Saturday, June 27, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

राजनीति

भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू

16 जनवरी, 2023 12:41 PM

नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से पहले आज प्रातः यहां पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक प्रारंभ हो गयी। पार्टी सूत्रों के अनुसार पदाधिकारियों की बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा सभी राज्यों के प्रभारी एवं सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्षों एवं प्रदेश संगठन महासचिव भी शामिल हैं। पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 10 बजे पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में पहुंचे , जहां पार्टी महासचिव दुष्यंत गौतम एवं अन्य पदाधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

इसके बाद श्री नड्डा की अध्यक्षता में पदाधिकारियों की बैठक आरंभ हुई। बैठक का संचालन राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष ने किया। इस बैठक में सांगठनिक समीक्षा के अलावा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लाये जाने वाले प्रस्तावों के मसौदों को भी स्वीकृति दी जाएगी।

इसके बाद सायं चार बजे से नयी दिल्ली नगर पालिक निगम (एनडीएमसी) कन्वेंशन सेंटर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आरंभ होगी जिसकी अध्यक्षता पार्टी अध्यक्ष श्री नड्डा करेंगे। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का समापन अगले दिन मंगलवार को शाम चार बजे होगा। इस बैठक में प्रधानमंत्री श्री मोदी और पार्टी अध्यक्ष श्री नड्डा के साथ-साथ सभी केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, संगठन महामंत्री/संगठन मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप-मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष सहित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आरंभ होने से पूर्व कल एनडीएमसी सेंटर में अपराह्न तीन बजे श्री नड्डा एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन करेंगे। उसी समय प्रधानमंत्री श्री मोदी पटेल चौक से पार्टी कार्यकर्ताओं के अभिनंदन यात्रा अथवा रोड शो के रूप में आयोजन स्थल पहुंचेंगे।
सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राजनीतिक एवं आर्थिक प्रस्ताव पारित किये जायेंगे और जी 20 की भारत की अध्यक्षता के अवसर सहित कई समसामयिक विषयों और पार्टी की आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा होगी।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब