Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

मनोरंजन

Alpha Box Office Day 9: शनिवार को 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया बवाल, 'धमाल 4' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

12 जुलाई, 2026 11:47 AM

Alpha Box Office Collection Day 9: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अल्फा' को लेकर काफी चर्चा में बनी हैं। इस फिल्म को लेकर आलिया और शरवरी के फैंस काफी एक्साइटेड थे। ऐसे में फिल्म के रिलीज का हर किसी से बेसब्री से इंतजार किया। आलिया की ये स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आलिया की 'अल्फा' से जिस तरह से उम्मीद की गई थी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उतनी खरी नहीं उतर रही है। वहीं, अब इसके सामने अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' रिलीज हो गई है। ऐसे में इस फिल्म ने सारा खेल बिगाड़ दिया है। हालांकि, वीकेंड में ये फिल्म अपनी रफ्तार बढ़ाती नजर आई है। 'अल्फा' को रिलीज हुए आज एक हफ्ता हो गया है। ऐसे में 'अल्फा' के शनिवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया हे।

वीकेंड पर 'अल्फा' का एक हफ्ता
'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ ने शानदार एक्टिंग की है। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में हर किसी को निराश किया हे। बिग बजट फिल्म होने के बावजूद 'अल्फा' दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने में कामयाब नजर नहीं आ रही है। 'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, अब इसके शनिवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। sacnilk.com के मुताबिक, फिल्म 'अल्फा' ने 9वें दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। ऐसे में 'अल्फा' का अबतक का कलेक्शन भारत में 51.35 करोड़ रुपये (नेट कलेक्शन) हो गया है।

डे वाइज देखें 'अल्फा' का कलेक्शन

डे 1 9.25 करोड़
डे 2 11.50 करोड़
डे 3 13.25 करोड़
डे 4 3.85 करोड़
डे 5 4.25 करोड़
डे 6 2.85 करोड़
डे 7 2.50 करोड़
डे 8 1.65 करोड़
डे 9 2.25 करोड़
टोटल कलेक्शन 47.55 करोड़

आलिया की 'अल्फा' के बारे में
'अल्फा' यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस फिल्म को नेटफ्लिक्स की सीरीज द रेलवे मैन को डायरेक्ट करने वाले शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल अहम भूमिका में नजर आए हैं। फिल्म में ऋतिक रोशन का कैमियो भी है।

इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की 'अल्फा' का रिलीज के साथ ही शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल', कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', दिलजीत दोसांझ की 'मैं वापस आऊंगा' और 'हॉन्टेड 3डी इकोज ऑफ द पास्ट' से सामना हुआ है। वहीं, अब इसके सामने अजय देवगन की 'धमाल 2' भी रिलीज हो गई। ऐसे में इस सबके बीच तगड़ा कॉम्पिटिशन हो रहा है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

दलेर मेहंदी को मंत्री ने मंच पर लगाई फटकार, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; ‘बोले जा रहा है कुछ भी...’

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह फिर दिखेंगे अक्षरा सिंह के साथ, मंच पर किया ऐलान, वीडियो हुआ वायरल

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

दिवाली से पहले दशहरा धमाका! रणबीर-यश की 'रामायण' की बुकिंग कल से शुरू, 5 नवंबर को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'डर तो लगता है, ऐसी मौत नहीं मरना', टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग से सहमीं अभिनेत्रियां, मुंबई की सुरक्षा पर भी चिंतित

'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे होने पर भावुक हुईं दीया मिर्जा, दर्शकों का जताया आभार

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग मामले में 3 संदिग्ध कोटा से पकड़े गए,मुंबई में मिली वारदात में इस्तेमाल बाइक

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ गोलीबारी के समय गाड़ी में नीचे झुकने के कारण बचे, शीशे के टुकड़े से लगी चोट: मुंबई पुलिस

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

टाइगर श्रॉफ ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज

'चलो शादी कर लेते हैं', रश्मिका ने पूरे एक साल तक विजय से की थी जिद, करण जौहर के शो में खुला राज