Sunday, October 25, 2026
BREAKING
• नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल • देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी • भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह • पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख • प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया • पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन • मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की • मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की • सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

राष्ट्रीय

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

25 अक्टूबर, 2026 05:26 PM

रांची : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को रांची के सुकुरहुटू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 139वीं कड़ी सुनी। कांके विधानसभा क्षेत्र के सुकुरहुटू स्थित बिरसा मंडप अखाड़ा के बूथ संख्या 249 पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु के अलावा बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित रहे।

नवीन ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सामाजिक कार्यों और नवाचारों को राष्ट्रीय मंच देने का माध्यम बना है। इसके जरिए प्रधानमंत्री के संदेशों से प्रेरित होकर लोग समाज और पर्यावरण के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं। नवीन ने कहा कि कार्यक्रम में देश के विभिन्न हिस्सों में लोगों की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों और नए प्रयोगों की जानकारी मिलती है। इससे पता चलता है कि देशवासी प्रधानमंत्री के संदेशों को किस तरह आत्मसात कर उन्हें अपने व्यवहार और कार्यों का हिस्सा बनाते हैं।

उन्होंने कहा कि नदी संरक्षण और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोगों तक पहुंचा है। देश के अलग-अलग हिस्सों में लोग इन पहलों से जुड़कर अपने स्तर पर योगदान दे रहे हैं। ‘मन की बात’ ऐसे प्रयासों को पहचान देने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करता है। भाजपा अध्यक्ष ने ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के इन संदेशों से प्रेरित होकर देश के विभिन्न जिलों में लोग बिना किसी प्रचार या व्यक्तिगत पहचान की इच्छा के अपने स्तर पर काम कर रहे हैं।

उन्होंने ‘मन की बात’ को दुनिया का सबसे लोकप्रिय कार्यक्रम बताते हुए कहा कि इसमें प्रधानमंत्री सीधे देश की जनता से संवाद करते हैं। कार्यक्रम सुनने के बाद नवीन ने कांके विधानसभा क्षेत्र के सुकुरहुटू में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले चुका है। ऐसे प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य के निर्माण में योगदान देंगे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल