Monday, March 23, 2026
BREAKING
कैबिनेट मंत्री ने जालंधर के सरकारी स्कूलों के 25 विद्यार्थियों को स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के दौरे के लिए अहमदाबाद किया रवाना ईरान के साथ यूएस की बातचीत सकारात्मक, 5 दिन तक न्यूक्लियर प्लांट पर हमने हमला टाला: ट्रंप सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता 'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए” धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर आईपीएल 2026: दिल्ली कैपिटल्स को मिचेल स्टार्क के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से एनओसी मिलने का इंतजार अरुंधति रेड्डी फरवरी के लिए 'आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ' चुनी गईं, जानिए कैसा था प्रदर्शन? 40 साल बाद होगी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप: 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के 350 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

राजनीति

पर्यटन विकास के लिए दीर्घावधि योजना के साथ काम करने की जरुरत : मोदी

03 मार्च, 2023 04:20 PM

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देश में पर्यटन विकास के लिए वैज्ञानिक तरीके और नयी सोच के साथ विकसित किए जाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में कृषि, अवसंरचना एवं कपड़ा जैसे क्षेत्रों की ही तरह रोजगार के विशाल अवसर सृजित करने की संभावना है।
श्री मोदी बजट के बाद की वेबीनार-श्रृृंखला की आज की कड़ी में पर्यटन क्षेत्र के विकास विषय पर सरकार और अन्य हितधारकों के प्रतिधियों की चर्चा का उद्घाटन कर रहे थे। उन्होंने इस क्षेत्र के लिए लम्बी अवधि की योजना पर काम किए जाने का सुझाव रखा। भारत के पर्यटक स्थलों से संबंधित ऐप और डिजिटल कंटेन्ट को संयुक्त राष्ट्र की सभी मान्यता प्राप्त भाषाओं के साथ देश की सभी प्रमुख भाषाओं में तैयार करने की सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि पर्यटन स्थलों पर साइनेज (मार्ग निर्देशक पट) भी यथा संभव सभी भाषाओं में होने चाहिए जिससे दूसरे भाषाभाषी पर्यटकों को बहुत आसानी हो जाती है।
उन्होंने कहा “ हम ऐसी बातों का महात्म्य को समझ लें और पर्यटन क्षेत्र को वैज्ञानिक सोच के साथ विकासित करे तो इस क्षेत्र में रोजगार पैदा करने की तकत कृषि, अवसंरचना और टेक्सटाइल्स जैसे क्षेत्रों जैसी ही है।” उन्होंने भारत में प्रशिक्षित विभिन्न भाषाओं के लिए टूरिस्ट गाइड की संख्या बढ़ाने की जरुरत को भी रेखांकित किया और इसके लिए संस्थाओं में पाठ्यक्रम और प्रमाण-पत्र की व्यवस्था और गाइड के लिए ड्रेस कोड लागू किए जाने का सुझाव दिया।
श्री मोदी ने कहा “ हमें देश में टूरिज्म सेक्टर को नयी ऊँचाई देने के लिए लीक से हट कर सोचना होगा और लम्बी अवधि की योजना बना कर चलना होगा।” उन्होंने कहा कि जब भी कोई पर्यटन स्थल विकसित करने की बात होती है तो तीन सवाल महत्वपूर्ण होते हैं जिनमें पहला उस स्थान की संभावना क्या है , दूसरा वहां आसानी से पहुंचने की बुनियादी जरूरतें क्या हैं और उन्हें कैसे पूरा करेंगे तथा तीसरा प्रोमोशन (प्रचार) के लिए क्या किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि भारत में पर्यटन स्थलों पर नागरिक सुविधाओं की बढ़ोतरी , पहुंच की अच्छी सुविधा , अस्पताल की सुलभता और बेहतर अवसंरचना तथा गंदगी का नामोनिशान न हो तो देश के पर्यटन में कई गुना वृद्धि हो सकती है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज पर्यटन क्षेत्र का कायाक्ल्प करने में जुटा है और आज की जरूरत ‘नयी सोच तथा दीर्धकालिक योजना की।’ उन्होंने कहा कि जब सभी हितधारक काम को रणनीतिक और कारगर तरीके से करने के लिए कंधे से कंधा मिला कर चलते हैं तो वांछित परिणाम समय से प्राप्त होते हैं।
उन्होंने कहा कि भारत में सदियों से पर्यटन का बहुत बड़ा दायरा रहा है। सदियों से देश में यात्राएं होती रही हैं।यह भारत के सांस्कृतिक जीवन का हिस्सा रहा है। उन्होंने आस्था के स्थलों से जोड़ने वाली चारधाम, द्वादश ज्योतिर्लिंग की यात्रा, 51 शक्तिपीठ की यात्रा और ऐसी तमाम यात्राओं का उल्लेख करते हुए कहा जब साधन नहीं थे तब भी लोग कष्ट उठाकर यात्राएं किया करते थे। श्री मोदी ने कहा , “ इन यात्राओं ने देश को मजबूत करने का भी काम किया है। हमें इन्हें भी मजबूत करने की पहल करना होगा।”
उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से इस पुरातन परंपरा के बावजूद इन स्थानों पर समय के अनुकूल सुविधाएं बढ़ाने पर ध्यान नहीं दिया गया। पहले सैकड़ोें वर्षाें की गुलामी और फिर आजादी के दशकों में भी इन स्थानों की राजनीतिक उपेक्षा ने देश का बहुत नुकसान किया। अब देश उपेक्षा की इस स्थिति को बदल रहा है। उन्होंने कहा “ जब यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ती हैं, तो यात्री आकर्षित होते हैं और उनकी संख्या में भारी वृद्धि होती है, ये भी हम देश में देख रहे हैं।”
प्रधानमंत्री ने कहा “देश में तटीय पर्यटन, बीच टूरिज्म, हिमालय दर्शन, मैंग्रोव पर्यटन, एडवेंचर टूरिज्म, अभयारण्य पर्यटन, नैसर्गिक और विरासत की जगहों का पर्यटन, धार्मिक पर्यटन , वेडिंग डेस्टिनेशन और स्पोर्ट्स पर्यटन जैसी ढेरों संभावनाए मौजूद हैं। बेहतर होते इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण हमारे दूर-सुदूर के गांव, अब टूरिज्म मैप पर आ रहे हैं।केंद्र ने सीमावर्ती गावों के लिए ‘बाइब्रेंट विलेज ’ योजना शुरू की है। हमें इस योजना में लोगों को छेटे-छोटे होटल , रेस्त्रां और इस तरह के कारोबार के लिए ज्यादा से ज्यादा सहायता करनी चाहिए।”
उन्होंने स्कूल बच्चों और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थिर्यों की यात्राओं को प्राेत्साहित किए जाने का भी उल्लेख किया और कहा कि इससे पर्यटन सुविधाओं की मांग बढ़ेगी तथा युवापीढ़ी का क्षेत्र के बारे में ज्ञान भी बढ़ेगा।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

केशव मौर्य जैसे समझदार व्यक्ति को होना चाहिए मुख्यमंत्री: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

सर्दी और कोहरे की वजह से उड़ानें लेट न हों, उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने की तैयारियों की समीक्षा

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस 2025 : दिल्ली में भव्य समारोह आज, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह प्रदान करेंगे ‘राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार’

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

बिहार एग्जिट पोल : पोलस्ट्रैट के आंकड़ों में एनडीए सरकार, भाजपा सबसे बड़ा दल, दूसरे नंबर पर राजद

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

होने जा रहा बड़ा ऐलान! CM मान ने बुलाई पंजाब कैबिनेट की बैठक

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'

उत्तराखंड रजत जयंती पर मुख्यमंत्री धामी की जनता से अपील, 'विकास यात्रा में सहभागी बनें'