Saturday, June 27, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

राजनीति

अमित शाह ने नीतीश को अवसरवादी और जदयू राजद गठजोड़ को अपवित्र गठबंधन बताया

25 फ़रवरी, 2023 09:59 PM

लौरिया (बिहार) ) केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए उन्हें अवसरवादी तथा जनता दल यूनाइटेड(जदयू)-राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के गठजोड़ को अपवित्र गठबंधन बताया और कहा कि वह सत्ता के लिए जंगल राज के प्रणेता श्री लालू प्रसाद यादव की गोद और जिस कांग्रेस के खिलाफ उन्होंने पूरे जीवन लड़ाई लड़ी उसी के चरणों में चले गए हैं ।
श्री शाह ने महर्षि वाल्मीकि और मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा बनाने वाली चंपारण की भूमि से 2024 के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान का एक तरफ से शंखनाद करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत ही जंगल राज की चर्चा से की । उन्होंने लोगों से पूछा," उन्हें जंगलराज से मुक्ति चाहिए या नहीं । अगर चाहिए तो 2024 में फिर से श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का निश्चय कीजिए और जंगलराज से मुक्ति के लिए 2024 में भाजपा को जीता कर इसकी शुरुआत कीजिए।"
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में यहां के लोगों ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दिलाकर भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी बनाया था । इस बड़ी जीत के बावजूद भाजपा ने अपने वादे के अनुरूप श्री नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया ताकि बिहार में डबल इंजन की सरकार अच्छे से चले लेकिन श्री कुमार ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें हर 3 साल में प्रधानमंत्री बनने का सपना आता है और इसके लिए वह भाजपा से अलग हो जाते हैं।
श्री शाह ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के समय से लेकर आज तक जिस कांग्रेस और जिस जंगल राज के खिलाफ लड़कर श्री कुमार ने भाजपा के साथ यहां राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनाई, आज वही श्री कुमार सत्ता के लिए उस जंगलराज के प्रणेता लालू प्रसाद यादव की गोदी और कांग्रेस के सोनिया गांधी के चरणों में बैठ गए हैं । उन्होंने कहा," नीतीश बाबू ने बहुत साल तक आया राम गया राम कर लिया अब आपके लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद कर दिए गए हैं।"
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह बिहार की जनता से अपील करने आये हैं कि जदयू और राजद का जो यह मेल हुआ है वह अपवित्र गठबंधन है। पानी और तेल जैसा यह गठबंधन है जो कभी इकट्ठा नहीं होते हैं । इस गठबंधन में जदयू पानी और राजद तेल है । उन्होंने कहा,"नीतीश बाबू प्रधानमंत्री बनने के लिए विकासवादी से अवसरवादी बन गए हैं। इसके लिए वह कांग्रेस और राजद के शरण में चले गए हैं ।
श्री शाह ने कहा श्री नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री बनने की आकांक्षा ने बिहार का बंटाधार कर दिया है। इसके लिए वह नया विमान भी खरीद रहे हैं और राज्य का करोड़ों रुपया जाया कर रहे हैं, लेकिन यह उनको मालूम नहीं है कि प्रधानमंत्री का पद खाली नहीं है और 2024 में भी श्री नरेंद्र मोदी ही आने वाले हैं ।

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज पूरे बिहार की स्थिति अराजक बनी हुई है । अपराध फिर से चरम पर जा रहा है। कानून और व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। हत्या, अपहरण, डकैती, बलात्कार जैसी घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। पत्रकारों की हत्या चालू हो गई है। बालू माफिया, शराब माफिया के ग्रुप फिर से जिंदा हो रहे हैं। हथियारों के जखीरे पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएफआई जैसे संगठन बिहार के अंदर पैठ बना रहे थे लेकिन श्री नीतीश कुमार चुप थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएफआई पर बैन लगा कर पूरे देश को सुरक्षित किया है।
श्री शाह ने कहा, "लालटेन से जो लौ उठी है, उसमें पूरा बिहार धधक रहा है। अब नीतीश बाबू में तो हिम्मत नहीं है कि वो लालटेन की लौ को बुझाएं। मैं बिहार की जनता को कहने आया हूं कि इस बार ऐसा सबक सिखाइए कि बिहार में दल-बदल करने वाले चुप हो जाएं।" उन्होंने कहा कि जंगलराज से मुक्ति पाने का एकमात्र रास्ता है मोदी जी के नेतृत्व में 2024 में फिर से दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनाना ।
भाजपा नेता ने कहा कि शराबबंदी पर उनकी पार्टी को कोई आपत्ति नहीं है लेकिन नकली शराब की बिक्री भी नहीं होनी चाहिए। नकली शराब के कारण बहुत गरीब लोग मर रहे हैं लेकिन नीतीश सरकार इस पर आंख बंद कर बैठी हुई है। उन्होंने कहा कि नेपाल सीमा से लगे क्षेत्रों की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) बदलने की कोशिश हो रही है लेकिन श्री नीतीश कुमार में इस पर भी कुछ करने की हिम्मत नहीं है लेकिन वह विश्वास दिलाते हैं कि एक बार फिर लोगों ने श्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बना दिया तो वह जनसांख्यिकी बदलने का काम अंगद की पैर की तरह रोक देंगे। यह काम कोई और नहीं कर पाएगा ।श्री शाह ने केंद्रीय मदद वाली बिहार की विकास योजनाओं की चर्चा भी की और कहा कि यहां के लिए केंद्र सरकार ने मेगा टैक्सटाइल पार्क दिया है लेकिन राज्य सरकार इसके लिए जमीन ही उपलब्ध नहीं करा रही है। इसी तरह रक्सौल में हवाईअड्डे के लिए भी भूमि उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। केंद्र ने 15000 करोड रुपए की मदद बिहार को भेजी है लेकिन इसमें भी रोड़ा डाला जा रहा है।
भाजपा नेता ने कहा कि श्री नीतीश कुमार पर श्री लालू प्रसाद यादव का दबाव है। जब तक उनका सरकार में दखल रहेगा तब तक विकास का कार्य यहां नहीं होगा। उन्होंने कहा, "नीतीश जी लालू जी के साथ रहकर बिहार का कल्याण नहीं कर सकते इसलिए समय आ गया है कि अब बिहार में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बने और इसकी शुरुआत 2024 से करनी है।"
श्री शाह ने जदयू और राजद के बीच कथित गुप्त डील की भी चर्चा की और कहा कि श्री नीतीश कुमार ने श्री लालू प्रसाद यादव के पुत्र श्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार को बिहार की जनता के सामने स्पष्ट करना चाहिए कि वह तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाकर बिहार में पूरी तरह से जंगल राज लाना चाहते हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब