का काम करते हैं तो आपको घुटन महसूस हो सकती है। यह केवल अत्यधिक प्रदूषण वाले क्षेत्रों में सीमित समय के लिए उपयुक्त है। एक बहुत बड़ी गलती जो हम अक्सर करते हैं, वह है एक ही मास्क को हफ्तों तक पहनना या उसे धोकर दोबारा इस्तेमाल करना।

सर्जिकल मास्क की बात करें तो यह केवल एक बार इस्तेमाल के लिए होता है। 6 से 8 घंटे बाद इसे फेंक देना चाहिए। एन95 या एन99 मास्क को कभी भी पानी से नहीं धोना चाहिए क्योंकि इससे इनकी फिल्टर लेयर नष्ट हो जाती है। आम तौर पर, अगर हवा का स्तर (एक्यूआई) बहुत खराब हो, तो एक एन95 मास्क को 40 से 50 घंटे तक पहना जा सकता है (यानी रोज 4 घंटे पहनने पर लगभग 10-12 दिन तक)। अगर मास्क अंदर से गंदा हो जाए, गीला हो जाए, या उसमें सांस लेने में परेशानी होने लगे, तो उसे तुरंत बदल देना चाहिए।

एक बात जो अक्सर हम नजरंदाज करते हैं, वह यह है कि बढ़ते प्रदूषण में बच्चों के लिए कौन सा मास्क सबसे कारगर साबित हो सकता है। बच्चों पर प्रदूषण का सबसे ज्यादा असर सबसे ज्यादा होता है।

दरअसल, बच्चों के फेफड़े अभी विकसित हो रहे होते हैं और उनके सांस लेने की गति वयस्कों से तेज होती है, इसलिए समस्या यह है कि वयस्कों वाले एन95 मास्क बच्चों के छोटे चेहरों पर फिट नहीं आते और गैप रह जाने से प्रदूषित हवा सीधे उनके फेफड़ों में चली जाती है।

बच्चों के लिए बाजार में विशेष 'किड्स एन95' या 'किड्स' के एन95/एन90 मास्क उपलब्ध होते हैं। मास्क खरीदते समय सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वह बच्चे के चेहरे पर नाक से लेकर ठुड्डी तक अच्छी तरह सील होना चाहिए। 2 साल से कम उम्र के बच्चों को मास्क नहीं पहनाना चाहिए क्योंकि इससे उन्हें घुटन का खतरा रहता है। अत्यधिक प्रदूषण वाले दिनों में बच्चों का बाहर खेलना बंद कर देना ही सबसे सुरक्षित उपाय है।

 

Have something to say? Post your comment

और सेहत खबरें

क्या आप भी अनजाने में लेड के संपर्क में आ रहे हैं? रोजमर्रा की इन चीजों में छिपा हो सकता है खतरा

क्या आप भी अनजाने में लेड के संपर्क में आ रहे हैं? रोजमर्रा की इन चीजों में छिपा हो सकता है खतरा

मणिपुर चक्र को जागृत करती है रुद्र मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

मणिपुर चक्र को जागृत करती है रुद्र मुद्रा, जानें करने का सही तरीका

घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन

घंटों बैठकर काम करने से होती है कमर में अकड़न? रोज 5 मिनट करें हस्तोत्तानासन

दिन में थकान से बुरा हाल, रात में टूट जाती है नींद? कहीं मेनोपॉज तो नहीं इसकी वजह

दिन में थकान से बुरा हाल, रात में टूट जाती है नींद? कहीं मेनोपॉज तो नहीं इसकी वजह

कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

कैंसर मरीजों को राहत, 137 दवाओं के ट्रेड मार्जिन पर लगी लगाम

मेनोपॉज के दौरान स्वास्थ्य का रखें ख्याल, संतुलित जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी

मेनोपॉज के दौरान स्वास्थ्य का रखें ख्याल, संतुलित जीवनशैली और समय पर जांच जरूरी

चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

चेहरे की झुर्रियों से हैं परेशान? रोज करें कपोल शक्ति विकासक क्रिया

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

बालों को सफेद होने से रोकने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, इन चीजों को डाइट में करें शामिल

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी

गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी