Saturday, June 27, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

राजनीति

नड्डा ने त्रिपुरा में भाजपा की सत्ता बरकरार रहने पर 50 हजार करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया

10 फ़रवरी, 2023 10:38 AM

अगरतला: भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने गुरुवार को कहा कि अगर पार्टी त्रिपुरा में सत्ता बरकरार रखती है, तो वह राज्य के तेज आर्थिक विकास के लिए अगले पांच वर्षो में 50,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश लाएगी।
खैरपुर में एक चुनावी रैली और अगरतला में पार्टी की एक सभा को संबोधित करते हुए नड्डा ने कहा कि त्रिपुरा में विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड) बनाए जाएंगे और राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए नई सरकार त्रिपुरा ग्राम उन्नत निधि से 600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

नड्डा ने कहा कि वर्ष 2018 कई मुद्दों पर निकास और प्रवेशद्वार साबित हुआ।

उन्होंने कहा, निकास द्वार से भाजपा ने वाम उग्रवाद, भ्रष्टाचार, कमीशन, अपराधीकरण और लेवी की राजनीति को त्रिपुरा से बाहर फेंक दिया। हमारी सरकार ने स्वागत किया और राज्य में विकास, शांति, सद्भाव, प्रगति और समृद्धि लाई। हमने नई उमंग-नई उड़ान और उन्नत त्रिपुरा-श्रेष्ठ त्रिपुरा का स्वागत किया।

20 आदिवासी आरक्षित सीटों में आदिवासी मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि त्रिपुरा जनजातीय विकास योजना के तहत भाजपा सरकार, अगर फिर से सत्ता में आती है, तो सभी आदिवासी परिवारों को प्रति वर्ष 5,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

नड्डा ने कहा, प्रस्तावित 125वें संविधान संशोधन के तहत हमारी सरकार त्रिपुरा जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद का पुनर्गठन करेगी, ताकि इसे अधिक स्वायत्तता, वित्तीय स्वतंत्रता और शक्ति दी जा सके।

नड्डा ने कहा कि राज्य में समाजपतियों (समाज के नेताओं) को दिए जाने वाले 2,000 रुपये के वार्षिक भत्ते को बढ़ाकर 5,000 रुपये किया जाएगा, उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत राज्य के सभी घरों को 2024 तक पानी का कनेक्शन प्रदान किया जाएगा।

भाजपा प्रमुख ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए धार्मिक पर्यटन शुरू करने का भी वादा किया, जिससे उन्हें अयोध्या, वाराणसी, उज्जैन और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करने में सुविधा होगी, जिसके लिए ट्रेन यात्रा और ठहरने में सब्सिडी दी जाएगी।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब