Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

खेल

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले भारत के लिए बुरी खबर, ये खिलाडी भी टेस्ट सीरीज से बाहर

22 जुलाई, 2025 02:34 PM

नई दिल्ली; इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से पहले भारत के लिए बुरी खबर है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह भी बाएं अंगूठे में चोट की वजह से चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। खिलाडिय़ों की चोट से जूझ रही टीम इंडिया ने अंशुल कंबोज को भारतीय दल में शामिल किया है। बहुत मुमकिन है कि उन्हें मैनचेस्टर में टेस्ट डेब्यू का मौका मिले। सवाल लाजिमी है कि नीतीश रेड्डी का सीरीज से बाहर होना भारत के लिए कितना बड़ा झटका है और उनकी जगह चौथे टेस्ट में कौन ले सकता है। वहीं अर्शदीप सिंह हाथ में चोट लगने की वजह से चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। पेसर आकाश दीप का भी चौथा टेस्ट खेलना मुश्किल हैं। वहीं अब आंध्र प्रदेश के ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी के इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर होने के बाद इतना तो तय है कि मैनचेस्टर टेस्ट में भारतीय टीम में कई बदलाव दिखेंगे। रेड्डी को ट्रेनिंग के दौरान घुटने में चोट लग गई थी और अब वह सीरीज के बाकी मैच नहीं खेल पाएंगे।

स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से सीरीज के बाकी बचे दो टेस्ट में सिर्फ एक ही खेलेंगे। वह मैनचेस्टर में खेलेंगे या ओवल में, यह अभी तक साफ नहीं है। नीतीश कुमार रेड्डी की गैरमौजूदगी में मैनचेस्टर टेस्ट में बॉलिंग ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर उनका विकल्प हो सकते हैं। हालांकि, वह लीड्स टेस्ट में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। आकाश दीप भी अनफिट हैं लिहाजा मैनचेस्टर में उनका खेलना भी संदिग्ध है। ऐसे में अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्ण को मौका मिल सकता है। तीसरा विकल्प यह भी हो सकता है कि नीतीश कुमार रेड्डी की जगह पर विकेटकीपर बल्लेबाज धु्रव जुरेल को मौका दिया जाए और आकाश दीप की जगह पर कंबोज को। ऋषभ पंत भी चोट से जूझ रहे हैं। अगर वह फिट हुए तो भारतीय टीम मैनचेस्टर में उनसे विकेटकीपिंग करवाकर फिर से उनके चोट उभरने का जोखिम नहीं लेना चाहेगी। उन्हें विकेटकीपर के बजाय विशेषज्ञ बल्लेबाज के तौर पर शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। इस तरह धु्रव जुरेल के मैनचेस्टर टेस्ट में खेलने के चांस ज्यादा दिख रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

आईपीएल 2026: इन 5 कारणों के चलते टूटा एलएसजी का प्लेऑफ में खेलने का सपना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

डीसी की जीत का मजा हुआ किरकिरा, कप्तान अक्षर पटेल पर लगा 12 लाख का जुर्माना

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल 2026: ऑरेंज कैप की रेस में अभिषेक से आगे निकले राहुल, भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

आईपीएल : अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंची डीसी, हार के बावजूद चौथे नंबर पर बरकरार पीबीकेएस

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

अक्षर-मिलर की दमदार पारी, डीसी ने चेज किया आईपीएल इतिहास का अपना दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : जीत के साथ अंक तालिका में टॉप पर आरसीबी, एलएसजी और एमआई प्लेऑफ की रेस से बाहर

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल 2026 : भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, हेनरिक क्लासेन के सिर की शोभा बढ़ा रही ऑरेंज कैप

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल इतिहास में चौथी बार, एक ही सीजन में भुवनेश्वर कुमार ने हासिल किए 20 विकेट

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: जीटी के लिए बेहद अहम साबित हो रहे हैं जेसन होल्डर, सहायक कोच पार्थिव पटेल ने की प्रशंसा

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव

आईपीएल 2026: सीएसके ने टॉस जीतकर एलएसजी को दी बल्लेबाजी, पंत की टीम में 2 बदलाव