Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

मनोरंजन

सतलुज की गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स के खिलाफ उठी आवाज, हाई कोर्ट में याचिका दायर

12 जुलाई, 2026 11:37 AM

दिलजीत दोसांझ की सतलुज से जुड़ा मामला अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। एक वकील ने पंजाब-हरियाणा की हाईकोर्ट में फिल्म की गैरकानूनी स्क्रीनिंग्स पर सवाल उठाया है और उसके खिलाफ याचिका दायर की है। सतलुज की गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स के खिलाफ उठी आवाज, हाई कोर्ट में याचिका दायर दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतुलज पिछले कुछ वक्त से चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म का नाम पहले पंजाब 95 था। सतलुज को करीब तीन साल बाद जी5 पर 3 जुलाई को रिलीज किया गया था, लेकिन दो दिन बाद ही फिल्म को हटाने के निर्देश आ गए। ओटीटी से फिल्म हटने के बाद भी पंजाब के कुछ गांव और शहरों में लोग फिल्म की पब्लिक स्क्रीनिंग्स करवा रहे हैं। अब इन स्क्रीनिंग्स के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई है।

फिल्म को लेकर क्या है याचिका?
एडवोकेट विनीत जिंदल ने अपने एक्स पर याचिका की एक कॉपी पोस्ट की है। उस कॉपी को पोस्ट करते हुए विनीत ने कहा- पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में इस याचिका के जरिए मैं उन लोगों, धार्मिक संगठनों और राजनीतिक पार्टियों के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहा हूं जो फिल्म की गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स आयोजित कर रहे हैं। ऐसी स्क्रीनिंग्स कथिततौर पर किसी समुदाय तथा सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ हिंसा और नफरत फैलाने के लिए हो रही हैं।

गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स आयोजित करने वालों के खिलाफ एक्शन की मांग
एडवोकेट ने आगे लिखा- ये गैर-कानूनी काम पंजाब में शांति, पब्लिक ऑर्डर और सांप्रदायिक सद्भाव को खतरा पहुंचा सकते हैं। मैंने ऐसी गैर-कानूनी स्क्रीनिंग्स को रोकने के लिए उचित निर्देश मांगे हैं। साथ ही, जो लोग ये कर रहे हैं उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की मांग की है।

पंजाब के गांवों में लोग साथ बैठकर देख रहे दिलजीत की फिल्म
बता दें, बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जी5 से फिल्म हटाने के बाद पंजाब के अलग-अलग गांवों और शहरों में लोग अपने स्तर पर फिल्म डाउनलोड कर बड़ी एलईडी स्क्रीन्स पर फिल्म की स्क्रीनिंग कर रहे हैं। लोग गुरुद्वारों और खुले स्थानों पर एक साथ बैठकर यह फिल्म देख रहे हैं। न केवल पंजाब बल्कि राजस्थान से भी फिल्म की पब्लिक स्क्रीनिंग की तस्वीरें सामने आई थीं। इस तस्वीरों को दिलजीत ने अपने इंस्टा पर शेयर भी किया था।

फिल्म हटने पर क्या बोले थे दिलजीत दोसांझ?
सतलुज जी5 पर तीन जुलाई को रिलीज हुई थी। रिलीज के दो दिन बाद ही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म से हटा दी हई। फिल्म हटने के बाद दिलजीत का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में दिलजीत कह रहे थे कि उन्हें पहले से ही अंदेशा था कि फिल्म को हटा दिया जाएगा। दिलजीत ने कहा कि उन्हें लगा था कि सोमवार तक फिल्म को ओटीटी से हटाया जाएगा, लेकिन रविवार को ही फिल्म हटा दी गई। दिलजीत ने भी लोगों से फिल्म को लिंक डाउनलोड करके देखने की अपील की थी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

अनुष्का रंजन ने सुनाई अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी, बोलीं-लगता था मेरी ही बॉडी में कमी है

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

प्रियंका चोपड़ा को याद आया 2017 का समर, बताया कब दिया था निक जोनस को अपना नंबर

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

अक्षरा सिंह ने आम्रपाली दुबे के बयान पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'किसी की निजी गरिमा का हिसाब देने नहीं बैठी हूं'

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

'मिर्जापुर' की गोलू और श्वेता त्रिपाठी में क्या है खास समानता? एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

यूके-कनाडा-सिंगापुर में भी देखा जा सकेगा सलमान का शो बिग बॉस-20, इस दिन से होगा शुरू

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

तापसी पन्नू ने बॉक्स ऑफिस से ज्यादा फिल्मों की क्वालिटी को दी तवज्जो, बोलीं- फिल्मोग्राफी हमेशा रहेगी

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

समय रैना से हुई 'औकात में रहो' वाली बात पर ओरी ने तोड़ी चुप्पी, बोले- जो मन में आता है, झट से बोल देता हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

बिग बॉस 18 में एंट्री लेंगी ईशा रिखी, बोलीं-दिखावे से ज्यादा असलियत में यकीन रखती हूं

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

52 साल की शादी में जया को पति अमिताभ ने आज तक नहीं बनाकर दी चाय, बोले- 'जो पीता नहीं, वो कैसे बनाएगा'

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक

रश्मिका मंदाना की 'मायसा' की रिलीज डेट का ऐलान, इन दिन दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक