Saturday, June 27, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

राजनीति

भाजपा गठबंधन को पूर्वोत्तर के तीन राज्यों की सत्ता

03 मार्च, 2023 04:28 PM

अगरतला/कोहिमा/शिलांग; पूर्वोत्तर के तीन राज्यों- त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में भाजपा गठबंधन को सत्ता मिलने का रास्ता लगभग साफ हो चुका है। बृहस्पतिवार को आए परिणाम के मुताबिक त्रिपुरा में भाजपा-आईपीएफटी गठबंधन ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 33 सीट जीतकर लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की है। उधर, सत्तारूढ़ एनडीपीपी-भाजपा गठबंधन ने 33 सीट जीतकर 60 सदस्यीय नगालैंड विधानसभा में भी बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, एनडीपीपी ने 21 सीट जीती हैं, जबकि उसके घटक दल भाजपा ने 12 सीट जीती हैं। दोनों ने मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। एनडीपीपी ने 40 सीट पर और भाजपा ने 20 सीट पर प्रत्याशी उतारे थे।

मेघालय में 59 विधानसभा सीटों में से सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) 26 सीटों पर जीत दर्ज करके सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। हालांकि, एनपीपी 60 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के आंकड़े को नहीं छू सकी है। इस बीच, असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को फोन किया और नयी सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा है। वहीं, भाजपा राज्य में केवल दो सीटें जीतने में सफल रही। संगमा सरकार में एनपीपी की सहयोगी रही यूडीपी 11 सीटों पर जीत हासिल कर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पांच-पांच सीटों पर विजय प्राप्त की है।

त्रिपुरा में पूर्ववर्ती राजघराने के वंशज प्रद्योत किशोर देबबर्मा द्वारा गठित टिपरा मोठा पार्टी को 13 सीट मिलीं, जबकि वाम-कांग्रेस गठबंधन ने 14 सीट हासिल कीं। टीएमसी का बेहद खराब प्रदर्शन रहा। उसने 28 उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन कोई नहीं जीता। टीएमसी का वोट प्रतिशत नोटा से भी कम रहा। भाजपा, आईपीएफटी गठबंधन सत्ता में तो आया, लेकिन दोनों ने 2018 के चुनाव से कम सीट पर जीत हासिल की।

ममता के ‘घर’ में खुला कांग्रेस का खाता

सागरदिघी :पश्चिम बंगाल की सागरदिघी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार बायरन विश्वास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी टीएमसी के प्रत्याशी को 22,980 मतों से पराजित किया। इसके साथ ही वह मौजूदा विधानसभा के लिए निर्वाचित होने वाले कांग्रेस के पहले विधायक बन गए हैं। उधर, झारखंड में आजसू पार्टी की उम्मीदवार सुनीता चौधरी ने 21,970 मतों के अंतर से संप्रग समर्थित कांग्रेस के प्रत्याशी बजरंग महतो को हराकर रामगढ़ सीट का उपचुनाव जीत लिया। तमिलनाडु में द्रमुक नीत धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन ने इरोड सीट जीत ली।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब