पेरिस: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने अभी तक उम्दा खेल दिखाया। पूल मैच में बेल्जियम के खिलाफ मैच गंवाने के अलावा अभी तक कोई भी मैच नहीं हारी है। अर्जेंटीना के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेलने के अलावा भारत ने तीन मैच जीते हैं। भारत ने न्यूजीलैंड, आयरलैंड और मजबूत ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई है। भारत क्वार्टर फाइनल में दो मैच खेलेगा। हॉकी सभी पूल मैच खत्म होने के बाद क्वार्टर फाइनल के मैच खेले जाएंगे। भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से मात दी।
यह टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप मैच था। भारतीय हॉकी टीम की अब असल परीक्षा शुरू होने वाली है। रविवार से नॉकआउट की परीक्षा शुरू होगी। ग्रुप लीग खत्म होने के बाद भारत पूल-बी में दूसरे स्थान पर रहा था। बेल्जियम पहले स्थान पर रहा। अब क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना ग्रेट ब्रिटेन से होगा। क्वार्टर फाइनल मैच में ग्रेट ब्रिटेन की बाधा पार करने के बाद भारतीय हॉकी टीम जर्मनी और अर्जेंटीना मैच की विजेता टीम से दूसरा मैच होगा। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।