Sunday, October 25, 2026
BREAKING
• नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल • देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी • भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह • पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख • प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया • पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन • मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की • मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की • सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित

राष्ट्रीय

एशियन पैरा गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय एथलीटों को पीएम मोदी ने दी बधाई, बताया गर्व का पल

25 अक्टूबर, 2026 05:18 PM

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन पैरा गेम्स 2026 में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने के बाद स्वदेश लौटे भारतीय दल की प्रशंसा की है। पीएम ने कहा है कि पैरा एथलीटों का शानदार और ऐतिहासिक प्रदर्शन पूरे देश के लिए गर्व और खुशी का पल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “अभी-अभी खत्म हुए एशियन पैरा गेम्स 2026 में हमारे पैरा-एथलीटों ने क्या शानदार कामयाबी हासिल की है। रिकॉर्ड 114 मेडल के साथ, यह गेम्स में भारत का अब तक का सबसे अच्छा परफॉर्मेंस है। यह पूरे देश के लिए बहुत गर्व और खुशी का मौका है।”

पीएम ने लिखा, “मैं हमारे दल के हर सदस्य को उनके जबरदस्त इरादे के लिए बधाई देता हूं। हर एथलीट ने इस ऐतिहासिक कामयाबी में अपना योगदान दिया है और अपनी कामयाबियों से अनगिनत भारतीयों को प्रेरित किया है।” एशियन पैरा गेम्स 2026 के लिए भारत ने 168 एथलीटों का दल भेजा था। भारतीय एथलीटों ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। खेलों का यह पांचवां संस्करण था, जिसमें भारत ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। भारत 30 स्वर्ण, 35 रजत और 49 ब्रॉन्ज सहित कुल 114 पदक जीतकर पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।

पदकों के लिहाज से एथलेटिक्स सबसे ज्यादा अहम रहा। कुल 114 पदकों में से 65 पदक एथलेटिक्स में आए। भारत का एशियन पैरा गेम्स में पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले संस्करण (हांगझोऊ 2023) में आया था। खेलों के पिछले संस्करण में भारत ने 27 स्वर्ण सहित 108 पदक जीते थे। एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारत का प्रदर्शन इसलिए भी अहम है, क्योंकि भारतीय दल ने पिछले संस्करण की तुलना में 135 एथलीट कम भेजे थे, इसके बावजूद पदकों की कुल संख्या में 6 पदकों का इजाफा हुआ है। ऐतिहासिक प्रदर्शन कर भारत लौटे एथलीटों का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन

मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ