Saturday, July 11, 2026
BREAKING
IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट! ‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी आमिर खान-गौरी स्प्रैट फैमिली हाउस में होंगे शिफ्ट, पूर्व पत्नी किरन राव, मां और बहनें भी रहेंगी साथ Welcome To The Jungle Day 15: 'धमाल 4' की आंधी में उड़े अक्षय कुमार या फिल्म ने उड़ाया गर्दा, जानें शुक्रवार का कलेक्शन जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने राजपाल यादव को सजा दी, फटकार लगाई; पर 2 रहम भी फ्लॉप एक्टर के साथ डायरेक्टर ने बनाई ब्लॉकस्टर फिल्म, 4 सुपरस्टार ने कर दिया था रिजेक्ट आलिया भट्ट की पिछली 5 फिल्मों का ओपनिंग डे कलेक्शन, एक ने तो पहले दिन कमाए थे 133 करोड़, जानिए

खेल

स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी

11 जुलाई, 2026 12:09 PM

इंडिया विमेंस वर्सेस इंग्लैंड विमेंस एकमात्र टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 285 रन बोर्ड पर लगा दिए हैं। इस दौरान स्मृति मंधाना ने इतिहास रचा। स्मृति मंधाना ने ‘लॉर्ड्स’ में रच दिया इतिहास, ऐसा करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी इंडिया विमेंस वर्सेस इंग्लैंड विमेंस एकमात्र टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जा रहा है। यह मैच खास इसलिए है क्योंकि 149 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह पहला मौका है जब ‘क्रिकेट का मक्का’ के नाम से मशहूर यह मैदान विमेंस टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी कर रहा है। ऐसे में विमेंस क्रिकेट के लिए बेहद खास पल है। इस पल को यादगार स्मृति मंधाना ने अर्धशतक जड़कर बनाया। मंधाना इस फिफ्टी के साथ इतिहास रचने में कामयाब रहीं। वह लॉर्ड्स के मैदान पर बतौर महिला क्रिकेटर टेस्ट फिफ्टी जड़ने वाली पहली क्रिकेटर बनी। हालांकि वह शतक भी जड़ सकती थी, मगर 83 के निजी स्कोर पर आउट हो गई। उन्होंने अपनी इस पारी में 108 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगाया।

हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा ने भी ठोकी फिफ्टी
स्मृति मंधाना के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर और अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी 50 रन का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहीं। हरमन ने 121 गेंदों पर 58 रन बनाए, जिसमें 7 चौके शामिल थे। वहीं दीप्ति ने इतने ही चौकों की मदद से 87 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली। इन तीनों ही बैटर्स को अच्छी शुरुआत मिली, मगर कोई भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा।

भारत ने पहली पारी में बनाए 285 रन
स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर और दीप्ति शर्मा की फिफ्टी के दम पर भारत पहली पारी में 285 रन बोर्ड पर लगाने में कामयाब रहा। निचले क्रम के बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के सामने जल्द सरेंडर कर दिया, जिस वजह से इंग्लैंड को पहले ही दिन बैटिंग करने आना पड़ा। भारत के निचले क्रम के बल्लेबाज मात्र 26 रन ही बटौर पाए।

इंग्लैंड ने खोया एक विकेट
पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने टैमी ब्यूमोंट के रूप में बड़ा विकेट खो दिया है। क्रांति गौड़ ने उन्हें 2 के निजी स्कोर पर LBW आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। माइया बौशियर और हेथर नाइट दिन का खेल खत्म होने तक नाबाद रहीं। इंग्लैंड ने इस दौरान 11 ओवर का सामना किया, जिसमें उन्होंने 1 विकेट के नुकसान पर 21 रन बनाए। टीम इंडिया के पास अभी भी 264 रनों की बढ़त है।

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड प्लेइंग XI
इंग्लैंड- टैमी ब्यूमोंट, माइया बाउचियर, हीथर नाइट, नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एलिस कैप्सी, एमी जोन्स (विकेट कीपर), मैडी विलियर्स, सोफी एक्लेस्टोन, इस्सी वोंग, लॉरेन बेल, लॉरेन फाइलर

इंडिया- स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, सायली सतघरे, श्री चरणी, क्रांति गौड़

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

भारत की 4 साल की बादशाहत खतरे में, कहीं इंग्लैंड आज कर ना दे तख्तापलट!

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

‘यह IPL में खेलने जैसा नहीं है, भारतीय टीम जितनी जल्दी यह समझ ले’; मोहम्मद अजहरुद्दीन ने निकाली भाड़ास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

टीम इंडिया की हार बर्दाश्त के बाहर, BCCI ने तोड़ी चुप्पी; जल्द लगेगा श्रेयस अय्यर-गौतम गंभीर की क्लास

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती T20 सीरीज से बाहर, इंग्लैंड में अब कौन है उनका विकल्प? जानिए

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

कोच टेन डोइशे ने बताई भारत की हार की सबसे बड़ी वजह; बोले- ‘यह स्वीकार करना चुनौतीपूर्ण है’

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी को भावनाओं में आकर दे दिया मौका, संजू सैमसन को कर दिया बाहर; पूर्व क्रिकेटर का बयान

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी के इंग्लैंड में फेल होने के 3 कारण, इंटरनेशनल मंच पर धरा रह गया IPL टैलेंट

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत

वैभव सूर्यवंशी को क्या टीम मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में कर दिया एक्सपोज? कमजोर कड़ी फिर बनी मुसीबत