Saturday, June 27, 2026
BREAKING
Delhi Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप तेज झटके, अफगानिस्तान था केंद्र सेशेल्स बोटैनिकल गार्डन में पीएम मोदी ने दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन को खिलाया खाना धर्मेंद्र प्रधान की होगी छुट्टी? निर्मला सीतारमण का बदल सकता है मंत्रालय; मोदी कैबिनेट पर क्या अटकलें पंजाब, उत्तराखंड और मेघालय में इसी साल हो सकते हैं चुनाव, नवंबर में डाले जाएंगे वोट! मनुष्य का वास्तविक विकास भौतिक उपलब्धियां नहीं, संस्कार और आध्यात्मिक चेतना : गीता मनीषी आईआईटी रोपड़ के निदेशक प्रो. राजीव अहूजा को थलसेना प्रमुख प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित चण्डीगढ़ को मिला उत्तर भारत का पहला सरकारी वयस्क और बुजुर्ग टीकाकरण क्लिनिक : गुलाब चंद कटारिया ने किया उद्घाटन *एस.सी. बहुल गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए पंजाब सरकार ने जारी किए 72.21 करोड़ रुपये : डॉ. बलजीत कौर* नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को 'सूरमे' के रूप में किया सम्मानित

राजनीति

Pulwama Attack: शहीद जवानों को PM Modi ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका साहस देश को प्रेरित करता है

14 फ़रवरी, 2023 12:03 PM

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले की मंगलवार यानि आज चौथी बरसी है. 14 फरवरी 2019 को जब जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षाकर्मियों का काफिला जा रहा था. तभी लेथापोरा में आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. पीएम मोदी सहित कई बड़ी हस्तियों ने इन जवानों को श्रद्धांजलि दी. पीएम ने लिखा, हमारे वीर नायकों को याद करते हुए जिन्हें हमने इस दिन पुलवामा में खो दिया था। हम उनके सर्वोच्च बलिदान को कभी नहीं भूलेंगे। उनका साहस हमें एक मजबूत और विकसित भारत बनाने के लिए प्रेरित करता है। पुलवामा हमले में शहीद जवानों को पूरे देश से श्रद्धांजलि दी जा रही है. कई हस्तियों ने भी पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों की उस कायराना हरकत की निंदा की। इसके साथ शहीद जवानों के परिवारों को मदद देने की बात कही.

सीआरपीएफ के लेथपोरा कैंप में मौजूद शहीद स्मारक पर 40 शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई. इस दौरान सीआरपीएफ जम्मू-कश्मीर के स्पेशल डीजी दलजीत सिंह चौधरी भी पहुंचे. यहां पर रक्तदान शिविर के साथ विशेष हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई है. इस हमले को चार वर्ष बीत चुके हैं. आतंकी हमले की पहली बरसी पर शहीद 40 सीआरपीएफ जवानों की याद में लेथपोरा में स्मारक स्थल का उद्घाटन किया गया था.

यह स्मारक सीआरपीएफ की 185 बटालियन कैंप में स्थित है. यहां पर जैश के आतंकी आदिल अहमद डार ने विस्फोटक से भरी कार को सुरक्षाबलों के काफिले को टक्कर मारी थी. स्मारक पर उन सभी 40 जवानों की तस्वीरों के साथ उनके नाम अंकित हैं. इस हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में एयर सर्जिकल स्ट्राइक कर अपने शहीद जवानों का बदला लिया था. इस एयर स्ट्राइक में कई आतंकियों को मार गिराया गया. भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर इस हमले को अंजाम दिया था.

इस हमले में आतंकियों के दो कैंपों को पूरी तरह से बबार्द कर दिया गया. हालांकि पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम इमरान खान ने इस हमले को लेकर किसी तरह के नुकसान की बात कही थी. बाद में पाकिस्तान ने भी भारतीय सीमा पर हमले की कोशिश की. मगर हमला नाकाम रहा. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पाकिस्तान को इस मामले में बिल्कुल भी सपोर्ट नहीं मिला. अमेरिका ने पाकिस्तान को एफ-16 विमान के इस्तेमाल पर कड़ी फटकार लगाई थी.

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब